निकट दृष्टि दोष के कारण, लक्षण और उपाए

निकट दर्ष्टि दोष यह आज के समय की एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जो छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है, इसके ज्यादातर मामले छोटे बच्चों में ही देखो को मिलते है इसकी वजह है रेडिएशन। ये रेडिएशन फ़ोन का इस्तमाल ज्यादा करने पर होता है और आज कल के माँ- बाप अपने बच्चों को छोटी सी उम्र में ही फोन थमा देते है। बच्चे उसपर तरह-तरह की एक्टिविटी करते रहते है और ज्यादातर फ़ोन का इस्तेमाल करते है जिसके वजह से उनकी आँखे कमजोर होने लगती हैं। जो उनके आने वाले समय के लिए काफी नुकसान दायक है। बल्कि इससे अच्छा वह बाहर जाकर खेले तो ये ज्यादा अच्छा होगा उनके पूरे स्वास्थ्य के लिए।

 

Enquire Now

 

 क्या होता है निकट दृष्टि दोष ?

 

निकट दृष्टि दोष का मतलब होता है दूर की चीजों को देखने में दिक्कत होना या दूर की चीजों का धुंधला दिखना। अगर हम डॉक्टर की भाषा में बताये तो जब मायोपिया में आंख की पुतली (आई बॉल) का आकार बढ़ने लगता है, तो उसके बाद आप जो भी देखते है उसका प्रतिबिंब रेटिना पर बनने के बजाय थोड़ा आगे बनता है। ऐसा होने से दूर की वस्तुएं धुंधली और अस्पष्ट दिखाई देती हैं। जबकि पास की वस्तुएं देखने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। एक रिपोर्ट में ये पाया गया है की भारत में 20-30 प्रतिशत जनसंख्या मायोपिया यानी निकट दर्ष्टि दोष से पीड़ित है। इस रोग में पास की चीजे तो साफ़ दिखाई देती है लेकिन दूर की चीजे बिल्कुल धुंधली दिखाई देती है।

 

 

निकट दृष्टि दोष कारण ?

 

निकट दर्ष्टि दोष से पूरी दुनिया में ज्यादातर लोग प्रभावित है, तो इस लेख में हम आपको इसके मुख्या कारण बातएंगे अगर आप इन कारणों को जान जाएंगे तो आप निकट दर्ष्टि दोष से बच जाएंगे।

  • कंप्यूटर पर घंटो काम करना
  • माता-पिता में मायोपिया का होना
  • ज्यादा बारीकी का काम करना
  • आँखों पर तेज रौशनी पड़ना
  • कम रौशनी में पढ़ना, मोबाइल का इस्तेमाल करना
  • ज्यादा पास से किसी काम को  करना

 

निकट दर्ष्टि दोष के लक्षण

 

  • दूर की चीजें देखने पर आंखों में दर्द होना।
  • बार- बार पलके झपकना।
  •  रात के समय में ड्रायविंग करने में परेशानी होना।
  • तेज सिर दर्द होना।
  • पलकों को सिकोड़कर देखना।
  • आंखों से बार-बार पानी आना।
  • बच्चों में इनके अलावा निम्न लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
  • क्लासरूम में ब्लैक बोर्ड या व्हाइट बोर्ड से ठीक प्रकार से दिखाई न देना।
  • लगातार आंखें मसलना या खुजली होना।
  • किसी चीज को ध्यान से देखने पर आँखों में दर्द होना।
  • दूर की चीजे देखने में धुंधला दिखना

क्या है इसका उपाए

 

 

1. कंप्यूटर पर काम करते समय हर 30 मिनट पर अपनी आँखों में पानी के छिट्टे मारे

2. किताबों और आंखों के बीच में उचित दुरी बना कर रखे

3. अच्छी रौशनी में पढ़ना

4. धूम्रपान करने से भी होता है आँखों को नुकसान उसके धुए से सूखती है आँखों की नमी

5 .कंप्यूटर पर काम करते समय नार्मल लेंस वाले चश्मे का इस्तेमाल करें

6. बच्चों को फ़ोन और टीवी देखने के लिए समय निर्धारित करें

7. ज्यादा से ज्यादा फल खाए

 

आँखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते है। वैसे आँखों में निकट दर्ष्टि दोष होने का एक कारण अनियमित जीवन शैली जो आँखों के साथ आपके पुरे शरीर को पूरी तरह से प्रभावित करती है। वहीं आपका खान-पान भी आपकी आँखों को प्रभावित करता है तो इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जिया खाए जो आपकी आँखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करेंगी। जैसे गाजर, पालक, अंडे, बादाम, किशमिश, काजू, जामुन, ब्लू बेरी, लहसुन, प्याज आदि ये सभी चीजें आँखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करती है। तो आप रोजाना इनका सेवन करें। आप निकट दृष्टि दोष रोग से काफी हद तक बचे रहेंगे।

 

यदि आपको इससे जुड़ी कोई समस्या है और अगर आप इसका इलाज पाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमसे संपर्क करने के लिए हमारे इस व्हाट्सएप नम्बर (+91 9599004311) या हमें connect@gomedii.com पर  ईमेल कर सकते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।