सावधान: ठंडा पानी पीने से हो सकता है आपकी हेल्थ को खतरा

 

क्या आपको पता है ठंडा पानी पीने से नुकसान हो सकता है ? गर्मियों के मौसम में हर कोई प्यास लगने पर ठंडा पानी पीना ही पसंद करते है क्योंकि इतनी गर्मी में नॉर्मल पानी से प्यास नहीं मिटती और इसी बहाने के साथ गर्मियों में ठंडा पानी पीते हैं।

 

ठंडा पानी पीने से हमारे मन और शरीर को मिलने वाली ठंडक हमें इस बात का अहसास ही नहीं होने देती कि यह हमारी सेहत के लिए कितना खतरनाक है। जी हां, ठंडे पानी से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

 

आइये जानते है इससे होने वाले नुकसान के बारे में।

 

ठंडा पानी पीने के नुकसान

 

  • नार्मल पानी की अपेक्षा ठंडा पानी पीने से इसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है और जिस वजह से नाक बहने की समस्या और गला खराब होने की समस्या होने लगती है।

 

  • ठंडा पानी पीने से रीढ़ की हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। यह रीढ़ की संवेदनशील तंत्रिकाओं को अधिक ठंडा बना देता है, जो तुरंत दिमाग को संदेश भेजता है और जिस वजह से सिरदर्द की समस्या हो जाती है।

 

  • ठंडा पानी पीने से सबसे अधिक समस्या कब्ज (constipation problem) की होती है। और इस वजह से भोजन भी सही तरीके से पच नहीं पाता है और कब्ज की समस्या हो जाती है।

 

  • बर्फ वाला ठंडा पानी पीने से पेट में मरोड़, पेट में दर्द और मिचली की भी समस्या हो सकती है और जिस वजह से पेट भी कड़ा हो जाता है और भोजन पचने में समस्या पैदा होने लगती है।

 

  • अगर आप खाने के बाद ठंडा पानी पी रहें हैं, तो जल्दबाजी में न पीयें। नहीं तो यह आदत आपके दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।रिसर्च के दौरान यह बात सामने आयी है कि खाने के बाद ठंडा पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

  • आपने इस बात पे नोटिस किया होगा कि जब आप मिठाई को फ्रिज में रखते हैं, तो वह जम जाती है। इसी तरह जब हम बर्फ का ठंडा पानी पीते हैं, तो वह शरीर के बड़ी आंत को जमा देती है, जिस वजह से पाइल्स की समस्या और साथ ही बड़ी आंत से संबंधित समस्या होने लगती  हैं।

 

 

ठंडा पानी पीने के फायदे

 

 

यह बात सबको पता है की पानी पीने के अनेको फायदे है, लेकिन ठंडा पानी पीने के फायदे क्या होते हैं, इसके बारे में हम आपको  बताने जा रहे हैं।

 

  • ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान और मेटाबोलिज्म अच्छा रहता है।

 

  • त्वचा के लिए ठंडा पानी बहुत फायदेमंद होता है। ठंडा पानी पीने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जिससे चेहरे पर चमक आती है।

 

  • अधिक ठंडा पानी पीने से हार्मोन का लेवल भी बढ़ता है।

 

  • फ्रिज का ठंडा पानी पीने से मूड बेहतर रहता है और तनाव कम करने में भी मदद करता है।

 

  • ठंडा पानी पीने से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं (white blood cells) की संख्या बढ़ती है और यह इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है।

 

 

सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीने के फायदे

 

 

  • रोज सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीने से शरीर में जितने भी विषाक्त पदार्थ मौजूद होते है, वो सब बाहर निकल जाते है और इसी वजह से हमारे शरीर का खून भी बिलकुल साफ रहता है।

 

  • सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। इसलिए रोज सुबह ठंडा पानी पीये।

 

  • अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीएं क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और स्किन भी सॉफ्ट रहती है।

 

  • कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सुबह उठते ही पानी पीएं। खाली पेट पीने से पेट साफ हो जाता है।

 

  • सुबह उठते ही खाली पेट ठंडा पानी पीने से मासिक धर्म, पेशाब और किडनी से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

 

 

गर्म पानी पीने के फायदे

 

 

  • गर्म पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

 

  • पाचन को बेहतर बनाता है।

 

 

 

  • विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है।

 

  • अगर भूख ना लगने की समस्या है तो गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पिएं। इससे आपकी भूख तेजी से बढ़ेगी साथ ही पेट भी हल्का रहेगा।

 

  • गर्म पानी पीने से पीरियड्स दर्द में राहत मिलती है।

 

  • त्वचा की समस्याओं के लिए गर्म पानी फायदेमंद होता है।

 

 

ठंडा पानी पीने से नाक बहने की समस्या, पेट में मरोड़ और पेट में दर्द की समस्या रहती है जो की हमारे सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। अगर आपको ठंडे पानी से जुकाम, सरदर्द या फिर कब्ज की समस्या हो रही हो, तो आप डॉक्टर से संपर्क करे।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।