कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हो सकता हैं, हार्ट अटैक का संकेत, ऐसे करे कंट्रोल

वर्तमान समय में सभी को कोलेस्ट्रॉल को लेकर अलर्ट हो जाना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हाई ब्ल्ड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा बढ़ सकता हैं। सबसे पहले हम यह जानेंगे की कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में किस प्रकार बदलाव लाने चाहिए।

 

हर किसी को पता है कि दिल को स्वस्थ रखना अत्यधिक महत्वपूर्ण है, यह हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अहम हिस्सा है, जो पूरे शरीर में रक्त सप्लाई करता है। इसलिए इसके स्वस्थ रहने का महत्व है। दिल के स्वास्थ्य के लिए अहम है कि आप अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें। आजकल की अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान के कारण कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया है।

 

कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में न रहने से दिल की बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ सकता हैं, ऐसे में कुछ तरीके हैं जो की आपको कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण रखने में मदद कर सकते हैं जैसे कि-

 

  • लहसुन : विज्ञानिको द्वारा एक शोध में ये पाया गया है की लहसुन का सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती है। लहसुन के सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

 

  • ओट्स : ज्यादातर लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। यदि आप अपने सुबह के नाश्ते में ओट्स खाते है, तो इससे अच्छे नाश्ता कुछ भी नहीं है। दरअसल ओट्स में बीटा-ग्लूकेन मौजूद होता है जो एलडीएल को ख़त्म करता है।

 

  • नींबू: नींबू आपके शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी रक्तवाहिका नलियों की सफाई करता है और ये पाचन तंत्र के जरिये उसे शरीर से बाहर निकाल देता है।

 

  • पालक : पालक बहुत ही अच्छी चीज है इसमें मौजूद ल्युटेन आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। पीले रंग का यह पिग्मेंट हरी पत्तेदार सब्जियों व अंडे के पीले वाले हिस्से में पाया जाता है।

 

  • अलसी के बीज : अलसी में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है। यदि आप साबुत बीज की जगह उसे पिस कर खाएंगे तो आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा।

 

  • धनिये के बीज : धनिये के बीजों का पाउडर बना ले उसके बाद आधी चम्मच से भी कम धनिये को एक कप पानी में उबालकर दिन में दो बार पीए इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें ऐसी चीजें होती है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

 

  • प्याज : हांगकांग में किए गए एक शोध में ये पाया गया है की लाल प्याज का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। साथ ही ये शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने में भी मदद करता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।