पैरों में सूजन के क्या-क्या कारण हो सकते हैं, इससे कैसे बचें

आज के समय में लोगों की दिनचर्या ही उनके पैरों में सूजन का कारण बन रही है बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम करना या बिल्कुल भी शारीरिक श्रम ना करना। आज के समय में लोग अपने शरीर को चीजों के ऊपर इतना निर्भर करते जा रहे है जो आने वाले समय में उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है।

 

पैरों में सूजन कई प्रकार की होती है यह पहले तो आपके पंजो से शुरू होती है, उसके बाद उंगलियों में होने लगती है। लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या पैरों की उंगलियों से शुरू होकर उनके पंजो टखने और पिंडली तक में होने लगती है। ये किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

 

 

 

पैरों में सूजन क्या है? (What is feet swelling in Hindi)

 

 

इंसान के शरीर में कई तरह की समस्या होती है, पैरों में सूजन भी इनमें से एक आम समस्या है। इसे मेडिकल की भाषा में एडिमा कहा जाता है। पैरों में सूजन होने पर कुछ लोगों को इसमें दर्द होता है वो भी तब जब वह सीढ़ियों का प्रयोग करते है, जबकि कुछ लोग ऐसे है जिन्हें पैर लटका कर बैठने में काफी दर्द होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके पैरों में खून का प्रवाह कम हो जाता है। आखिर पैरों में सूजन किन कारणों से होती है।

 

 

 

पैरों में सूजन के कारण (Causes of swelling in feet in Hindi)

 

 

 

  • अधिक वजन होना : जिन लोगों का वजन बहुत अधिक होता है उन्हें ये समस्या ज्यादा होती है।

 

 

  • ज्यादा समय तक पैरों को लटका कर रखना : ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जिनकी सिटिंग जॉब होती है। उन्हें पूरे दिन कुर्सी पर बैठ कर गुजारना पड़ता है।

 

 

  • बहुत ज्यादा पैदल चलना : कुछ लोग बहुत ज्यादा पैदल चलते है, जिसकी वजह से उनके पैरों में सूजन आ जाती है।

 

 

  • लम्बे समय तक बैठे रहना : जो लोग हमेशा आलास करते है उन लोगों को ये समस्या होने का खतरा ज्यादा होता है इसलिए थोड़ा बहुत शारीरिक श्रम जरूर करें।

 

 

  • लम्बे समय तक खड़े रहना : ऐसे बहुत से लोग है, जिन्हें ज्यादातर खड़े हो कर काम करना पड़ता है उन्हें भी ये समस्या हो सकती है।

 

 

  • हार्मोन्स में बदलाव : जब आपके शरीर में हार्मोनल चेंज होते है, तब भी आपके पैरों में सूजन होने लगती है।

 

 

  • खून में प्रोटीन की मात्रा अधिक होना : ये समस्या काफी लोगों के साथ होती है। ऐसा तब होता है जब वह अपनी खान-पान की आदतों में बदलाव करते है।

 

 

  • बहुत देर तक जूते पहने रहना : इस समस्या का एक कारण आपके जूते भी हो सकते है, जिनकी वजह से उनके पैरों में सूजन होने लगती है।

 

 

पैरों में अचानक सूजन की समस्या को हल्के में न लें। यह आपके लिए कई बड़ी समस्याएं पैदा कर सकता। ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि यह आपको काफी नुकसान पहुँचा सकती है।

 

 

 

पैरों में सूजन के लक्षण (Symptoms of swelling in feet in Hindi)

 

 

  • पैरों की त्वचा का चमकदार होना,

 

 

  • त्वचा को दबाने पर गड्ढे बनना,

 

 

  • पैरों में सूजन होने से पहले झुनझुनी आना,

 

 

  • हाथ और गर्दन की नसों का दर्द होना,

 

 

  • शरीर के अंगों और जोड़ों में दर्द होना,

 

 

  • पैरों में भारी पन महसूस होना,

 

 

  • पैरों के आकार में बदलाव होना।

 

 

 

पैरों में सूजन से बचने के उपाए  (Ways to Prevent swelling in feet in Hindi)

 

आइस पैक 

 

ये बहुत ही कारगर उपायों में से एक है लेकिन ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि कई बार ऐसा करने से उस व्यक्ति को नुकसान भी हो सकता है। आइस पैक आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे, नहीं तो आप खुद घर में कुछ बर्फ के टुकड़े को लेकर एक कपड़े में लपेटकर उसे आइस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते है।

 

 

 

सेंधा नमक 

 

सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है, इसकी सलाह डॉक्टर लगभग ज्यादातर लोगों को देते है। इसके इस्तेमाल से उस व्यक्ति को तुरंत आराम मिलने लगता है आप एक पतीले में पानी गर्म करते वक़्त सेंधा नामक मिला लें, उसके बाद जब यह पानी थोड़ा गुनगुना हो जाए, तब इससे सिकाई करें।

 

 

 

वजन नियंत्रण में रखें 

 

यदि आपका वजन ज्यादा है तो इसकी वजह से आपके पैरों पर ज्यादा दबाव पड़ता है और इसी वजह से आपके पैरों में सूजन होने लगती है, तो आपको तेजी से वजन कम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने खाने की आदतों पर कंट्रोल करना पड़ेगा तभी आप अपना वजन कम कर पाएंगे।

 

 

 

रोज सुबह करें व्यायाम

 

जब आप रोजाना व्यायाम करेंगे तो इससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा और ऐसा करने से शरीर की मांसपेशियों पर दबाव कम होता है और साथ ही वे आसानी से कोई भी काम करने में सक्षम रहते हैं। यदि आप पैरों में सूजन की समस्या से बचना चाहते है तो आपको व्यायाम या योग जरूर करना चाहिए।

 

 

 

नमक का सेवन कम करें 

 

जो लोग खाने में नमक का सेवन ज्यादा करते है उन्हें पैरों में सूजन होने का खतरा ज्यादा होता है। एक ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए भी ज्यादा नमक का सेवन करना काफी नुकसानदायक होता है।

 

 

 

मालिश करें

 

यदि आपके पैरों में सूजन रहती है, तो इसे कम करने के लिए आप सरसों के तेल को हल्का गर्म कर लें, उसके बाद अपने हाथों से मालिश करें। इसके आलावा आप मसाज का सहारा भी लें सकते है।

 

 

ये समस्या आज के समय में बहुत से लोगों के साथ होती है, इससे बचने के लिए आपको अपना ध्यान खुद रखना होगा। जिन्हें ये समस्या अक्सर होती है उन्हें डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति में इसके कारण कई परेशानियां होती है। इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में उनके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।