पायरिया के इलाज के लिए अपनाये ये उपाय

 

पायरिया दांतों की एक गंभीर बीमारी है, जो मसूढ़ों को प्रभावित करता है और साथ ही दांतों के आसपास की मांसपेशियों को भी संक्रमित करके उन्हें हानि पहुंचाती है। यह बीमारी सिर्फ दांतों से जुड़ी समस्याओं तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े अनेक कारणों से भी होती है। यदि इसका उपचार समय पर ना किया जाये तो, दांतों के चारों ओर की हड्डी धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है। तो आइये जानते है क्या है पायरिया से बचने के इलाज।

 

 

पायरिया का इलाज

 

 

नॉनसर्जिकल उपचार (Nonsurgical treatments)

इसके अंतर्गत वे उपचार शामिल किये जाते है जिन्हें आप राहत पाने के लिए सामान्य रूप से करवा सकते है जैसे-

 

स्केलिंग (Scaling)

लेजर या अल्ट्रासोनिक डिवाइस का उपयोग कर दाँत की सतह से और मसूड़ों के नीचे से दांत का मैल और बैक्टीरिया को हटाया जाता है।

 

रूट प्लानिंग (Root planning)

इस प्रक्रिया को कराने के बाद, यह दांत की सतहों को चिकना करता है, जिससे टारटर (दांत का मैल) और बैक्टीरिया खत्म हो जाती है।

 

एंटीबायोटिक्स (Antibiotics)

यह बैक्‍टीरिया के संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

 

 

पायरिया के घरेलू उपचार

 

 

  • दांतों की सफाई के लिए सेंधा नमक (Rub rock salt), अनार के छिलके या कपूर पाउडर का इस्तेमाल करे, इससे पायरिया के बैक्‍टीरिया का संक्रमण नहीं होता है।

 

  • गाजर और पालक के रस का सेवन करने से भी पायरिया में राहत मिलती है।

 

  • तिल का तेल या सरसों का तेल का उपयोग कर ऑइल पुल्लिंग करें।

 

  • ब्रश करने के बाद एक जीवाणुरोधी माउथ वाश (mouthwash) का उपयोग करें।

 

  • फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करे, यह पायरिया की समस्या को खत्म करने में बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

 

पायरिया की समस्या होने पर क्या करें और क्या न करें

 

 

  • कब्ज से बचें।

 

  • नियमित रूप से दिन में दो बार दांतों को ब्रश करे।

 

 

  • विटामिन सी युक्त फल, जैसे कि आंवला, अमरुद, अनार, और संतरे का भी सेवन भरपूर मात्रा में करें।

 

  • पायरिया के इलाज के वक़्त मसाले वाले आहारों के सेवन से परहेज करे और उबली हुई सब्जियों का ही सेवन करें।

 

 

 

पायरिया के इलाज में करे इन खाद्य पदार्थो का सेवन 

 

 

  • क्रैनबेरी (Cranberries)

 

  • ग्रीन टी (Green tea)

 

  • च्यूइंग गम (Pycnogenol के साथ)

 

  • सोया (Soy)

 

  • ब्रोकली (Broccoli)

 

  • लहसुन, अदरक, (garlic, ginger)

 

  • मीठे आलू (Sweet potatoes)

 

  • लाल मिर्च और हरी मिर्च (Red and green peppers)

 

 

अगर आप चाहते है की आपके मसूड़ों की मजबूती बनी रहे और पायरिया की समस्या न हो, तो दांतों में थोड़ी सी भी परेशानी को अनदेखा न करे और जितनी जल्दी हो सके, दंत चिकित्सक से मिले और पायरिया का इलाज कराएं। दांत दर्द, मसूड़ों से रक्तस्राव और दांतों में सेंस्टिविटी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर अनदेखा छोड़ दिया जाए तो दंत संक्रमण से हृदय संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए दांत से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो तुरंत ही डॉक्टर की सलाह ले और जांच करवाएं।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।