सीने में जलन की समस्या बन सकती है कैंसर का खतरा

 

सीने में जलन क्यों होता है

 

 

क्या आपको भी रहता है सीने में जलन तो, सावधान हो जाये क्योंकि ये हो सकता है कैंसर का खतरा। आज के समय में किसी भी समस्या को हल्के में न ले, नहीं तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। आज के समय में सीने में जलन होना एक बहुत ही आम समस्या हो गया है, लेकिन क्या आपको पता है की सीने में जलन होना हो सकता है कैंसर का संकेत।  वैसे देखा जाए तो इसके कई और भी मुख्य कारण हो सकते हैं, जैसे की – ज्यादा तेल मिर्च खाना या नशीले पदार्थ के सेवन इत्यादि।

 

आइये आपको बताते हैं सीने में जलन के क्या मुख्य कारण होते हैं और अगर ऐसी समस्या होती है तो कैसे करें इसका इलाज।

 

 

सीने में जलन के कारण

 

 

  • अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से अक्सर सीने में जलन की समस्या होने लगती है। इसलिए ज्यादा शराब का सेवन ना करें।

 

  • धूम्रपान करने की वजह से भी सीने में जलन की शिकायत होती है, इसलिए इसके सेवन से परहेज करे।

 

  • सीने में जलन की शिकायत ज्यादा मसालेदार और तेज मिर्च वाले आहार के सेवन से भी होने लगती है।

 

  • खाने के बाद पानी ना पीने से।

 

  • मोटापा भी बन सकता है सीने में जलन की वजह।

 

  • ज्यादा चाय-कॉफ़ी पीने की आदत भी सीने में जलन का कारण बन सकती है इसलिए ज्यादा चाय-कॉफ़ी पीने की आदत को दूर करें।

 

  • खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना।

 

  • हर्निया और स्क्लेरोडर्मा भी वजह हो सकती है।

 

 

सीने में जलन के लक्षण

 

 

  • छाती में जलन जैसा दर्द आमतौर पर खाना खाने के बाद या रात के समय होता है।

 

  • लेटने या झुकने से दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है।

 

  • सीने में जलन का दर्द छाती के निचले हिस्से तक रह सकता है, या गले तक भी महसूस हो सकता है।

 

  • अगर अम्ल का प्रतिवाह कंठनली के पास होता है, तो इससे खांसी या गला बैठने जैसी समस्या हो सकती है।

 

 

अगर आपको तीन हफ्ते से ज़्यादा सीने में जलन की समस्या हो रही हो या भोजन निगलने में परेशानी हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए क्योंकि ज्यादातर लोग पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में नहीं जानते।

 

 

सीने में जलन बन सकता है कैंसर का संकेत

 

 

कैंसर के लक्षण जल्द से जल्द पहचान लेने पर इसका इलाज आसानी से कराया जा सकता है, इसलिए कभी भी छोटी सी समस्या होने पर इसे नजरअंदाज न करे, जैसे की –

 

  • तीन हफ्ते से ज़्यादा अपच रहना

 

  • खाना निगलने में परेशानी होना

 

 

  • डकार आना

 

  • भोजन करते हुए बहुत जल्दी पेट भर जाना

 

  • उल्टी आना

 

  • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना

 

सीने में जलन या दर्द होने पर करें ये उपाय

 

 

  • रोजाना सुबह उठकर 2-3 गिलास पानी पीने की आदत डालें और दिन में भरपूर मात्रा में पानी पियें।

 

  • मुँह की लार जब आहार नली से होती हुई पेट में जाती है तो सीने की जलन कम करती है इसलिए मुँह में लार बनायें इसके लिए आप च्विंगम चबा सकते हैं।

 

  • एक गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पियें इससे सीने की जलन में तुरंत राहत मिलेगी।

 

  • एक गिलास पानी में 2 छोटी चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें और ठंडा होने पर इसे पी लें सीने की जलन में आराम मिलेगा।

 

  • प्रतिदिन खाना खाने से करीब 2-3 मिनट पहले एलोवेरा के जूस का सेवन करें इससे सीने में जलन की शिकायत नहीं रहेगी।

 

  • पत्ता गोभी और गाजर का मिक्स जूस बनाकर हर रोज सुबह खाली पेट पीये इससे सीने की जलन की समस्या ख़त्म होगी।

 

 

सीने में जलन इसलिए होती है, क्योंकि पेट की सामग्री वापस इसोफेगस में आ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सोने के एक घंटे पहले खाना खाये। सीने में जलन होने पर मसालेदार खाने से दूरी बनाएं, नहीं तो यह आम समस्या आगे चलकर कैंसर का रूप धारण कर सकती है। अगर आपको ऊपर बताये गए लक्षण नजर आ रहे है, तो तुरंत ही डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।