हेल्दी फूड डाइट प्लान -2020

जैसा की आप सबको मालूम है की नया साल आ चूका है और लोगों ने नए साल के लिए अपने कुछ प्लान भी बनाए है कि उन्हें इस साल खुद के लिए क्या-क्या करना है। जिनमें सबसे जरुरी चीज है खुद के स्वास्थ्य को बेहतर रखना और रोगो से बचाना। इसके लिए हम आपको बताएंगे 2020 का हेल्दी फूड डाइट प्लान जो आपको स्वस्थ रखने में आपकी पूरी मदद करेगा और आपको रोगों से भी बचाएगा।

 

 

खुद को स्वस्थ रखना ये आपकी ही जिम्मेदारी होती है। वैसे भी आज कल के समय में लोग इतना ज्यादा व्यस्त रहते है की उन्हें खुद को स्वस्थ रखने का समय भी नहीं मिल पता है। ऐसा करके वह खुद के साथ खिलवाड़ करते है और अपने शरीर को बीमारियों का घर बनाते है। ये जरुरी नहीं है की आप पैसा कमाने के चक्कर में खुद को स्वस्थ रखना छोड़ दें, उतना ही काम करें जितना आप से होता हो। कई बार जरुरत से ज्यादा काम आपके लिए तनाव की वजह बनता है।

 

 

हेल्दी फूड डाइट क्यों जरुरी है?

 

 

आपके शरीर को स्वस्थ रहना है तो आपको एक हेल्दी डाइट की ही जरुरत होती है क्योंकि तभी आप खुद को स्वस्थ रख पाते है। इंसान के शरीर को स्वस्थ रहने के लिए एक सिमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, वसा, पानी और प्रोटीन की आवश्यकता होती है। आपके भोजन में आहार एक संतुलित मात्रा में होना चाहिए।

 

 

यदि आप ऐसा करेंगे तो आपके पूरे शरीर का विकास ठीक से होगा। आपका भोजन विभिन्न तरह के पोषक तत्व प्रदान करता है, जैसे कार्ब्स, प्रोटीन, वसा, खनिज लवण, विटामिन आदि। भोजन करने से आपके शरीर में पोषण का स्तर सही बना रहता है। जब आप अपने खाने में बदलाव करते तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है।

 

 

आज के समय में लोग बहुत ज्यादा फ़ास्ट फूड का सेवन कर रहे है। जो उनके शरीर में कई बीमारियों की वजह बन रहा है। इसलिए आप एक हेल्दी फूड डाइट ही लें जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करते है। इसके लिए आपको भरपूर नींद लेना भी बहुत जरुरी है

 

 

हेल्दी फूड डाइट प्लान

 

 

सुबह के वक़्त

 

जब आप सुबह सो के उठते है, तो आपको सबसे पहले सुबह गर्म पानी का सेवन करें या आप सुबह के वक़्त 1 कप ग्रीन टी भी पी सकते है

 

 

 

नाश्ता

 

आप फ्रेश होने के बाद 1 कप चाय, दूध या कॉफी का सेवन भी कर सकते है। ऐसा करने से आप सुबह के वक़्त काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।

आप अपने नाश्ते में वेजिटेबल सैंडविच या पनीर सैंडविच भी खा सकते है लेकिन 1-2 सैंडविच ही खाएं। या तो आप पोहा, उपमा, 1 कटोरी दलिए का सेवन भी कर सकते है।

यदि आप नॉन वेजिटेरियन है तो अंडे का सेवन भी कर सकते है या तो आप अंडे का आमलेट बना कर खा सकते है या उबला हुआ अंडा भी खा सकते है, आप सुबह के वक़त 1-2 अंडे का सेवन करें।

 

 

 

सुबह 11 बजे

 

इस समय आप सभी प्रकार के फलों का सेवन करें लेकिन 100 ग्राम। जैसे सेब, अनार, अमरुद, संतरा पपीता, केला, एवोकाडो, अंगूर, आप सभी प्रकार के मौसमी फलों का सेवन कर सकते है। फलों का सेवन आपको तरो तजा बनाए रखता है।

 

 

लंच के समय 1 से 2 बजे

 

दोपहर का खाना सभी के लिए बहुत जरुरी होता है और इसमें आपको गेहूं की रोटी 1-2, 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल, आप दही का सेवन भी कर सकते है साथ ही सलाद भी जरूर खाएं। दिन का भोजन करने के बाद आप थोड़ा आराम भी करें, जो लोग जॉब करते है वो दिन का भोजन करने के बाद बाहर टहलने जरूर जाएं।

 

 

 

4 बजे

 

1 से 2 बिस्कुट के साथ चाय, कॉफी या  ग्रीन टी 1 कप। इसके अलावा आप चाय के साथ नमकीन, भुना हुआ चना 1 कटोरी। यदि आप एक संतुलित मात्रा में चीजों का सेवन करेंगे तो आप खुद को एक बेहतर तरीके से स्वस्थ रख पाएंगे।

 

 

 

श्याम 6 बजे

 

आप शाम 6 बेज के करीब वेजिटेबल सूप पी सकते है यदि आपका पेट भरा हुआ है तो ऐसा करना जरुरी नहीं है तब आप सीधा रात का भोजन भी कर सकते है। वैसे तो सुप आपकी भूख को बढ़ाता ही है।

 

 

 

रात का खाना

 

रात का भोजन आपका एक संतुलित मात्रा में होना चाहिए। गेहूं की रोटी 1 या 2, सब्जी एक कटोरी, दही, सलाद में टमाटर, मूली, खीरा आदि, 1 कटोरी दाल, यदि आप अंडा खाते है तो अंडा करी भी खा सकते है या लीन मीट का सेवन भी कर सकते है।

रात के खाने के बाद आप 1 ग्लास दूध का सेवन भी कर सकते है। ऐसा करने से आपके  शरीर में कैल्शियम की मात्रा नियंत्रण में रहेगी।

 

 

 

इसके साथ ही आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते है तो आप हमारे डाइट्रिशियन से अपना डाइट प्लान बनवा सकते है। आपको अपनी दिनचर्या में भी सुधार करना होगा और किसी भी काम को करने का एक नियमित समय बनाना होगा। इसके लिए आप समय पर सोए, सुबह समय पर उठे और उठने के बाद आपको सुबह कुछ समय व्यायाम या योग भी करना चाहिए। जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

 

 

आप जब भी किसी डाइट प्लान को फॉलो करते है तो सबसे जरुरी बात यह होती है की आप उसकी मात्रा के अनुसार ही उन चीजों का सेवन करें तभी आप खुद को और अच्छे से स्वस्थ रख पाएंगे। इंसान के शरीर को स्वस्थ रहने के लिए एक पौष्टिक आहार ही चाहिए होता है तभी वह किसी भी काम को ढंग से कर पाता है। जब आप कोई भी काम करते है, तो उस वक़्त तनाव बिल्कुल भी ना लें, क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

 

आज ही फ्री में डाइट प्लान बनवाने के लिए यहाँ क्लिक करे

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।