वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी क्या है और किन लोगों को पड़ती है इसकी जरुरत?

आजकल के दौर में ज्यादातर लोग का काम मोबाइल और कंप्यूटर पर होता है और ऐसे में उन्हें कई घंटे तक लगातार बैठ कर काम करना पड़ता है। इस वजह से बहुत से लोगों को रीढ़ की हड्डी में गंभीर दर्द होता है। ऐसा होने से ये धीरे-धीरे उनकी समस्या को बढ़ा देता है। इतना ही नहीं यह दिक्कत आज के समय में बहुत आम होती जा रही है। अगर वक्त रहते इनका इलाज न कराया जाए तो कई बार यह बहुत गंभीर समस्या बन जाती है। यदि आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए डॉक्टर वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) की सलाह देते हैं। अब सवाल ये उठता है की वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी क्या है? तो आइए आपको बताते हैं की यह क्या है।

 

वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी क्या है?

 

आपको बता दें की रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी की सलाह दी जाती है। यह एक आउट पेशेंट प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया से रीढ़ की हड्डी के दर्द को कम किया जाता है। अस्थि सीमेंट का उपयोग रीढ़ की हड्डियों को सहारा देने के लिए किया जा सकता है जो ऑस्टियोपोरोसिस के कारण टूट जाती है।

जब किसी व्यक्ति को अत्यधिक दर्द का सामना करना पड़ता है, तो दर्द से राहत के लिए डॉक्टर वर्टेब्रोप्लास्टी की सलाह देते हैं। इस प्रक्रिया के बाद उनका दर्द कम होता है। यह प्रक्रिया रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत प्रदान करती है। इन ट्यूमर के इलाज के लिए आमतौर पर रेडियोथेरेपी का भी इस्तेमाल किया जाता है।

 

 

वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी क्यों की जाती है?

 

आपका डॉक्टर आपकी रीढ़ में वर्टेब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर के इलाज के लिए वर्टेब्रोप्लास्टी की सिफारिश कर सकता है। निम्नलिखित में से कुछ स्थितियों में वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी की सलाह दी जा सकती है:

 

  • रीढ़ की हड्डी में लगातार दर्द

 

 

  • सीधा चलने में असमर्थ

 

  • ऑस्टियोपोरोसिस

 

 

  • रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होना।

 

 

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी के पहले की तैयारी?

 

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) से पहले डॉक्टर मरीज को कुछ परीक्षण करवाने को कहते है। जिसमें सबसे पहले शामिल है, शारीरिक परीक्षण। इसमें डॉक्टर पुरानी बीमारी का इतिहास व सामान्य जांच करते है। यह इसलिए किया जाता है ताकि आपके दर्द वाली जगह की अच्छी तरह जांच की जा सके। इसके अलावा कुछ अन्य जांच जैसे इमेजिंग (एमआरआई) या कम्प्यूटेड टोमोग्राफी स्कैन (सीटी या कैट स्कैन) का उपयोग कर जांच कर सकते है। यदि व्यक्ति किसी तरह की दवा या आयुर्वेदिक दवा का सेवन करते है, तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं।

 

 

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी कैसे की जाती है?

 

इस सर्जरी के दौरान डॉक्टर मरीज को पहले लोकल एनेस्थेसिया देकर बेहोश या उस स्थान को सुन्न करते हैं। जिस स्थान पर सर्जरी करनी है वहां पर एक छेद कर एक्स-रे की सहायता से बायोप्सी की सुई अंदर डाली जाती है। रीढ़ की हड्डी को स्थिर करने के लिए आपका डॉक्टर एक विशेष ऐक्रेलिक हड्डी सीमेंट खाली हड्डियों की जगह पर भर देते हैं ।

 

इसके बाद अंदर डाली गयी सुई को बाहर निकाल दिया जाता है। जिसके बाद 10 से 12 मिनट का समय हड्डियों में डाले गए सीमेंट को मजबूत होने में लगता है। जिसके बाद व्यक्ति की टूटी हड्डी को सहारा मिल जाता है। डॉक्टर द्वारा सर्जरी के बाद इस छेद को बैंडेज की सहायता से बंद कर दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को करने में लगभग एक घंटे का समय लग जाता हैं।

 

कई बार व्यक्ति को सीमेंट मजबूत होने के दौरान कुछ घंटों के लिए दर्द हो सकता है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है लेकिन कुछ मरीजों में यह लंबे समय तक नहीं रहता है। आपकी वर्तमान स्थिति के आधार पर आपको अन्य जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है, यदि आपके मन में किसी भी तरह का सवाल है तो अपने डॉक्टर से जरूर पूछें, वह आपकी हर संभव मदद करेंगे। वर्टेब्रोप्लास्टी केवल एक तरीका है जिसका उपयोग वर्टेब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर के इलाज के लिए किया जाता है।

 

 

वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी के बाद देखभाल?

 

  • डॉक्टर सर्जरी के बाद रोगी को संभवतः 1 घंटे के लिए पीठ के बल लेटने को कहता है। ताकि सीमेंट सख्त हो जाए।

 

  • इसके बाद डॉक्टर मरीज को कम से कम कुछ घंटो के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में रखता है।

 

  • इस सर्जरी के बाद रोगी को दर्द से राहत मिल जाती है, कई बार इसमें ज्यादा समय भी लग सकता है।

 

  • दर्द कम होने में 72 घंटे  का समय लग सकता है, बाकी  यह मरीज की स्थिति पर भी निर्भर करता है।

 

  • यदि दर्द कम नहीं होता है तो आपका डॉक्टर दर्द निवारक दवाएं लेने की सलाह देते हैं।

 

  • ऑपरेशन के बाद मरीज को घर जाने दिया जाता है। जिसके बाद डॉक्टर मरीज को 24 घंटे आराम करने की सलाह देते हैं।

 

  • यदि आवश्यक हो तो रोगी को बैक ब्रेस पहनने की आवश्यकता हो सकती है।

 

 

वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी के क्या लाभ हैं ?

 

  • बुजुर्ग मरीजों में बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं होती है।

 

  • इसमें मरीज को पूरे दिन अस्पताल में भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं होती है, और रोगी को 2 से 4 घंटे के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है।

 

  • लम्बे समय से हो रहे दर्द से सिर्फ थोड़े समय में मरीज को राहत मिल जाती है।

 

  • सर्जरी के बाद मरीज कुछ दिनों में ही अपनी दैनिक गतिविधि को करने लगता है।

 

 

भारत में वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी का खर्चा कितना है?

 

भारत में वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) की औसत लागत लगभग रु. 3,74,000 से 5,00,000 तक हो सकती है। हालांकि अलग-अलग शहरों के अस्पतालों के आधार पर कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। बाकी डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार उसका इलाज करते हैं जिसके बाद खर्च कम या ज्यादा हो सकता है।

 

हमने आपको वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, यदि आप वर्टेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) का इलाज करवाना चाहते हैं तो आप GoMedii को इसके लिए चुन सकते हैं। हम भारत में एक चिकित्सा पर्यटन कंपनी के तौर पर काम करते हैं। इसके साथ ही हम शीर्ष श्रेणी के अस्पतालों और डॉक्टरों से जुड़े हैं। यदि आप उपचार प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने प्रश्नों को हमारे इस व्हाट्सएप नम्बर (+919654030724) पर भेज सकते हैं या हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल करें, हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।