घर से काम करने के दौरान कौन-से स्वस्थ आहार खाएं

 

 

आज के समय में बहुत से लोग ऐसे है जिनके लिए घर से काम करना एक बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। घर से काम करने के दौरान आप खुद को कैसे स्वस्थ रखें आज हम आपको इसी से जुड़े कुछ खाद्य पदार्थो के बारे में बताएंगे।

 

जिनका सेवन करके आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। घर से काम करने के दौरान ज्यादातर लोग फास्ट फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है की इसे जल्दी और आसानी से बनाया जा सकता है जबकि ये उन्हें आलसी और बीमार बनाता है।

 

जब आप घर से काम करते हैं उस वक़्त आपका स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी हो जाता है वरना आप कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं जैसे मोटापा, आलस, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या होने का खतरा ज्यादा होता है

 

 

 

घर से काम करने के दौरान करें इन चीजों का सेवन

 

 

 

पेय पदार्थ का सेवन करें

 

जब आप घर से काम करते हैं तो ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर में आलस पैदा नहीं होता। जैसे आप चाय, कॉफी, निम्बू पानी या फलों का ज्यूस भी पी सकते हैं। ऐसा करने से आप हाइड्रेटेड रहेंगे और पूरी तरह से स्वस्थ महसूस करेंगे।

 

 

 

हरी सब्जियां

 

स्वस्थ रहना है, तो निश्चित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करें। हरी सब्जियां आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं और ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। हरी सब्जियों के सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन और खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है

 

 

 

एक बार में कम भोजन करें

 

जब आप घर से काम कर रहे  होते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी खाने की आदत पर नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि यही आपके स्वास्थ्य को खराब करने का काम करती है इसलिए आप दिन में दो बार की जगह एक ही बार भोजन करें और  केवल एक टाइम नाश्ता करें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें की नाश्ते को भोजन की तरह नहीं करना है क्योंकि ये नुकसान दायक हो सकता है।

 

 

 

कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें

 

बढ़ती उम्र में आपको अपने वजन का बहुत ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि यही आपके शरीर में अन्य बीमारियों का कारण बनती है। आजकल कम कैलोरी, हाई प्रोटीन फूड का काफी चलन है। खासकर जो लोग अपना वजन कम और स्वस्थ रहना चाहते हैं वो इस बात का बहुत ध्यान रखते है। जब आप घर से काम कर रहे होते हैं तब यह बहुत जरुरी होता है। यदि आप वजन घटाने, पेट की चर्बी, मोटापा कम करना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है।

 

 

 

फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें

 

मानसिक और शारीरिक विकास के लिए मानव शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इन सभी की अपनी अलग भूमिका होती है। तभी वह पूरी तरह से स्वस्थ रह पाता हैं। घुलनशील फाइबर का सेवन करें जो आपके शरीर को आलस से पूरी तरह दूर रखे। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है, फाइबर युक्त आहार के सेवन से भूख कम लगती है, इसलिए यह वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। फाइबर आंतों में भोजन को इकट्ठा करके रखता है। इसलिए ये आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

 

 

 

कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें

 

आपको बता दें की कार्बोहाइड्रेट शरीर को गर्मी और चर्बी प्रदान करने का काम करता है। यह आपके शरीर में दो तरह से काम करता है पहला माडी (स्टासर्च) के रूप में और दूसरा शुगर के रूप में। गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, मोटे अनाज, चावल, दाल और जडों वाली सब्जियों में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट को माडी कहा जाता है। यदि आप इसका सेवन एक नियमित मात्रा में करेंगे, तब आप खुद को स्वस्थ रख पाएंगे।

 

 

घर से काम करने के दौरान आपको इन सभी चीजों का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि घर से काम करने के दौरान आपका रूटीन नहीं बन पाता है, जिसकी वजह से आपको किसी भी समय भूख लगती है और आप कुछ भी खा लेते है जो आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक होता है, इसलिए आपको इन सभी चीजों का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।