ओवेरियन सिस्ट क्या होता है, क्यों होता है? ओवेरियन सिस्ट से कैसे छुटकारा पाएं

वर्त्तमान समय में महिलाओं में अंडाशय (ovary) से सम्बंधित कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। अंडाशय से ही सम्बंधित आज हम बात करेंगे ओवेरियन सिस्ट के बारे में जो कि महिलाओं में सामान्य होती हैं तथा इसका इलाज भी पूर्णरूप से संभव होता हैं। ओवेरियन सिस्ट एक ऐसी समस्या हैं जिसका इलाज तो संभव होता हैं, परन्तु यह अधिक गंभीर हो जाए तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

 

 

 

ओवेरियन सिस्ट क्या होता हैं ?

 

 

महिलाओं में दो अंडाशय (ovary) मौजूद होते हैं, जो कि गर्भाशय (uterus) के दोनों तरफ होते हैं तथा यह पेट के निचले हिस्से में स्थित होते हैं। ओवेरियन सिस्ट कि स्थिति तब उतपन्न होती हैं, जब दोनों ओवरीज़ में सिस्ट यानि की गाँठ उत्पन्न हो जाती हैं और उसका आकर भी बड़ा हो जाता हैं।

 

 

 

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण क्या नज़र आते हैं ?

 

 

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण महिलाओं में आसानी से नज़र नहीं एते हैं, इसके लक्षणों का पता तभी लग पता हैं जब सिस्ट का आकार (size) बड़ा हो जाता हैं। सिस्ट का आकर बढ़ने के बाद लक्षण कुछ इस प्रकार होते हैं जैसे कि-

 

 

  • ओवेरियन सिस्ट के होने पर पेट में सूजन उत्पन्न होने लगती हैं।
  • महिलाओं में संक्रमण (बुखार) बढ़ने लगता हैं।
  • पीठ के निचले हिस्सों में दर्द महसूस होना ।
  • कई बार ओवेरियन सिस्ट के होने पर महिलाओं को कब्ज भी होने लगती हैं।
  • उलटी होना।
  • थकान होना।
  • चक्कर आना।
  • स्तनों में समस्या होना।
  • पीरियड्स से पहले या उसके दौरान पेल्विक क्षेत्र में दर्द होना।

 

 

 

ओवेरियन सिस्ट के उपचार क्या होते हैं ?

 

 

ओवेरियन सिस्ट का इलाज आपकी स्थिति पर निर्भर करता हैं, तथा यह कई बार खुद भी ठीक हो जाती हैं। ओवेरियन सिस्ट का इलाज कुछ इस प्रकार भी किया जाता हैं जैसे कि-

 

 

दवाइयाँ (Medicine): यदि सिस्ट का आकार छोटा और सामान्य रहता हैं और आपको कोई दर्द या असहजता महसूस नहीं होती हैं, तो डॉक्टर दवाइयों द्वारा भी इसको ठीक कर सकते हैं।

 

 

लैप्रोस्कोपी सर्जरी (Laparoscopy surgery): लैप्रोस्कोपी सर्जरी कि मदद से सिस्ट को बाहर निकला जाता हैं। यह सर्जरी ओवेरियन सिस्ट के अलावा अन्य भी कई उपचारों के लिए इस्तेमाल होती हैं। इस सर्जरी में सबसे पहले पहले मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता हैं, जिससे कि सर्जरी के दौरान मनुष्य को अधिक दर्द महसूस का हो। एनेस्थीसिया देने के बाद डॉक्टर प्रभावित क्षेत्र में छोटे-छोटे दो या तीन चीरे (cut) लगाते हैं, और उसके बाद लैप्रोस्कोप नामक एक उपकरण (कैथेटर) जो की एक पतली, लम्बी ट्यूब होती हैं, जिस पर लाइट और कैमरा होता हैं। लाइट और कैमरे की मदद से स्थिति का पता चलता हैं और सिस्ट को निकलने में भी आसानी होती हैं।

 

 

 

ओवेरियन सिस्ट से छुटकारा पाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

 

 

ओवेरियन सिस्ट की समस्या में महिलाओ को इलाज के अलावा अपने खान-पान पर भी अधिक ध्यान देना चाहिए जैसे कि-

 

 

अदरक: अदरक में ऐसे लक्षण होते है जो शरीर के किसी भी भाग में सूजन और दर्द को कम करते है। शरीर को अन्य संक्रमण से बचने के लिए भी अदरक अधिक फायदेमंद रहता हैं।

 

 

सेंधा नमक: नहाने के पानी सेंधा नामक का प्रयोग करें आप सीधा नामक की एक पोटली बांध ले उसको कुछ देर के लिए अपने नहाने के पानी में डाल कर रखे, इससे आपको सिस्ट की परेशानी दूर होगी। डिब्बा बंद चीजों को खाना बंद कर दें और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन भी बिल्कुल बंद कर दें।

 

 

गर्म पानी से सिकाई करें: ओवेरियन सिस्ट कि समस्या होने पर आप गर्म पानी की बोतल को 10 से 15 मिनट के लिए अपने पेट के निचले हिस्से में सिकाई करें इससे महिला के दर्द वाले हिस्से में काफी आराम मिलेगा है।

 

 

एप्पल का सिरका: एप्पल का सिरका महिला ओवेरियन सिस्ट की समस्या को दूर करने में बहुत कारगर होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर के पोटैशियम को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए सेब का सिरके ओवेरियन सिस्ट को सिकुड़ने और कम करने में मदद करता है।

 

 

चुकंदर: चुकंदर बीटास्यानिन से भरपूर होता है और ये हमारे शरीर से विषैले पदार्थ को बहार निकालने में भी मदद करता है। ये लिवर से शरीर के टॉक्सिस हटाने की क्षमता को भी बढ़ता है। चुकंदर की एल्कलाइन प्रकृति से शरीर में एसिडिटी बैलेंस रहती है।

 

 

लहसुन: इसमें एलिसिन होती है, जिससे सेक्स ऑर्गन्स तक ब्लड सप्लाई पहुंचती है। ये महिलाओं और पुरषों के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन में विटामिन 6 होता है, जिसे ओव्युलेशन की प्रक्रिया तेज होती है।

 

 

अलसी के बीज: अलसी हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाकर स्वस्थ रखने में मदद करती है और यह शाकाहारी लोगो के लिए बहुत अच्छी चीज है। यह महिलाओ के बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करता है, क्योंकि कई बार यह समस्या वजन के बढ़ने से भी होती है।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।