स्वास्थ्य के खराब होने के लक्षण क्या होते हैं, इससे कैसे बचें

 

 

किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के खराब होने के अलग-अलग संकेत होते हैं, क्योंकि सबका शरीर अलग-अलग होता है। यदि आप खुद को अस्वास्थ्य महसूस कर रहें हैं, तो ये आपकी गलत जीवनशैली के कारण होता है। हम में से ज्यादातर लोग ये जानते हैं कि उनके स्वास्थ्य के खराब होने पर उनका शरीर कुछ संकेत देता है। उसके बावजूद लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, इसके पीछे कई कारण होते हैं।

 

 

 

स्वास्थ्य कब खराब होता है?

 

 

मानव शरीर एक मशीन की तरह काम करता है जब वह कुछ गलत खा लेता है या उसकी कुछ गलत आदतें होती है। जिसकी वजह से उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। वैसे भी आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। वह पैसे कमाने में इतना ज्यादा खोएं हुए हैं, कि उन्हें अपनी सेहत की भी फ़िक्र नहीं है। उन लोगों को ये समझ नहीं आता है की ऐसा पैसा कमाने का क्या फायदा की उसे आपके स्वास्थ्य में खर्चा करना पड़े। आज तनाव की वजह से एक बहुत बड़ा वर्ग परेशान है, यही उनकी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।

 

 

 

स्वास्थ्य खराब होने के संकेत

 

 

अनियमित भोजन

 

जब आप किसी भी समय कुछ भी खाते हैं तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है, कई बार आप कुछ ऐसा खा लेते हैं,  जिससे आपको दस्त या कब्ज की  समस्या हो जाती है

 

 

 

गलत दिनचर्या

 

आपकी गलत दिन चर्या ही आपके स्वास्थ्य को खराब करती है। इसकी वजह से आप बहुत सी बीमारियों का शिकार होते हैं। ये आपको मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार बनाती है।

 

 

 

बिल्कुल भी व्यायाम ना करना

 

जो लोग अपने दिन भर के समय में बिल्कुल भी व्यायाम या योग नहीं करते हैं, उनका स्वास्थ्य भी जल्दी खराब होने लगता है, उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है

 

 

 

हमेशा शरीर में आलस रहना

 

जिन लोगों  के शरीर में हमेशा आलस रहता है ये भी उनेक स्वास्थ्य को खराब होने के संकेत होते हैं। जब आपके शरीर में आलस रहेगा तो इसकी वजह से आपका कोई काम करने का मन नहीं करेगा।

 

 

 

त्वचा बेजान होना

 

आपकी त्वचा का बेजान होना आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। दरअसल कुछ लोगों की त्वचा पर मुँहासे हो जाते है। इसकी वजह आपकी त्वचा में रुखा पन भी आने लगता है और त्वचा पर लाल चक्कते भी पड़ने लगते हैं। इसके पीछे एक खराब आहार जिम्मेदार होता है। जो लोग बहुत तेल और चिकनाई वाला भोजन करते हैं, उन्हें ये समस्या ज्यादा होती है। कुछ लोगों को स्ट्रेच मार्क्स की भी समस्या हो जाती है।

 

 

 

रात में नींद ना आना

 

रात में सोते वक़्त बेचैनी होना भी आपके खराब स्वास्थ्य की और इशारा करते हैं। ऐसा आपके साथ इसलिए हो सकता है कि आप रात के समय बहुत अधिक भोजन करते हो या आप दिन में अपनी नींद पूरे कर लेते हो तब भी आपके साथ ऐसा हो सकता है। इसके पीछे का एक कारण ये भी हो सकता है की आपने दिनभर आराम किया हो उसकी वजह से भी आपको रात में बेचैनी हो सकती है।

 

 

 

पेट खराब होना

 

आपके साथ ऐसा तब होता है जब आप कुछ गलत खा लेते हैं। जिसकी वजह से आपका पेट ख़राब हो जाता है। इसके पीछे एक कारण गंदगी भी होती है। यदि आप अपने पेशाब के रंग में बदलाव देखते हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरुरत है। क्योंकि ये स्वास्थ्य खराब होने के संकेत होते हैं। इन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

 

 

 

उंगलियां और नाखून खराब होना

 

यदि आपके होंठ बहुत ज्यादा रूखे होने लगे और आपके हाथों की उंगली और पैर की उंगली के बीच में त्वचा गलने लगे तो ये भी आपके स्वास्थ्य के खराब होने के संकेत होते हैं। आपके नाखूनों का रंग पीला होने लगे या नाखून बहुत कड़े होने लगे तो ये भी इसी की और इशारा करता है। यदि आपको कुछ अजीब लगे, तो इसे अनदेखा न करें।

 

 

 

मांसपेशियों में खिंचाव होना

 

मांसपेशियों या जोड़ों की समस्या ये ज्यादातर बुजुर्गों को होती है। इसके लक्षणों में लगातार मांसपेशियों में दर्द और शरीर में दर्द होता है। ये दर्द लगातार होता है, उदाहरण के लिए, सुन्नता या झुनझुनी, खिंचाव, दर्द, कठोरता, सूजन, जोड़ों में चुभन या आसपास लालिमा और किसी भी जोड़ों या मांसपेशियों के कार्य करने में दिक्कत होना या कमजोरी महसूस होना।

 

 

 

वायु प्रदुषण

 

आज के समय में वायु प्रदुषण इतना ज्यादा है की इसकी वजह से बहुत से लोगों का स्वास्थ्य खराब होने लगता है। ऐसे बहुत से लोग है जिन्हे लंग इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। अब मानव शरीर को साँस तो लेनी ही पड़ेगी तभी वह जिन्दा रहेगा। इसकी वजह से आपको मसूड़े में सूजन की समस्या भी हो सकती है।

 

 

 

सिरदर्द होना

 

सिरदर्द की समस्याओं के लक्षण में रोज़मर्रा के तनाव वाले सिरदर्द भी शामिल हैं जो अचानक होता हैं। ये गंभीर रूप तब लेता है जब इसके लक्षणों में चक्कर आना, मतली, उल्टी और चलने में असमर्थता जैसी चीजें शामिल है।

 

 

 

शरीर के अंगो पर सूजन

 

आपके शरीर में सूजन एक संकेत हो सकता है जो आपको थायरॉयड, किडनी, या दिल की स्थिति को पैदा करता है। शारीरिक गतिविधि के कारण एडिमा को संबोधित नहीं किया जाना चाहिए।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।