लिवर इन्फेक्शन का इलाज और उपाय।

लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक होता हैं लिवर को शरीर में मौजूद एक ग्रंथि भी माना जाता है। शरीर में मौजूद विषाक्त केमिकल्स और अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए लिवर का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। इसके अलावा शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना, प्रोटीन का संतुलन बनाना और ग्लूकोज को एनर्जी में बदलना लिवर का सबसे जरूरी काम होता है। लिवर में इन्फेक्शन की परेशानी हो जाए तो इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। इससे लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शरीर में लिवर इन्फेक्शन के लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत इलाज कराना चाहिए।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन के लक्षण क्या होते हैं ?

 

 

  • लिवर इन्फेक्शन की शुरुआती अवस्था में काफी तेज पेट दर्द होने लगता हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के पेट में सूजन की परेशानी भी देखी जा सकती है।

 

  • लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर पीलिया की समस्या हो सकती हैं। इस स्थिति में मरीज को तुरंत से तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है।

 

  • लिवर इंफेक्शन होने पर स्किन पर रैशेज और खुलजी जैसी समस्या हो सकती है।

 

  • पेशाब के रंग में बदलाव नजर आने पर लिवर इन्फेक्शन का खतरा रहता है।

 

  • लिवर इन्फेक्शन से ग्रसित मरीजों को भूख की कमी होने लगती है।

 

  • कुछ लोगों को लिवर इन्फेक्शन होने पर उल्टी और मतली जैसी समस्या हो सकती है।

 

 

 

लिवर में इन्फेक्शन का कारण।

 

 

लिवर में इन्फेक्शन का कारण निम्नलिखित हैं-

 

  • वायरस इन्फेक्शन: हेपेटाइटिस वायरस बहुत सामान्य लिवर संक्रमण का कारण होता है।

 

  • अल्कोहल: अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन लिवर के लिए हानिकारक होता है।

 

  • बैक्टीरियल इन्फेक्शन: लिवर के अंदर बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने से भी संक्रमण हो सकता है।

 

 

लिवर इन्फेक्शन का इलाज किस प्रकार होता हैं ?

 

 

  • दवाएं: कई बार लिवर इन्फेक्शन का इलाज दवाइयों से भी होता हैं यदि लिवर इन्फेक्शन का इलाज शुरुआत में किया जाये तो वह दवाइयों के द्वारा ठीक हो सकती हैं।

 

  • जीवनशैली में बदलाव: आप अपने आहार का उपयोग कुछ प्रकार के लिवर डिजीज को प्रबंधित करने में मदद के लिए कर सकते हैं। यदि आपको फैटी लीवर की बीमारी है, तो शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, वसा और कैलोरी को सीमित करने और फाइबर का सेवन बढ़ाने से लिवर को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

 

  • लीवर ट्रांसप्लांट: जब लीवर की बीमारी लीवर फेलियर में बदल जाती है, तो लीवर ट्रांसप्लांट ही एक आखिरी विकल्प बचता है। आपका डॉक्टर ट्रांसप्लांट की मदद से स्वस्थ लीवर को खराब लीवर से बदल देता है।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन के इलाज के लिए अच्छे अस्पताल।

 

 

लिवर इन्फेक्शन के इलाज के लिए दिल्ली के अच्छे अस्पताल।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन के इलाज के लिए गुरुग्राम के अच्छे अस्पताल।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन के इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के बेस्ट अस्पताल।

 

  • शारदा अस्पताल ,ग्रेटर नोएडा
  • यथार्थ अस्पताल , ग्रेटर नोएडा
  • बकसन अस्पताल ग्रेटर नोएडा
  • जेआर अस्पताल ,ग्रेटर नोएडा
  • प्रकाश अस्पताल ,ग्रेटर नोएडा
  • शांति अस्पताल , ग्रेटर नोएडा
  • दिव्य अस्पताल , ग्रेटर नोएडा

 

यदि आप इनमें से कोई अस्पताल में इलाज करवाना चाहते हैं तो हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए ?

 

 

  • आंवला :आंवला लिवर के लिए एक बहुत ही अच्छा आयुर्वेदिक उपचार है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

 

  • हल्दी दूध: हल्दी दूध लिवर की समस्याओं को दूर करने के लिए अच्छा घरेलू उपचार है। हल्दी दूध में हल्दी के गुण होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 

  • ताज़े फलों का जूस: जूस लिवर के लिए एक बहुत अच्छा उपाय होता है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका नियमित उपयोग करने से लिवर के संक्रमण से बचा जा सकता है।

 

  • नींबू पानी का सेवन: नींबू पानी में विटामिन सी होता है, जो लीवर के स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, हरे पत्ते वाले सब्जियां जैसे कि पालक, बाथुआ और सरसों के पत्ते आदि भी लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं।

 

  • अदरक का सेवन: अदरक लिवर के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद अच्छे गुण इससे लिवर से जुड़ी बीमारियों का इलाज हो सकता है। अदरक की चाय या गरम पानी में निम्बू और शहद मिलाकर पीने से लिवर को फायदा होता है।

 

  • बेल के पत्ते: लिवर संक्रमण के इलाज के लिए बेल के पत्ते अत्यंत उपयोगी होते हैं। इसके लिए बेल के पत्तों को पानी में उबालना चाहिए और इस पानी को ठंडा होने के बाद पीना चाहिए।

 

  • गाजर का रस: गाजर लिवर के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके रस को नियमित रूप से पीने से लिवर के विकारों से निजात मिल सकता है।

 

  • पुदीने का रस: पुदीने का रस भी लिवर के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके रस को नियमित रूप से पीने से लिवर के विकारों से निजात मिल सकता है।

 

 

यदि आप लिवर इन्फेक्शन का इलाज कराना चाहते हैं, या इससे सम्बंधित किसी भी समस्या का इलाज कराना चाहते हैं, या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।