लिवर में इन्फेक्शन के लक्षण।

लिवर शरीर में मौजूद बहुत महत्वपूर्ण अंग होता हैं लिवर को शरीर में मौजूद एक ग्रंथि भी माना जाता हैं परन्तु कई अन्य लोग लिवर रोगों से अधिक ग्रसित होते हैं। लिवर का सबसे मह्त्वपूर्ण काम शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना, प्रोटीन का संतुलन बनाना और ग्लूकोज़ को एनर्जी में बदलना लिवर का सबसे जरुरी काम हैं इसलिए लिवर इन्फेक्शन या फिर लिवर से सम्बंधित कोई भी रोग होता हैं तो उसके लिए डॉक्टर से अवश्य परामर्श होना चाहिए।

 

यदि किसी मनुष्य को लिवर इन्फेक्शन होता हैं तो वह मनुष्य के पूरे शरीर पर असर डालता हैं। यदि लिवर इन्फेक्शन बढ़ जाए और व्यक्ति का सही समय पर इलाज न हो पाए तो लिवर के ख़राब होने की संभावना अधिक रहती हैं इसलिए इसका सही समय पर इलाज होना जरुरी होता हैं।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन के लक्षण क्या नज़र आते हैं ?

 

 

अगर किसी को लिवर इन्फेक्शन होता हैं तो इसमें निम्न लक्षण नज़र आते हैं –

 

  • मल के रंग में बदलाव: अगर लीवर में इंफेक्शन की समस्या होती है तो इसके पेशाब का रंग बदल जाता है। संक्रमण के कारण पेशाब का रंग गहरा हो जाता है।

 

  • पेट दर्द होना: पेट दर्द की शिकायत अक्सर लीवर इंफेक्शन की वजह से होती है। जिस वजह से उनका कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। साथ ही भूख भी लगना बंद हो जाती है।

 

  • पीलिया: बार बार पीलिया होना भी लिवर इन्फेक्शन का सबसे आम लक्षण हो सकता है।

 

  • हाथ-पांव में सूजन: कई बार लीवर में इंफेक्शन की वजह से हाथ पैरों में सूजन की समस्या हो जाती है।

 

  • शरीर में खुजली होना: जब लीवर में इन्फेक्शन हो जाता है तो शरीर में खुजली की समस्या हो जाती है। सबसे पहले हाथों या पैरों में खुजली होने लगती है। फिर यह शरीर के सभी हिस्सों में होने लगता है। जिससे त्वचा काफी रूखी हो जाती है।

 

  • पेट का आकार बढ़ना: अगर किसी को अचानक पेट फूलने की समस्या हो जाती है। तो यह लीवर में सूजन का लक्षण हो सकता है। बहुत से लोग पेट फूलने को मोटापे से भ्रमित करते हैं। जिससे लीवर में सूजन बढ़ जाती है।

 

  • उल्टी आना: अक्सर उल्टी जैसा महसूस होना लीवर में संक्रमण के कारण भी हो सकता है।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन होने के कारण क्या होते हैं ?

 

 

इन्फेक्शन: कभी-कभी शरीर में कोई संक्रमण होने पर लिवर में सूजन आ जाती हैं या लिवर फूल जाता हैं यह अधिकतर हेपेटाइटिस संक्रमण के कारण होता हैं तथा यह संक्रमण अगर 6 महीनों से अधिक शरीर में रहता हैं तो यह लिवर कैंसर या किसी अन्य बीमारी का कारण बन सकता हैं यह संक्रमण तीन प्रकार के होते हैं –

 

  1. हेपेटाइटिस -ए
  2. हेपेटाइटिस -बी
  3. हेपेटाइटिस -सी

 

 

  • कैंसर: यदि किसी मनुष्य के किसी अंग में कैंसर होता हैं तो उसके सेल्स लिवर तक पहुंच कर उसको नुकसान पंहुचा सकता हैं तथा लिवर को ख़राब भी कर सकता हैं।

 

  • शराब तथा धूम्रपान: शराब का अधिक सेवन करने से लिवर ख़राब हो जाता हैं और लिवर इन्फेक्शन होने का भी अधिक खतरा रहता हैं।

 

  • ड्रग्स का इस्तेमाल: ड्रग्स का अधिक सेवन करने से लिवर में इन्फेक्शन हो जाता हैं तथा कुछ ड्रग्स ऐसे होते हैं जो की शरीर को फायदे देने की वजह नुकसान पहुँचा देते हैं।

 

  • फैटी लिवर डिजीज: फैटी लिवर में लिवर के अंदर अधिक फैट जमा हो जाता हैं जो की लिवर को अधिक नुकसान देता हैं तथा इसके सही समय पर इलाज न होने से यह ख़राब भी हो जाता हैं।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन की जाँच कैसे होती हैं ?

