लिवर इन्फेक्शन में क्या खाए।

मनुष्य का लिवर खाने-पीने की क्रिया से सम्बंधित कई काम करता हैं और इसके साथ-साथ यह शरीर के अन्य काम भी करता हैं जैसे की रक्त से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना लिवर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेट्स आदि को अलग करके शरीर की जरुरत के अनुसार अंगो तक पहुँचता हैं।

 

यदि लिवर इन्फेक्शन होता हैं तो इसका प्रभाव पूरे शरीर पर अवश्य पड़ता हैं तथा सबसे अधिक प्रभाव पाचन तंत्र पर पड़ता हैं इसलिए खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए ऐसी चीज़ो का सेवन न करें जो की लिवर को या फिर शरीर के किसी भी अंग को नुकसान पहुंचा सकें। लिवर को सम्पूर्णरूप से स्वस्थ रखने के लिए अधिक मसालेदार और तेल वाला खाना नहीं खाना चाहिए।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन के लक्षण क्या नज़र आते हैं ?

 

 

प्रायः लिवर में इन्फेक्शन होने के बाद इसके लक्षण दिखने में कुछ हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय लग सकता है। जब तक लिवर के कार्य में बांधा नही आती है तब तक हमें कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। लिवर में इन्फेक्शन होने पर निम्न लक्षण दिख सकते हैं।

 

 

  • अचानक वजन कम होना।

 

 

  • पेट के दाहिनी ओर ऊपरी भाग में दर्द होना।

 

  • कमजोरी और थकान आना।

 

  • पीलिया होना (आंखों और त्वचा के सफ़ेद भाग का पीलापन)।

 

  • जी मिचलाना और उल्टी होना।

 

  • बुखार आना।

 

 

  • पेट फूला हुआ महसूस होना।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?

 

 

  • ओटमील: ओटमील में भरपूर फाइबर होता हैं जो की लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। लिवर इन्फेक्शन में मदद करने के साथ ही ये आपका वजन काम करने में भी मदद करता हैं और शरीर से फैट को कम करने में भी सहायक होता हैं।

 

  • कॉफ़ी: कॉफ़ी का सेवन भी लिवर के इन्फेक्शन में मदद करता हैं। ये शरीर में जरुरी पोषक तत्वों को पहुंचाता हैं और इन्फेक्शन को रोकने में भी मदद करता हैं।

 

  • पानी: पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी हैं और ये हमारे शरीर के बहुत सारे हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर और लिवर दोनों स्वस्थ रहते हैं। सादा पानी पीये और दूसरे पेय पदार्थ जैसे की कोल्ड ड्रिंक, सोडा आदि पीने से बचे, खासकर के जब आप लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे हो।

 

  • हल्दी: हल्दी का उपयोग सदियों से कई तरह की बिमारियों मे किया जाता रहा हैं। ये आपके शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ शरीर के बाहरी अंगों को भी सेहतमंद रखता हैं। जब भी आपको लिवर इन्फेक्शन की समस्या हो तो आप हल्दी का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे हल्के गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं और भोजन में भी खा सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो की लिवर इन्फेक्शन में बहुत की कारगर साबित हो सकती हैं।

 

  • अदरक: अदरक में कई तरह की एंटी माइक्रोबियल, एंटी वायरल, और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। ये आपके शरीर में रक्त का प्रवाह और कोलेस्ट्रॉल को काम करने में मदद करता हैं और आपके शरीर को हेल्दी रखता हैं। ये लिवर को भी स्वस्थ रखने और उसकी क्षमता बढ़ाने में मददगार होता हैं।

 

  • ग्रीन टी: कॉफ़ी की ही तरह ग्रीन टी भी आपके लिवर के लिए फायदेमंद हैं। इसमें अंटिओक्सीडैंट्स पाए जाते हैं और ये लिवर को साफ़ रखने में भी मदद करती हैं। लिवर को इन्फेक्शन से बचने के साथ ही ये आपके वजन को भी काम करने में मदद करती हैं जो अंत में आपके शरीर को ही फायदा पहुँचाता हैं।

 

  • स्प्राउट्स: स्प्राउट्स या फिर अंकुरित बीज दाने जैसे की चना, मूंग, मोठ, अखरोट आदि आपके शरीर को तंदरुस्त रखते हैं। इनमे प्रोटीन के अलावा और भी अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो की आपके लिवर के इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए उपयोगी होते हैं।

 

  • अंडा: अंडे का सेवन लिवर इन्फेक्शन में काफी अधिक फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन और एमीनो एसिड होते हैं जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। अंडे की जर्दी में कोलीन नामक कोएंजाइम होता है जो लिवर से हानिकारक व विषैले पदार्थों को बाहर निकालता हैं।

 

  • नींबू: नींबू का प्रयोग लिवर इन्फेक्शन में काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। यह पाचन को भी सही करता है। इसका प्रयोग गुनगुने या गर्म पानी के साथ करना चाहिए। यह हमारे लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता और लिवर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।