कोरोनावायरस : दिल्ली में पहले मामले की हुई पुष्टि, दूसरा मामला तेलंगाना में सामने आया

 

इस वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी, लेकिन आज पूरी दुनिया में यह वायरस अपने पैर पसार चुका है। कोरोनावायरस ने विश्व स्तर पर लगभग 89,000 लोगों को संक्रमित किया है जिनमें से 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो चूकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीमारी का नाम COVID-19 रखा है।

 

भारत में अब तक कोरोनावायरस के तीन मामले सामने आए हैं। एक नई दिल्ली और दूसरा तेलंगाना से है। केरल में कुछ दिन पहले एक मामला सामने आया था। सरकार ने कहा कि दोनों मरीज स्थिर हैं और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति हाल ही में इटली से यात्रा करके लौटा है। आपको बता दें की इटली में कोरोनोवायरस के मामलों में रविवार से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की है। दरअसल इससे पहले इटली में शनिवार को कोरोनावायरस के 1,128 मामले थे।  जिसके बाद यह मामले बढ़ कर कुल 1,694 हो गए हैं। कोरोनावायरस से संक्रमित उस व्यक्ति का इलाज दिल्ली के RML अस्पताल में किया जा रहा है।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अनुसार, “12,431 लोगों को प्रमुख रूप से स्क्रीन्ड टेस्ट किया गया। लेकिन 23 लोगों पर अभी भी इस वायरस का टेस्ट किया जा रहा हैं। आगे उन्होंने बताया कि यदि वे वायरस के किसी भी लक्षण को पहचानते हैं, तो वे शांत रहें और बिल्कुल भी घबराएं नहीं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

 

E-mail helpline: ncov2019@gmail.com

Helpline number: +91-11-23978046

 

तेलंगाना में COVID-19 के एक मामले का पता चला है और इस व्यक्ति ने हाल ही में दुबई की यात्रा की है। हालांकि दोनों मरीज स्थिर हैं और उन पर डॉक्टरों द्वारा पूरी निगरानी में रखा जा रहा है। विशेष रूप से, टोक्यो से एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान 27 फरवरी 2020 को 119 भारतीयों और 5 विदेशियों के साथ नई दिल्ली पहुँची थी। विदेशी नागरिक श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के थे।

 

 

भारत में स्क्रीनिंग वार्ड

 

दिल्ली : मानेसर में एक कैंप उन लोगों की जाँच कर रहा है जो चीन से लौटे हैं। राम मनोहर लोहिया, एम्स और राजधानी के सफदरजंग अस्पतालों में भी यह सुविधा दी गई है।

 

मुंबई : मुंबई के दो अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल और पुणे का नायडू अस्पताल में रोगियों के लिए स्क्रीन्ड टेस्ट की मशीन लगाई गई है।

 

कर्नाटक : राज्य सरकार ने दक्षिण कन्नड़ के जिलों को ध्यान में रखा है।

 

केरल : केरल में तीन पॉजिटिव मामलों के बाद कोरोनोवायरस की जाँच के लिए कोडागु, चामराजनगर और मैसूरु को चुना है। मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर, सभी यात्रियों का स्क्रीन टेस्ट किया जा रहा है। मरीजों के इलाज के लिए सरकारी वेनलॉक अस्पताल में दस बेड के साथ एक आइसोलेशन वार्ड लगाएं है।

 

मणिपुर : राज्य के विभिन्न शहरों में और इंफाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोरोनोवायरस की जाँच के लिए पाँच केंद्र खोले गए हैं।

 

मिजोरम : मिजोरम में भी जाँच केंद्र खोलने के पीछे यही उद्देश्य है कि भारत-म्यांमार सीमा के माध्यम से प्रवेश करने वाले लोगों का भी टेस्ट तुरंत किया जा सके। इसके अलावा  ज़ोखवथर में भी स्क्रीनिंग टेस्ट किया जा रहा है।

 

सोर्स : टाइम्स ऑफ़ इंडिया

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।