इंसोमनिया की बीमारी के कारण, लक्षण और उपाए

सभी लोग एक बेहतर लाइफ जीने के लिए रोज 7 से 8 घंटे की भरपूर और अच्छी नींद लेते है। दरअसल नींद हमारी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन आप किसी वजह से अनिद्रा से ग्रस्त हैं तो कुछ नेचुरल तरीकों को अपना कर इसे ठीक कर सकते हैं।

 

नींद से संबंधित समस्याओं में सबसे पहले ज़िक्र होता है, अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने का रोग। अनिद्रा बहुत ही आम समस्या है ये किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। लेकिन आज कल इसका शिकार युवा हो रहे है।

 

नींद इंसान को तब आती है जब वह शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ हो और यह बहुत जरुरी है की आपको नींद आनी चाहिए। क्योंकि इससे आपके पूरे शरीर का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है। आपको बता दें की जीवन में नींद की कमी से उस व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसलिए अपने शरीर को एक पर्याप्त नींद जरूर दें। आज कल के युवाओं में अनिद्रा की बीमारी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है आखिर क्या है अनिद्रा ?

 

इंसोमनिया क्या है ?

 

दरअसल अनिद्रा को अंग्रेजी में इंसोमनिया (Insomnia) कहते हैं, यह इंसान के नींद से जुड़ा एक प्रकार का विकार है। इस समस्या से जूझ रहे इंसान को किसी भी समय सोने में बहुत दिक्कत होती है या वो कभी भी पूरी तरह से नींद नहीं लें पाता है। नतीजतन, उसे पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती है और वो हमेशा थका हुआ महसूस करता है। इसकी वजह से उस इंसान को मानसिक और शारीरिक तरह की कई बीमारियां हो सकती है।

इंसोमनिया का कारण

 

 

 

  • चिंता : जब आप किसी भी चीज को लेकर ज्यादा चिंता करते है तब भी ऐसा होता है।

 

  • तनाव : इंसान की ज़िन्दगी में तनाव तो रहता ही है, जैसे ऑफिस के काम का तनाव या घरलू झगड़ा भी इसके पीछे की एक वजह होते है।

 

  • सिरदर्द : अक्सर कुछ लोगों का सिरदर्द बहुत ज्यादा होता है उसकी वजह से भी उन्हें नींद नहीं आती है।

 

  • सीने में जलन : यह भी आपकी अनिद्रा का एक कारण बन सकता है, जब आप खाने के तुरंत बाद लेट जाते है तब ऐसा होता है।

 

  • नींद से जुड़े विकार : इसके पीछे इंसोमनिया भी हो सकता है, ऐसा होने पर आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

  • रजोनिवृत्ति : ये समस्या महिलाओं को होती है इसकी वजह से कई महिलाए बहुत परेशान रहती है और उन्हें नींद नहीं आती है।

 

  • दवाई का दुष्प्रभाव : कई बार आप कुछ ऐसी दवाइयां खा लेते है, जिसकी वजह से ऐसा होता है।

 

  • ख़राब जीवनशैली : ख़राब जीवनशैली आपके पूरे शरीर का स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है इसलिए ऐसा ना करें।

 

  • अधिक मात्रा में भोजन करना : कुछ लोग कभी-कभी बहुत ज्यादा खाना खा लेते है, इसकी वजह से भी ऐसा होता है।

 

  • देर रात तक जागना : जब आप कुछ दिनों तक लगातार रात में जागने लगते है तो उसकी वजह से भी आप अनिद्रा का शिकार हो सकते है।

 

  • कैफीन, निकोटीन का ज्यादा सेवन : जब आप इन दोनों चीजों का सेवन ज्यादा करते है तो उसकी वजह से भी ऐसा होता है।

 

 

इंसोमनिया के लक्षण

 

 

  • कम भूख लगना,

 

  • उच्च रक्तचाप,

 

  • चिड़चिड़ापन,

 

  • शारीरिक समस्या,

 

  • ज्यादा देर नींद नहीं आना,

 

  • रात के समय देर तक जागना,

 

  • हमेशा ऐसा महसूस होना कि आप सोए ही नहीं है,

 

  • सुबह बहुत जल्दी उठ जाना,

 

  • ज्यादा समय तक बेचैनी रहना,

 

  • हमेशा थकान महसूस होना,

 

  • मूड स्विंग।

 

इंसोमनिया से बचने के उपाए

 

 

निश्चित समय पर सोए : यदि आप अनिद्रा से बचना चाहते है, तो आपको सोने का एक निंश्चित समय बनाना होगा। तभी आप इस समस्या से निजात पा सकते पा सकते है।

 

 

सकारात्मक सोच रखें : यदि आप अपनी सोच में बदलाव करेंगे तो इससे भी आपको काफी फायदा मिलेगा, इसलिए हमेशा किसी भी चीज को लेकर अपनी सोच सकारात्मक ही रखें।

 

 

हैवी खाना खाने से बचे : रात के समय खाने वाला भोजन हमेशा हल्का ही होना चाहिए या रात के समय आप खाने की मात्रा कम भी रख सकते है। इसलिए रात के समय हैवी खाना ना खाएँ।

 

 

सोने से पहले एलोक्ट्रॉनिक चीजों  दूर : सोने से पहले मोबाइल या टीवी से दूर रहे सोने से आधे घंटे पहले ही इन चीजों से दुरी बना कर रखें।

 

 

व्यायाम या योग करें : यदि आप खुद को ऐसी कई बीमारियों से बचाना चाहते है, तो जरुरी है की आप व्यायाम और याग का सहारा लें इससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा।

 

 

अनियमित जीवनशैली : अनिद्रा की सबसे बड़ी वजह यही होती है आपकी अनियमित जीवनशैली इसकी वजह से आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बीमार हो सकते है। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलवा करें और सभी काम समय पर ही करें।

 

 

अनिद्रा की वजह से लोगों का पूरा स्वास्थ्य ख़राब हो जाता है, उस व्यक्ति को कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। यदि आपको भी ऐसी समस्या है तो आपको अपनी जीवनशैली में बदलवा करने की बहुत ज्यादा जरुरत है, कुछ लोग ऐसा होने पर डॉक्टर की सलाह भी लेते है और इस समस्या को ख़त्म करते है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।