अच्छी और गहरी नींद लेना क्यों जरूरी है ? – डॉ. अमित सचदेवा

 

क्या आपको पता है गहरी नींद लेना क्यों जरूरी है? आजकल के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी की वजह से लोग अनिंद्रा का शिकार होते जा रहे हैं। नींद न आने की समस्या खासकर शहरों में रहने वाले लोगों में ज्‍यादा देखने को मिल रही है। कई लोग तो नींद न आने की वजह से नींद की गोली का सेवन करने लगते है, जो की सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकती है।

 

अच्छी और गहरी नींद लेने से दिमाग को शांति मिलती है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और साथ ही इम्यून सिस्टम भी सही रहता है।

 

अच्छी सेहत के लिए एक अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरुरी होती है। गहरी नींद लेना इसलिए जरुरी है क्योंकि कम नींद लेने से सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचता है, जैसे की – डायबिटीज, स्ट्रोक और मोटापे का शिकार होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

 

गहरी नींद लेना हमारे शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए प्रकृति का वरदान है। दौड़ती-भागती तनाव भरी जिंदगी में नींद का महत्व और भी बढ़ गया है।

 

 

नींद क्या है ?

 

 

यह सिर्फ एक ऐसा समय नहीं होता है जब आपकी बॉडी रिलैक्स होती है, बल्कि यह वो समय है जब पूरे दिन काम के बाद आपकी बॉडी गहरी नींद के दौरान, आपके शरीर मांसपेशियों, अंगों और अन्य कोशिकाओं की मरम्मत करने का काम करता है। आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले रसायन आपके रक्त में संचारित होने लगते हैं। अगर हम पर्याप्त और गहरी नींद न ले, तो सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचता है।

 

उम्र के अनुसार अच्छी और गहरी नींद की जरूरत इस प्रकार है –

 

  • जो नवजात शिशु होते है (3 महीने) – उन्हें 14 से 17 घंटे की जरुरत होती है

 

  • जिन छोटे बच्चे की उम्र 4 से 11 महीने की होती – उन्हें 12 से 15 घंटे

 

  • 1 से 2 साल के उम्र के बच्चे के लिए – 11 से 14 घंटे

 

  • 3 से 5 साल – 10 से 13 घंटे

 

  • 6 से 13 साल उम्र के बच्चे के लिए – 9 से 11 घंटे

 

  • 14 से 17 साल – 8 से 10 घंटे तक की नींद आवश्य लेनी चाहिये

 

  • युवा वयस्क (18 से 25 वर्ष) 7 – 9 घंटे

 

  • वयस्क (26 से 64 वर्ष पुराना) 7 – 9 घंटे नींद की जरुरत होती है

 

  • वृद्ध वयस्क (65+) 7 से 8 घंटे

 

 

गहरी नींद न आने के लक्षण

 

 

  • सुबह जागने के लिए अलार्म घड़ी की आवश्यकता।

 

  • सोकर उठने के बाद भी नींद आना।

 

  • हर वक़्त सुस्ती रहना।

 

  • मीटिंग्स, लेकचर्स या गर्म कमरे में नींद का आना।

 

  • भोजन करने के बाद या ड्राइविंग के बाद नींद आना।

 

  • दिन में काम करते वक़्त झपकी की जरूरत महसूस करना।

 

  • टीवी देखते समय या शाम को आराम करते समय सोने का मन होना।

 

  • सोने जाने पर आधे घंटे तक नींद न आना।

 

 

गहरी नींद लेना क्यों जरूरी है

 

 

नींद हमारे शरीर और दिमाग को सेहतमंद रखने का जरिया है। जैसे की मशीन लंबे समय तक चलते-चलते अपना संतुलन खो देती है, ठीक उसी तरह हमारे शरीर को भी एक समय के बाद गहरी नींद की जरुरत होती है। एक अच्छी और गहरी नींद लेने से दिनभर में हुई थकान दूर हो जाती है। इससे मन और दिमाग शांत रहता है। अगर शरीर को सही से आराम न मिले तो शारीरिक और मानसिक सिस्टम पर असर पड़ने लगता है। अगर किसी को नींद की समस्या होती है या वो एक अच्छी नींद नहीं ले पाता तो उसे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

गहरी नींद न आने से होने वाली समस्याएं –

 

  • सिर और शरीर में दर्द होना

 

  • मन चिड़चिड़ा रहना

 

  • कंसंट्रेशन कम होना

 

  • बात-बात पर गुस्सा आना

 

  • काम में मन नहीं लगना

 

  • काम की क्षमता कम होना

 

 

  • बच्चों का आईक्यू लेवल कम होना

 

  • मोटापा बढ़ना

 

  • कब्ज रहना

 

  • ब्लड प्रेशर, डायबीटीज, हार्ट प्रॉब्लम, ब्रेन हैमरेज जैसी बीमारियों की भी आशंका बढ़ जाती है।

 

 

अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए टिप्स

 

 

  • सोने का समय निर्धारित कर ले और हर रोज उसी समय पर सोने जाएँ और एक ही समय पर जागें।

 

  • जिस रूम में आप सोते हो उसे अंधेरा रखें।

 

  • सभी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को बंद करें। कोई टीवी नहीं कोई सेलफोन का उपयोग न करे।

 

  • अपने कमरे को ठंडा रखें।

 

 

  • सोने से पहले स्नान करें।

 

  • शांत संगीत सुने या ध्यान लगायें।

 

  • अगर हम हर रोज एक अच्छी नींद ले, तो इसका सीधा असर हमारे पूरे शरीर और दिमाग की सेहत पर पड़ता है।

 

 

अगर आपको नींद न आने की समस्या हो रही हो या आप गहरी नींद नहीं ले पा रहे हो, तो आपको सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नहीं तो बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।