पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए अपनाये ये आसान उपाय

अगर आप चाहते है की आप जीवन भर स्वस्थ रहे तो इसके लिए आपको अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना होगा। अगर किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत नहीं है तो, वह कभी भी मोटा नहीं हो सकता और न ही स्वस्थ रह सकता है। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखना बहुत जरुरी है।

 

 

पाचन तंत्र क्या है

 

 

  • पाचन तंत्र वह क्रिया है, जब हम कुछ भी खाना खाते हैं उसे सही रूप से हमारे शरीर में पहुंचाने का काम पाचन तंत्र करता है। पाचन तंत्र हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलकर हमारे शरीर को शक्ति और पोषण देता है। जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और हम रोगों से दूर रहते है।

 

  • अगर हमारा पाचन तंत्र ख़राब हो जाए तो हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे सही ढंग से पचा नहीं पाएंगे। जिस कारण हमारे शरीर को जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाएंगे। जिस वजह से हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। और धीरे-धीरे हमारा इम्यून सिस्टम (Immune System) भी काम करना बंद कर देता है। इसलिए हमें अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखना बहुत जरुरी है।

 

 

पाचन तंत्र खराब होने के कारण

 

 

  • एक ही जगह घंटो तक बैठ कर काम करने से हो सकता है आपका पाचन तंत्र खराब,

 

  • अधिक मात्रा में फास्ट फूड या जंक फूड खा लेना,

 

  • दिनचर्या सही न होना,

 

  • नींद न आने की समस्या भी बन सकती है, पाचन तंत्र खराब होने का कारण,

 

  • तनाव में रहने से,

 

  • शारीरिक श्रम कम करना.

 

  • खाने -पीने में कमी करना,

 

  • बहुत कम मात्रा में पानी पीना,

 

  • तम्बाकू, शराब और सिगरेट का अधिक सेवन करना,

 

  • अधिक मात्रा में भोजन लेना,

 

  • समय पर भोजन न करना,

 

  • देर रात तक जगे रहना।

 

 

पाचनतंत्र ख़राब होने के लक्षण

 

 

  • बदहजमी का होना।

 

  • कब्ज की शिकायत।

 

  • अपच (Indigestion)।

 

 

  • पेट से जुड़ी समस्या।

 

  • सीने में जलन।

 

  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम।

 

  • डायरिया।

 

 

पाचन तंत्र को जल्दी ठीक करने के उपाय

 

 

अपनी दिनचर्या सही रखे

 

  • हर किसी के लिए एक अच्छी दिनचर्या का होना बहुत जरुरी है। अगर आपकी दिनचर्या संतुलित नहीं है, तो आपको दिनभर कई छोटी-छोटी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। सुबह से लेकर रात के सोने तक अपनी दिनचर्या सही रखे। सही समय पर अपना भोजन ले। इससे आप और आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा।

 

  • अगर आपकी  दिनचर्या ठीक होगी तो आपका शरीर भी उसी अनुसार चलता रहेगा। जिससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त हो जाएगा।

 

 

 

रात को जल्दी सो जाए

 

कई लोग काम की वजह से रात को देर तक जगे रहते है। वे जल्दी सोते नहीं और सुबह लेट से उठते है। देर रात तक जगे रहने से पाचन तंत्र पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए रात को भोजन करने के बाद थोड़ी देर टहले और सो जाए। देर रात तक जगे रहेंगे तो आपका पाचन तंत्र का ख़राब होना तय है।

 

 

गहरी और अच्छी नींद ले

 

अच्छी नींद के बिना अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना मुश्किल है। ऐसा करने से आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और इसके साथ ही आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। इसलिए रोज 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद जरुर ले और अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखे।

 

फास्ट फ़ूड को कहे अलविदा

 

अधिक मात्रा में फास्ट-फ़ूड का सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है, इसलिए जितना कम हो सके इसका सेवन कम करे।

 

शारारिक कार्य जरुर करे

 

जो शारारिक काम नहीं करते है, उनमे पाचन तंत्र की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसलिए रोज सुबह उठकर टहले, थोड़ी देर पैदल  चले या आप दौड़ भी लगा सकते है। इसके अलावा कोई स्पोर्ट्स या साइकिलिंग कर भी सकते है। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा।

 

सही समय पर रोजाना भोजन करे

 

  • सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत की निशानी होती है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका खाना खाने का समय निश्चित होना चाहिए। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा।

 

खाने-पीने में कमी न करे

 

अगर आप खाने-पीने में कमी करोगे तो आपकी सेहत बनना मुश्किल है। जब भी आपको भूख लगती है तब खुद को न रोके। उस समय कुछ खा लें। भूख के समय शरीर को भोजन दे तो पाचन तंत्र भी अच्छा बना रहेगा।

 

शराब और सिगरेट से दूर रहे

 

इसका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है। इसके अधिक सेवन से हमारा पाचन तंत्र ख़राब हो जाता है और इस वजह से कई सारी बीमारियों के होने का भी होने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा चाय और कॉफ़ी के सेवन से भी दूरी बनाये रखे।

 

अधिक खाना खाने से बचे

 

आवश्यकता से अधिक भोजन लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। अधिक खाने से हमें अपच हो सकती है। जितनी भूख हो हमें उतना ही खाना चहिये। कई बार लोग स्वाद के चक्कर में अधिक खाना खा लेते है, आप ऐसा न करे। खाने से ज्यादा प्राथमिकता अपने शरीर को दे। अधिक खाना खा लेने से हमारे पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है, जो की सेहत और पाचन तंत्र दोनों के लिए नुक्सानदेह होता है।

 

हमेशा बैठे-बैठे काम न करे

 

अगर आपका काम ऑफिस का है, आपको कंप्यूटर के आगे या कुर्सी पर बैठकर काम करना पड़ता है तो आप बीच-बीच में ब्रेक लेते रहे। आधी देर तक बैठे रहने से हमारा भोजन पच नहीं पाता और जिस वजह से हमारे पाचन तन्त्र के लिए इसे हैंडल कर पाना मुश्किल हो जाता है।

 

ऑयली खाने से परहेज करे

 

उम्र के साथ-साथ हमारे लिए ऑयली खाने को पचा पाना बहुत मुश्किल होने लग जाता है। अगर हम ऑयली खाना ज्यादा खा लेते है, तो इससे हमें उल्टी, अपच और खट्टी डकारे हो सकती है। इसलिए इन खाद्य पदार्थो से दूर रहे और अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाये।

 

वसायुक्त भोजन लेने से बचे

 

जिनमे बहुत ज्यादा फैट होता है, उनका सेवन करने से बचे। अधिक वसा युक्त वाले पदार्थ हमारे पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। अगर पाचन तंत्र धीमा रहेगा तो भोजन पचने में भी समय लगेगा।

 

रोजाना व्यायाम करे

 

व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। नियमित रूप से व्यायाम करे। रोजाना एक्सरसाइज करने से यह हमारे वजन का सही स्तर बनाये रखता है, जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करे और एक अच्छी सेहत बनाये।

 

इस लेख में हमने आपको पाचन क्रिया से सम्बन्धित सारी जानकारियां दी है, जिससे आपको अपने पाचन सम्बन्धित परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। लेकिन कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।