सोने से पहले अच्छी नींद के लिए खाये ये आहार

 

 

अच्छी नींद के लिए आहार

 

 

जब हम सोते हैं, तो हमारा शरीर आराम करता है। हमारे सोने पर हमारा शरीर ऊर्जा का संरक्षण करता है। सोते वक़्त रक्तचाप में भी कमी आती है। हृदय गति भी धीमी हो जाती है। इस समय सिर्फ हमारा दिमाग सक्रिय रहता है। इसीलिए हमारे शरीर की कार्यप्रणाली को अच्छे तरीके से काम करने के लिए शरीर का पर्याप्त नींद लेना जरूरी है, जिससे सभी मांसपेशियों को आराम मिल सके और वो पुनः कार्य करने के लिए तैयार हो सकें। अच्छी नींद के लिए स्वस्थ आहार का सेवन बहुत जरूरी है। तो, आइये जानते है अच्छी नींद के लिए कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए?

 

 

  • अंजीर: अंजीर, पोटेशियम,आयरन , कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह आपके नींद के लिए अच्छा हो सकता है।

 

 

  • बादाम: बादाम कई प्रकार से सवास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ये कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्त्रोत है। बादाम खाने से डायबीटीज़ होने का खतरा कम होता है, और यह हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है। बादाम मैग्नीशियम का एक अच्छा स्त्रोत है। जिसकी वजह से यह नींद की गुणवत्ता को बढ़ने में मदद करता है।

 

 

  • कीवी: कीवी एक बहुत ही पौष्टिक और कम कैलोरी वाला फल है। यह विटामिन सी और विटामिन डी का बहुत हीं उत्तम स्त्रोत है। कीवी का सेवन करना पाचन शक्ति के लिए भी अच्छा माना जाता है। कीवी में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायी होता है। चूँकी कीवी सेरोटोनिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, इसीलिए सोने से कुछ समय पहले कीवी का सेवन करना नींद के लिए अच्छा माना जाता है। सेरोटोनिन और एंटीऑक्सीडेंट नींद की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करते हैं। कीवी नींद की गुणवत्ता बढ़ाने के अलावा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

 

 

  • तरबूज़: तरबूज़ फाइबर से भरपूर होता है। तरबूज़ शरीर को हाइड्रेट रखता है। रात के खाने में तरबूज़ का सेवन करना आपके नींद के लिए फायदेमंद रहता है।

 

 

  • आलूबुखारा: आलूबुखारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत है। आलूबुखारा मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है, जो नींद को नियंत्रित करता है।

 

 

  • दलिया: दलिया बहुत हीं स्वास्थ्यवर्धक आहार होता है। बहुत से लोग दलिया को नाश्ते के रूप में अपने आहार में शामिल करते हैं दलिया मेलाटोनिन से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को आराम देता है और आपको अच्छी नींद लेने में मदद करता है।

 

 

  • वसायुक्त मछली: वसायुक्त मछली, में ओमेगा-3 फैटी एसिड का महत्वपूर्ण स्रोत है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है, और साथ ही दिल की बिमारियों से भी बचाता है। वसायुक्त मछली विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत होती हैं। वसायुक्त मछली में ओमेगा-३ फैटी एसिड और विटामिन डी , दोनों की भरपूर मात्रा होती है, इन्ही का संयोजन नींद की गुणवत्ता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसीलिए रात के खाने में वसायुक्त मछली की सामान्य मात्रा शामिल करना आपकी नींद के लिए फायदेमंद हो सकता है।

 

 

  • अखरोट: अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड के साथ स्वस्थ वसा का एक अच्छा स्रोत है। अखरोट हमें पर्याप्त रूप से प्रोटीन भी देता है। यह दिल की बीमारी के लिए भी फायदेमंद होता है। अखरोट मेलाटोनिन के सर्वोत्तम स्रोतों में से एक है, यह सेरोटोनिन बनाने में भी मददगार है, जो अच्छी नींद आने के लिए महत्वपूर्ण मस्तिष्क रसायन है। इसीलिए सोने से कुछ समय पहले अखरोट का सेवन करना आपकी अच्छी नींद के लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है।

 

 

  • सफेद चावल: सफेद चावल कार्ब्स का एक उत्तम स्रोत है। रात के खाने में सफ़ेद चावल शामिल करने से आपकी नींद की गुणवत्ता बढ़ सकती है। जो आपको एक अच्छी नींद पूरा करने में मददगार हो सकता है।

 

 

अच्छी नींद क्यों जरूरी है?

 

 

किसी भी व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए अच्छी नींद का लेना बहुत आवश्यक है। जब हमारे स्वास्थ्य की बात आती है तो हम शारीरिक व्यायाम करते हैं और अच्छा आहार लेते हैं, पर हम में से कई लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या होने के कारण अच्छी नींद के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाते। अच्छे तरीके से शरीर को आराम दिए बिना हम पूरी तरह से स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। अच्छी नींद लेने के कई फायदे होते हैं।

 

 

  • एकाग्रता में वृद्धि: जर्नल ऑफ़ चाइल्ड साइकोलॉजी एंड साइकियाट्री के 2015 के एक और अध्ययन से पता चला है कि बच्चों के नींद का सीधा असर उनके व्यवहार और शैक्षणिक प्रदर्शन पर पड़ता है। एक अच्छी नींद लेने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। जिससे हमे कोई भी कार्य करने में आसानी होती है।

 

  • उत्पादकता में वृद्धि: अच्छी नींद लेने से हमारा दिमाग और शरीर तरोताजा महसूस करता है। जिससे हम किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से कर पाते हैं। जिससे हमारी उत्पादकता में वृद्धि होती है।

 

  • वजन नियंत्रित करने में मददगार: हाँलाकि यह बात पूरी तरह से सिद्ध नहीं हो पायी है पर कुछ वैज्ञानिक यह भी मानते हैं, कि अच्छी नींद लेना वजन नियंत्रित करने में भी मददगार होता है।

 

  • एथेलेटिक प्रदर्शन को बढ़ने में मददगार: नेशनल स्लीप फाउंडेशन, यूनाइटेड स्टेट्स के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 7-9 घंटे की नींद लेना आवश्यक होता है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर को मांसपेशी को रिकवर करने में आसानी होती है। जो एथलीट्स को उनका प्रदर्शन बेहतर करने में मददगार साबित होता है।

 

  • हृदय रोग का खतरा कम होता है: हृदय रोग का मुख्य कारण उच्च रक्तचाप होता है। अच्छी नींद लेने से हमारा रक्तचाप नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय रोग की सम्भावना कम हो जाती है।

 

  • मानसिक अवसाद को कम करना: वैज्ञानिको का ऐसा मानना है की कम सोने वाले लोगों के मानसिक अवसाद से पीड़ित होने की सम्भावना पर्याप्त नींद लेने वालों से ज्यादा होती है। और अगर मानसिक समस्या के साथ साथ नींद की भी समस्या होती है तो डॉक्टर से परामर्श करे

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।