मन की चिंताओं को करें दूर, जाने मन को शांत करने के आसान उपाय!

ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है जब वह कुछ काम कर रहे होते हैं लेकिन उनका ध्यान कही और होता है। उस समय आपके मन कहीं उलझा होता है। ऐसे में मन को शांत करना बहुत जरूरी है। ताकि आप अपने सभी काम ध्यान से कर सकें। आपके मन में उस समय किसी न किसी तरह के विचार चल रहे होते हैं।

ऐसा होने पर ना तो आपका मन अपने काम में लगता है और ना ही आप किसी एक चीज पर फोकस कर पाते हैं। यह सब आपके जीवन में चल रही उथल पुथल के कारण हो सकता है या आपको कोई ऐसी बीमारी होती है जिसकी वजह से आपका मन शांत नहीं रहता है। ऐसा कुछ लोगों के साथ काफी लम्बे समय तक होता है। लेकिन आपको चिंत करने की जरूरत नहीं है, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाने के बाद आपको अपना मन शांत करने में आसानी होगी और आपको इन बेतुके विचारों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

 

 

जानिए मन को शांत करने के सबसे आसान उपाय (How to relax mind in Hindi)

 

वैसे तो योग के जरिए हर व्यक्ति आसानी से अपने मन को शांत रख सकता है। योग के दौरान हमारे दिमाग से कई तरह के हार्मोन निकलते हैं, जो दिमाग और मन की बेचैनी और व्याकुलता को दूर करता है।

 

 

  • गहरी सांस लें

मन को शांत रखने का अचूक मंत्र है गहरी सांस लेना। जब हम अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो हमारे मस्तिष्क में अच्छे रसायन स्रावित होते हैं, जो मन को नियंत्रित करने और मन को प्रसन्न रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मन को शांत रखने के लिए नियमित रूप से पांच गहरी सांसें लेनी चाहिए और कुछ देर बाद सांस छोड़नी चाहिए। गहरी सांस लेते समय फेफड़ों और डायफ्राम पर ध्यान देना चाहिए। यह मन और मस्तिष्क में भावनात्मक विचारों को समाप्त करता है, और तुरंत शांति, राहत और एक अलग तरह का विश्राम देता है।

 

 

  • व्यायाम करने की कोशिश करें

यदि आप अपने मन के विचार रुकने में असफल हो रहे हैं तो इससे आपको तनाव भिओ हो सकता है। जब आपका दिमाग तनावग्रस्त होता है, तो आपका पूरा शरीर भी तनावग्रस्त होता है। ऐसे में अपने शरीर और दिमाग को तनाव मुक्त करने का सबसे अच्छा तरीका आप व्यायाम को अपनाए। इसके अलावा आप अपनी पसंद का कोई खेल भी खेल सकते हैं।

 

 

  • सुबह के वक़्त टहलने जाएं

विशेषज्ञों की माने तो जब शरीर को ताजी हवा मिलती है तो हमारा दिमाग को ताजगी मिलती है, इससे आपके दिमाग में नकारात्मक विचार दूर जाते हैं। सुबह या शाम के वक़्त टहलने से न केवल हमारे मन से बुरे विचार दूर होते हैं, बल्कि इससे शरीर में रक्त प्रवाह भी सही रहता है और बीमारियां भी नहीं होती हैं।

वैसे तो टहलने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय उगते सूरज की किरणें शरीर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती हैं, जिससे मन को सुख और शांति मिलती है।

 

 

  • मन को शांत करने के लिए प्रकृति से जुड़े 

यदि आपका मन शांत नहीं रहता है तो आपको प्रकृति के करीब रहना चाहिए। यही कारण है कि ज्यादातर लोग शहर की हलचल से हसीं वादियों में, नदियों, पहाड़ों और समुद्र के किनारे एकांत में बैठना पसंद करते हैं। पक्षियों की चहचहाहट, हवा का झोंका, नदियों के पानी और प्रकृति की तमाम चीजें मन को बहुत शांति प्रदान करती है।

इसलिए मन को शांत रखने के लिए प्रकृति से प्रेम करना बहुत जरूरी है। प्रकृति से जुड़े रहने पर आप खुद को बहुत पॉजिटिव महसूस करते हैं और मन को शांत रखना आसान होता है।

 

 

  • संगीत सुनकर भटकता हुआ मन को शांत किया जा सकता है

अपने मन की अशांति को दूर करने, मन को भटकने से रोकने और स्वयं को ऊर्जावान बनाने के लिए खाली समय में सुखदायक गीत सुनने की आदत डालनी चाहिए। सुखदायक संगीत आपको अपने नकारात्मक विचारों को रोकने में मदद करता है। तनाव और अवसाद की स्थिति में भी संगीत सुनने का तरीका फायदेमंद साबित हुआ है।

 

 

  • मेडशन करने का प्रयास करें

शांत वातावरण में बैठें और गहरी सांसें लें। इसी तरह आंखें बंद करके अपनी हर सांस पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यह एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है, लेकिन इसे नियमित रूप से करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसलिए इस विचार को छोड़ दें कि आपको पहली बार में ही सफलता मिल जाएगी।

 

 

  • मन को शांत रखने के लिए सोशल मीडिया से रखें दूरी

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में लोग अपना आधे से ज्यादा समय यही बिताते हैं। यही वजह है की इसके अत्यधिक इस्तेमाल से मन की शांति भांग होती है। जरूरत से ज्यादा टीवी पर मूवीज, सीरीज़ देखना, वीडियो गेम, व्हाट्सएप और फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया का इस्तेमाल आपके दिमाग और मन को बहुत उलझाते हैं।

ऐसा करने से आपका मन शांत नहीं होगा। इसके लिए आपको सोशल मीडिया के इस्तेमाल को सीमित करना होगा। शांत मन के लिए सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं और जितना हो सके इनसे दूर रहें। यह दिमाग को शांत रखने का सबसे अच्छा तरीका है।

 

 

  • अपनी हॉबी के ल‍िए समय न‍िकालें

अगर आप दिन भर तनाव में रहते हैं तो अपने शौक के लिए समय निकालें। अपनी दिनचर्या में एक ऐसी गतिविधि के लिए समय निकालें जिसे करने से आपको खुशी मिलती है। कुछ मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जो लोग अपने शौक के लिए कुछ समय निकालते हैं, उनके जीवन में तनाव कम होता है और इससे उनका मन भी शांत होता है। चाहे आप गाने सुनने के शौकीन हों या पेंटिंग के शौकीन हों, खुद के लिए समय देना बहुत जरूरी है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।