अगर आपको भी है किडनी की बीमारी, तो करें इन चीजों से परहेज

किडनी की बीमारी एक बहुत ही आम और गंभीर समस्या है। डॉक्टर्स का कहना है की, यदि इसका समय पर इलाज नहीं किया गया, तो उपचार कराने का भी कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए इसके शुरूआती लक्षण, जैसे की – लगातार उल्टी होना, भूख न लगाना, थकावट और कमजोरी महसूस होना और नींद न आने जैसी समस्या आपको हो रही है, तो आपको डॉक्टर से तुरंत ही जांच कराने की आवश्यकता है। नहीं तो यह बीमारी समय के साथ और भी बिगड़ जाती है।

 

हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग किडनी है । यह हमारे शरीर के रक्त को साफ़ करती है, और सारे टॉक्सिन्स को पेशाब के जरिये शरीर से बाहर निकालती है। पर हमारी लापरवाही की वजह से किडनी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान खान-पान की वजह से होती है। इसलिए हमें अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए |

 

इस लेख में आप जानेगें किडनी की बीमारी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

 

किडनी की बीमारी में क्या खाना चाहिए

 

 

गोभी

 

 

फूलगोभी में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, और विटामिन ए, बी, सी (Vitamin A, B, C) पाए जाते है। गोभी खून साफ करने में और किडनी रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

 

मशरूम

 

 

कई बीमारियों में मशरूम का इस्तेमाल दवाई के रूप में किया जाता है। यह विटामिन डी (vitamin D) का भी एक बहुत अच्छा माध्यम है। इसमें बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे वजन और ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके अलावा मशरूम किडनी रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

 

 

ब्लूबेरी

 

 

इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते है, और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायी है। इसका साइंटिफिक नाम “वैक्सीनियम को रिबोसोम” (“Vaccinium to Ribosome”) है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स पाए जाते है, जो कि किडनी की बीमारी और भी कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते है।

 

 

लाल अंगूर

 

 

इसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंटस भरपूर मात्रा में होता है, जिससे हमारा ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

 

 

अनानास

 

 

यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। यह टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी हैं। अनानास में ब्रोमेलेन एंजाइम (Bromelen enzymes) होता हैं, जो पाचन क्रिया को सही बनाये रखता हैं। अनानास का सेवन करने से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं और हमारा पेट साफ़ रहता है। किडनी के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है अनानास का सेवन।

 

 

अंडे का सफेद भाग

 

 

इसमें प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा होती हैं, जो की किडनी के रोगियों के लिए हानिकारक होता हैं। क्योंकि किडनी की समस्या के कारण लोगों में ग्लोमेरूलर फिल्टरेशन रेट (जीएफआर) (Glomerular Filteration Rate (GFR)) की मात्रा कम हो जाती है। जीएफआर (GFR) किडनी को फिल्टर करती हैं। पर अंडे के सफेद भाग में मौजूद प्रोटीन जीएफआर (GFR) की मात्रा कम कर देता हैं।

 

 

शलजम

 

 

शलजम की सब्जी किसी भी तरह के रोगियों को बिना किसी डर के सेवन कराई जा सकती है। इसमें विटामिन ‘ए’ (Vitamin ‘A’) की मात्रा होती है, जो फेफड़ों को स्‍वस्‍थ बनाए रखने में मदद करती है।

 

 

लहसुन

 

 

लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लहसुन ब्‍लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है और साथ ही यह किडनी से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का भी खतरा कम हो जाता है।

 

 

मूली

 

 

मूली में मूत्रवधक (diuretic) गुण पाया जाता है, जो किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है और शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में भी कारगर होता है। इस वजह से इसे नेचुरल क्लींजर (Natural cleanser) कहा जाता है।

 

 

किडनी की बीमारी में इन चीजों का सेवन करने से बचे

 

 

तम्बाकू एवं धूम्रपान छोड़े

 

किडनी के रोगियों को तम्बाकू, धूम्रपान, या कोई भी नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनका सेवन करने से इसका असर किडनी पर पड़ता है, जिस वजह से किडनी बहुत बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो जाती है। तम्बाकू एवं धूम्रपान का सेवन करने से किडनी में रक्त की कमी हो जाती है, जिस वजह से उसकी कार्यक्षमता घट जाती है। इसलिए धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन ना करें।

 

 

प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ

 

प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पेट में गैस बनने लगती है, जिस वजह से संक्रमण होने की आशंका रहती है। इसलिए केन फूड, चिप्स आदि खाने से बचे।

 

 

घी, तेल और मक्खन

 

अधिक मात्रा में  घी, तेल मक्खन और चर्बी वाले आहारों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

 

प्रोटीन

 

इसका सेवन भी अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें चॉकलेट ब्राउनी के रूप में दोगुनी मात्रा में फैट और कॉर्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।

 

 

हाई ऑक्सालेट फूड्स

 

आधी मात्रा में हाई ऑक्सालेट फूड्स का सेवन करने से किडनी में स्टोन होने की संभावना होती है। इसलिए ऑक्सालेट फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

 

 

फास्फोरस से भरपूर खाद्य पदार्थ

 

फास्फोरस कैल्शियम के अवशोषण को ब्लॉक कर देता है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट (Electrolyte) संतुलन को बनाए रखने में कठिनाई आती है। फास्फोरस से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।

 

 

इन सब्जियों से करें परहेज

 

कुछ ऐसी सब्जियां है, जिनके बीज की वजह से स्टोन होने के कारण बन सकते हैं। टमाटर के बीज , बैंगन के बीज, कच्चा चावल, उड़द और चने का अधिक सेवन करने से स्टोन की समस्या बढ़ जाती है।

 

 

पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ

 

किडनी के मरीजों को पोटेशियम का सेवन कम करना चाहिए। पथरी होने की संभावना होती है।

 

 

सोडियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

 

इसका अधिक सेवन करने से यह सीधे किडनी को प्रभावित करता है। सोडियम का सेवन हाई बीपी को बढ़ावा देता है।

 

 

चाय ना पीएं

 

खाने के तुरंत बाद चाय न पीएं, क्योंकि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाना पचने में दिक्कत होती है और एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती।

 

 

अधिक मात्रा में चीनी ना खाये

 

चीनी की वजह से वजन बढ़ सकता है। इसलिए अपनी डाइट में चीनी की मात्रा काम करने की कोशिश करे।

 

 

मेडिकल स्टोर में मिलने वाली दवाइयां आपके दर्द को तो कम कर देती है, लेकिन इससे आपके किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।  इसलिए कोई दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।