 

 

  • शारीरिक परिक्षण: लिवर इन्फेक्शन की समस्या जब होती हैं तो लिवर में सूजन आ जाती हैं जिससे की लिवर का आकार भी बढ़ जाता हैं तो डॉक्टर लिवर का आकार पता लगाने के लिए शारीरिक परिक्षण करते हैं।

 

  • खून की जाँच: नियमित रूप से खून की जाँच करके डॉक्टर लिवर में एंजाइम की मात्रा का सामान्य से अधिक होने आदि का पता लगाते हैं परन्तु इससे लिवर इन्फेक्शन होने की पुष्टि नहीं होती हैं इसलिए अधिक जाँच करने की आवश्यकता होती हैं।

 

  • इमेजिंग परिक्षण: लिवर में मोटापा या सूजन का पता लगाने के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड की मदद लेते हैं। अल्ट्रासाउंड द्वारा ली गयी तस्वीरों से लिवर का अतिरिक्त मोटापा सफेद क्षेत्र के रूप में दिखाई देता हैं।

 

  • लिवर बायोप्सी: लिवर के परिक्षण के लिए डॉक्टर सुई की मदद से लिवर का एक टुकड़ा निकालते हैं कहते हैं की लिवर इन्फेक्शन के पता लगाने का एकमात्र यही अच्छा तरीका होता हैं।

 

 

 

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए ?

 

 

लिवर इन्फेक्शन में इन्फेक्शन होता हैं तो इसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता हैं इसके लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो की लिवर इन्फेक्शन के समय रोगियों को खाने चाहिए जिसे की उनका लिवर ठीक हो जाए और वह सामान्य रूप से ठीक हो जाए तो इसके लिए मरीज को क्या खाना चाहिए।

 

  • कॉफी: कॉफी का सेवन लिवर इन्फेक्शन में मदद करता हैं। यह शरीर में जरुरी पोषक तत्वों को पहुँचता हैं और इन्फेक्शन को रोकने में भी मदद करता हैं।

 

  • ओटमील: ओटमील में भरपूर फाइबर होता हैं जो की लिवर के लिए अधिक फायदेमंद होता हैं लिवर इन्फेक्शन को ठीक करने के साथ-साथ यह वजन को कम करने में भी मदद करता हैं तथा शरीर के फैट को भी कम करता हैं।

 

  • बीटरूट: बीटरूट का रस लिवर के लिए अच्छा होता हैं इसमें एंटीऑक्सिडेंट और नाइट्रेट होता हैं जिससे की लिवर की सूजन को कम किया जा सकता हैं इसका सेवन करने से लिवर स्वस्थ रह सकता हैं।

 

  • पानी: पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी हैं और ये हमे शरीर के बहुत सारे हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर और लिवर दोनों स्वस्थ रहते हैं। सादा पानी पीये और दूसरे पेय पदार्थ जैसे की कोल्ड ड्रिंक, सोडा आदि पीने से बचे, खासकर के जब आप लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे हो।

 

  • हल्दी: हल्दी का उपयोग सदियों से कई तरह की बिमारियों मे किया जाता रहा हैं। ये आपके शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ शरीर के बाहरी अंगों को भी सेहतमंद रखता हैं। जब भी आपको लिवर इन्फेक्शन की समस्या हो तो आप हल्दी का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे हल्के गरम दूध में मिलाकर पी सकते हैं और भोजन में भी खा सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो की लिवर इन्फेक्शन में बहुत की कारगर साबित हो सकती हैं।

 

  • ऑलिवआयल: ऑलिव ऑयल जैसे की जैतून का तेल भी कहा जाता हैं, ये आपके लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। नियमित तौर पर इस तेल का सेवन करने से ये लिवर को समस्याओं से दूर रखता हैं और शरीर में रक्त का बहाव भी बढ़ाता हैं।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।