खतरनाक रंगों से आँखों को बचाने के आसान उपाय

होली खेलते वक़्त अपनी आँखों को खतरनाक रंगों से बचाये, नहीं तो जा सकती है आँखों की रौशनी। आजकल लोग केमिकल्स और सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल करते हैं। जिस वजह से त्वचा के साथ-साथ आंखों को भी नुकसान होता है और लोगों की आंखों में जलन और सूजन की शिकायत जाती है।

 

रंग खेलते वक़्त बरते ये सावधानी

 

रंग खेलते वक़्त अगर आप अपने आँखों का ख्याल नहीं रखते है, तो हो सकती है आँखों में जलन, खुजली और एलर्जी की समस्या। रंगो में केमिकल्स होने की वजह से कैंसर होने का भी खतरा हो सकता है। तो आइये जानते है होली के दौरान अपनी आंखों की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

 

नारियल तेल

 

रंग खेलने से पहले अपने पुरे शरीर पर ख़ास तौर से अपने आँखों के पास नारियल तेल लगा ले, जो बिना किसी नुकसान के रंग को आसानी से निकालने में मदद करेगा।

 

सनग्लास पहन लें

 

बेहतर रहेगा कि अगर आप होली खेलते समय सनग्लास पहन लें। इससे आपकी आँखों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

 

गुनगुने पानी से रंग साफ़ करे

 

अगर रंग खलेते वक़्त आपकी आँखों में गलती से भी रंग चला जाए तो तुरंत ही गुनगुने पानी से आंखों को धोएं। अगर इसके बाद भी आंखों में दर्द या जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

 

आपके हाथ में रंग लगा हो, तो बार-बार आँखों को छूने से बचे।

 

आंखों से लेंस निकाल दें

 

अगर आप आँखों में उपयोग करते है तो होली खलेने से पहले लेंस को निकाल दे.

 

गुलाबजल

 

आँखों में रंग चले जाने पर आप गुलाबजल से भी आंखों को साफ कर सकते है। इससे आपके आंखों को ठंडक मिलेगी, और साथ ही दर्द और जलन भी कम होगी।

 

कोल्ड क्रीम

 

  • होली में रंगो से बचने के लिए आंखों के आसपास कोल्ड क्रीम की एक मोटी परत बना लें। इससे आपको आंखों के आसपास का रंग छुड़ाने में आसानी होगी।

 

  • रंग छुड़ाते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे रंग आसानी से छूट जाता है।

 

रंगों के गुब्बारों से आँखों को बचाये

 

  • आजकल के छोटे बच्चे पानी और रंगों के गुब्बारों से होली खेलते हैं। जो की आपकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है। यदि गुब्बारा आंख पर लग जाए तो इससे पुतली और यहां तक कि रेटीना को भी नुकसान हो सकता है।

 

  • रंगों में कैमिकल होते है, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आप प्राकृतिक रंगों से होली खेलें और अपने साथ दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। होली मस्ती का त्योहार है, लेकिन हम सावधानी नहीं बरतें तो यह हमारी त्वचा, सेहत और आंखों को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

 

सीरम बालों में लगा लें

 

होली खेलने से पहले बालों में सीरम लगा लें। ये बालों को रंगों से होने वाली ड्राईनेस से बचाते हैं।

 

नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें

 

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा लें। इससे नाखूनों पर रंग नहीं चढ़ेगा।

 

यहाँ, स्वस्थ और सुरक्षित होली के लिए टिप्स हैं जो आपको होली के दौरान सुरक्षित रहने में मदद करेंगे। लेकिन, अगर आपको अपनी त्वचा से जुड़ी कोई समस्या महसूस होती है, तो इसे अनदेखा न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें, यह आपकी त्वचा को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।