प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्व क्या है और इसे कैसे स्वस्थ रखें

 

 

इम्यून सिस्टम जिसे हिंदी में प्रतिरक्षा प्रणाली कहा जाता है, आखिर प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्व क्या है। दरअसल यह हमारे शरीर का एक बहुत एहम अंग है जो हमे संक्रमण से बचाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली कीटाणुओं से लड़ने में भी हमारी मदद करती है। हमें स्वस्थ रखने में यह बहुत एहम भूमिका निभाती है।

 

वास्तव में, जब भी कोई रोगाणु, संक्रमण हमारे शरीर पर हमला करता है, तो शरीर की रक्षा के लिए कई कोशिकाएं और अंग एक साथ संक्रमण के खिलाफ काम करना शुरू कर देते हैं। आखिरकार, प्रतिरक्षा प्रणाली क्या है और इसका महत्व क्या है, ये कैसे काम करती है, इसे कैसे स्वस्थ रखें, आज हम इसी से जुड़ी बातें बताएंगे।

 

 

 

प्रतिरक्षा प्रणाली क्या है?

 

 

हमारे शरीर का हर एक अंग बहुत एहम है लेकिन जब हम बीमार पड़ते हैं तो हमें जल्दी से ठीक होना के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली ही मदद करती है और हमारा शरीर दोबारा रोगों से लड़ने में मदद करता है। जब हमें मौसम बदले पर सर्दी और जुकाम होता है तो ये आम संक्रमण से भी बचाता है। बल्कि कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से भी रक्षा करता है।

 

यदि आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाते हैं तो आपको जल्दी से ठीक होने में प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए, यहाँ आपको ऐसी चीजों का सेवन करना होगा जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने का काम करती है। आप घर पर रह कर भी अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।

 

 

 

प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्व क्या है?

 

 

  • मौसम बदलने पर होने वाले आम सर्दी-जुकाम से लड़ने में प्रतिरक्षा प्रणाली मदद करती है

 

 

  • पाचनशक्ति सही रखने में मदद करती है

 

 

  • शरीर में होने वाली विभिन्न तरह की एलर्जी से बचाती है

 

 

  • कई तरह के वायरस से बचाता है

 

 

  • बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

 

 

 

प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है

 

 

जब भी आप कुछ पौष्टिक खाते हैं तो इसका सीधा असर आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है और यही आपके शरीर के अलग अलग अंगों को भी ताकत प्रदान करता है और होने वाले संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। हमारे शरीर में कोई भी बीमारी तब ही होती है जब प्रतिरक्षा प्रणाली में कुछ गड़बड़ होती है।

 

यही वजह है की हम बीमार हो जाते हैं और हमारा शरीर जल्दी थकता है और कमजोरी भी महसूस होने लगती है। लेकिन जब प्रतिरक्षा प्रणाली बिल्कुल ठीक से काम करती है, तब हम जल्दी थकते नहीं है और शरीर को काम करने के बाद भी कमजोरी महसूस नहीं होती है

 

इसे समझने का सीधा उदहारण यह है की जिस प्रकार साइकिल में चेन काम करती है उसी तरह इंसान के शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली का भी यही काम होता है। अब तो आपको प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्व समझ आ ही गया होगा, तो अब ये जानना जरुरी है की प्रतिरक्षा प्रणाली को और स्वस्थ कैसे रखें आइये जानते हैं।

 

 

 

प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ कैसे रखें

 

 

इंसान के शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली का क्या महत्व होता है ये तो आपको पता चल ही गया। इसके साथ ही यह समझना भी बहुत जरूरी है की हम इसे कैसे स्वस्थ रखें ताकि होने वाली बीमारियों और संक्रमण से बचे रहें।

 

 

 

एक्सरसाइज से बूस्ट होती है इम्यूनिटी

 

यदि आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे आप हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस और यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर से बचाने सहित कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। एक्सरसाइज भी प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करती है। सभी को सप्ताह के अधिकांश दिनों में कम से कम 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए।

 

 

 

पौष्टिक भोजन करें 

 

किसी भी तरह की दवा खाने से अच्छा है कि आप पौष्टिक भोजन करें ये आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने का काम करती है। यदि आप प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए कोई दवा का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है, ऐसा करने से शरीर की कोशिकाएं भ्रमित हो जाती हैं। दवाओं से स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए, दवाओं से प्रतिरक्षा बढ़ाने के बजाय, जीवनशैली में बदलाव करें।

 

 

 

विटामिन सी की चीजों का सेवन करें 

 

विटामिन सी के लिए आपको फलों का अधिक सेवन करना होगा। क्योंकि सबसे ज्यादा विटामिन सी फलों में ही पाया जाता है, साथ ही इंसान के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखता है और उन्हें कई तरह के रोगों से बचाता है। इसके लिए आप संतरा, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, सेब आदि फलों का सेवन करें, ये आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करता है।

 

 

 

नियमित रूप से पानी पीते रहें

 

शरीर में पानी की कमी से भी प्रतिरक्षा प्रणाली पर बुरा असर पड़ता है, यही वजह है की आपको रोजाना कम से कम 7 से 8 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर होती है और खाना पचने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है, ज्यादा पानी पीने से आप हाइड्रेटेड रहते हैं।

 

 

इसके साथ ही आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करके भी आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और इस बात का ध्यान रखें की किसी भी समय कुछ न खाएं, हमेशा अपना भोजन समय पर करने की कोशिश करें। आज के समय में बहुत से बच्चे और बड़े लोग फास्ट फूड का सेवन अधिक करते हैं जो उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है।

 

यही उनके शरीर में बीमारी की वजह बनता है इसलिए अपने खान पान का ध्यान रखें। इसके आलावा आपको अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।