सेल्युलाईट से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? ऐसे करें इसका इलाज!

 

यदि आप भी सेल्युलाईट की समस्या से जूझ रहे है और सेल्युलाईट से छुटकारा पाना चाहते है, तो दिए गए लेख में इलाज को अपनाएं और अगर समस्या फिर भी ठीक न हो तो डॉक्टर से सम्पर्क जरूर करे। सेल्युलाईट की समस्या पुरुषो की तुलना में ज्यादातर महिलाओं को होती है, क्योंकि एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के शरीर में पाया जाता है। इस हार्मोन के असंतुलन के कारण यह समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है।

 

महिलाओं में फैट सेल्स अधिक होने के कारण सेल्युलाईट की समस्या होती है। शरीर पर फैट के अधिक जमाव को सेल्युलाईट कहा जाता है। यह ज्यादातर थाईज, पेट और हिप्स में पाया जाता है। यह दिखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं। अगर आप सेल्युलाईट से छुटकारा पाना चाहती है, तो यहां सेल्युलाइट को कम करने के उपायों के बारे में जानें और साथ ही इसके लक्षण और कारणों के बारे में भी जानें।

 

 

सेल्युलाईट के कारण

 

अगर आप सेल्युलाईट से छुटकारा पाना चाहते है, तो इसके कारणों को ध्यान में रखकर इससे बचे –

 

  • पौष्टिक आहार का सेवन न करने से भी सेल्युलाईट की समस्या हो सकती है।

 

  • हार्मोन वृद्धि भी सेल्युलाईट का कारण बनता है।

 

 

  • अधिक वजन।

 

  • शारीरिक गतिविधियों न करने से भी सेल्युलाईट की समस्या हो सकती है।

 

  • कई बायोटाइप रोग भी सेल्युलाईट की समस्या को जन्म देते है।

 

सेल्युलाईट से छुटकारा पाने के लिए अपनाये इन उपायों को

 

अगर आप सेल्युलाईट से छुटकारा पाना चाहते है तो इन तरीको को अपनाएं।

 

नियमित रूप से एक्सरसाइज करे

 

नियमित रूप से हर रोज एक्सरसाइज करने से फैट जलता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि होती है। सेल्युलाईट से छुटकारा पाने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज बहुत ही अच्छा तरीका है, इसके लिए आप रनिंग, साइकिलिंग और वाकिंग करें।

 

 

बॉडी ब्रशिंग

 

ड्राई ब्रशिंग के जरिए सेल्युलाईट से छुटकारा मिल सकता है। सेल्युलाइट की समस्या होने के कारण शरीर पर असामान्य स्ट्रेच मार्कस आ जाते हैं, जिसके कारण महिलाएं अपनी त्वचा में खिंचाव महसूस करने लगती हैं और उनके शरीर पर झुर्रियां भी जल्दी पड़ जाती हैं। और महिलाएं अपनी उम्र से बड़ी नजर आने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए बॉडी ब्रशिंग बहुत ही फायदेमंद होती है।

 

 

चीनी का सेवन कम करे

 

अत्यधिक चीनी के सेवन से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ती है, जो फैट को तो स्टोर करती ही है और साथ ही सेल्युलाइट बनाने का भी काम करती है। इसलिए अपने भोजन में चीनी की मात्रा कम करे और सेल्युलाईट से छुटकारा पाए।

 

 

प्रोटीन

 

अपने भोजन में प्रोटीन युक्त आहार शामिल करे, जैसे की –

 

  • फलीदार सब्जियां,

 

  • दालें,

 

  • अंडा,

 

  • कम वसा युक्त डेरी उत्पाद,

 

  • दूध-दही आदि.

 

यह प्रोटीन युक्त आहार सेल्युलाईट से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगा।

 

 

नारियल तेल, कॉफी और नमक

 

1 कप कॉफ़ी में 6 चम्मच नारियल तेल और 3 बड़े चम्मच नमक का मिश्रण बना लें। और इस पैक को नहाने से पहले प्रभावित जगह पर लगाएं और स्क्रब करें। ऐसा करने से आप सेल्युलाईट से छुटकारा पा सकते है।

 

 

कुछ घरेलू तरीके को अपना कर भी सेल्युलाईट से छुटकारा पाया जा सकता है, जैसे की –

 

 

  • नियमित रूप से नारियल तेल से शरीर की रोजाना मसाज करें।

 

  • बादाम के तेल और रोजमेरी के तेल को मिलाकर प्रभावित स्थानों पर लगाएं। ऐसा करने से आप सेल्युलाईट से छुटकारा पा सकते है।

 

  • नहाने से पहले बॉथ-टब में गुनगुना पानी डालें और उसमें दो कप नमक डालकर पानी में 15 से 20 मिनट तक लेटें।

 

  • बॉडी लोशन में कॉफी के बीज का पाउडर मिलाएं और त्वचा पर 5 मिनट तक लगाकर इसे रहने दें, और फिर थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें। कम से कम इस उपाय को हफ्ते में दो बार करें।

 

 

सेल्युलाईट से छुटकारा पाने के लिए आप ऊपर बताये गए उपायों को अपना सकते है। अगर फिर भी आपको सेल्युलाईट की समस्या ज्यादा हो रही हो, तो तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लें

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।