जाने रोज बादाम खाने के फायदे और इससे रहेगा आपका शरीर स्वस्थ

बादाम खाने सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है, इसके बारे में काफी लोग जानते होंगे लेकिन आज हम आपको इसके सेवन के खास फायदे बताएंगे। आमतौर पर, लोग को केवल ये मालूम है की बादाम एक पौष्टिक आहार है, जिसमें स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ बीमारियों को रोकने के गुण भी होते हैं।

 

इस पोस्ट में, हम बादाम के सेवन के लाभ के बारे में बताएंगे। आपको बता दें की बादाम में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, स्वस्थ वसा और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए यह शरीर को बीमारियों से भी दूर रखता है पर शरीर की बीमारी को खत्म करता है।

 

 

बादाम खाने के क्या फायदे हैं? (badam khane ke fayde in hindi)

 

अगर हम बादाम को वैज्ञानिक नाम में कहें तो इसे प्रूनस डलसिस कहते हैं। आपको बता दें की इसमें बहुत अधिक मात्रा में फैटी एसिड, लिपिड, अमीनो एसिड, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट होता है, जो आपके शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। यह हर तरह से सेहत काफी फायदेमंद है। लेकिन आपको यह लगता है कि बादाम किसी भी बीमारी का इलाज है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, मगर आपकी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा जरूर बन सकता है।

 

 

सुबह खाली पेट बादाम खाने से क्या होता है?

 

दरअसल जो लोग सुबह के वक़्त बादाम को छील कर खाते हैं उन्हें शायद यह बात नहीं मालूम होगी कि बादाम के छिलकों में ‘टैनिन’ नामक एक तत्व पाया जाता है। जो बादाम के अंदर पोषक तत्वों को बनाए रखता है। जब बादाम भीगा होता है तो उसका छिलका भी आसानी से उतर जाता है। इंसान का शरीर में इसके पोषक तत्व आसानी से अवशोषित कर लेते हैं। सबसे महत्व पूर्ण बात भीगे हुए बादाम पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और एंजाइम लाइपेस को छोड़ने में मदद करते हैं

 

आपको बता दें की यह वसा को पचाने में सहायक होते हैं। बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। इतना ही नहीं भीगे हुए बादाम को एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। वे त्वचा में मुक्त कणों को नष्ट होने से रोकते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।

 

 

बादाम खाने से क्या नुकसान है?

 

ऐसा नहीं है की बादाम कभी नुकसान नहीं करते हैं। यह केवल कुछ लोगों को ही नुकसान करते हैं। दरअसल जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उन्हें बादाम का सेवन कम करना चाहिए।

 

यदि किसी को किडनी स्टोन या पित्ताशय की समस्याएं हैं, तो उस व्यक्ति को बादाम बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद ऑक्सालेट नुकसान पहुंचाते हैं। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।

 

आपको बता दें की बादाम में विटामिन ई बहुत अधिक होता है और जब यह शरीर में अधिक मात्रा में चला जाता है, तो यह सिरदर्द की समस्या को बढ़ाता है। साथ ही, यह ताजगी के बजाय थकान का कारण भी बन सकता है लेकिन यह उस व्यक्ति भी निर्भर करता है। इसलिए, माइग्रेन वाले लोगों को इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अगर आप एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं तो आपको बादाम खाने से बचना चाहिए।

 

 

बादाम खाने के फायदे

 

 

वजन कम करने के लिए

 

आपको बता दें की जिन्हे अपना वजन कम करने हैं, तो बादाम का उपयोग करें। NCBI में प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध में कहा गया है कि बादाम को कम कैलोरी आहार के साथ शामिल करके कम किया जा सकता है। लगभग 84 ग्राम बादाम का रोजाना सेवन मोटापे सहित मेटाबॉलिक सिंड्रोम की असामान्यता को दूर कर सकता है। शोध में यह बात सामने आई है कि बादाम का सेवन करने वाले लोगों में 24 सप्ताह के बाद वजन में कमी पाई गई है।

 

 

कैंसर से बचाव

 

यदि तुम बादाम के लाभों में कैंसर की रोकथाम भी शामिल हो सकती है। इस पर हुए एक शोध से ये पता चला है कि बादाम में एंटीकैंसर प्रभाव होता है, जो कैंसर सेल लाइन को बढ़ने से रोक सकता है। इसके अलावा, अनुसंधान का कहना है कि एमिग्डालिन, विशेष रूप से कड़वा बादाम में, संभावित कैंसर उपचार प्रभाव हो सकता है।

 

 

अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है

 

दरअसल बादाम के गुणों के कारण कम घनत्व वाले कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। इसमें ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने के लिए भी जाना जाता है। यही नहीं, यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है जो आपके कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से बचाता है।

 

 

दिल के लिए फायदेमंद

 

आपके दिल को स्वस्थ रखने का काम बादाम करता हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग हफ्ते में पांच दिन बादाम का सेवन करते हैं उनमें सामान्य लोगों की तुलना में दिल के दौरे का खतरा 50% तक कम हो जाता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है और बेहतर तरीके से काम करता है।

 

 

विटामिन ई से भरपूर

 

बादाम विटामिन ई के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्रोतों में से एक हैं, अगर हम हमारी दैनिक आवश्यकता की बात करें तो (RDI) के 37% के लिए केवल 28 ग्राम बादाम खाते हैं। यह अल्जाइमर जैसी होने वाली बीमारियों की संभावना को कम कर देता है। बादाम वसा में घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट की श्रेणी में आता है।

 

ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर में कोशिका झिल्ली बनाने में मदद करते हैं, जो आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से भी बचाते हैं। अब देर किस बात की, अभी से ही रोजाना बादाम को अपनी डेली डाइट में शामिल कीजिए जिससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।