दिल को स्वस्थ रखने के तरीके, जो रखें आपको पूरी तरह से स्वस्थ

 

 

किसी भी इंसान को अगर स्वस्थ रहना है तो सबसे जरुरी है कि उसका दिल स्वस्थ रहना चाहिए और अपने दिल को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी आपकी होती है। जब आपका दिल स्वस्थ रहेगा तो आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे। लेकिन आज कल बहुत से लोग ऐसे है, जो खान पान में बहुत लापरवाही करते हैं, जिसकी वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है।

 

भारत में 2016 में हृदय रोग और स्ट्रोक ने कुल 28 लाख लोगों की जान ली। दिल की बीमारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों में काफी ज्यादा देखने को मिलती हैं, कुछ साल पहले आई एक रिपोर्ट में ये सामने आया की 1990 में दिल की बीमारी से मरने वाले लोगों की सँख्या 13 लाख थी जो 2016 में बढ़कर 28 लाख पहुँच गई।

 

दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको कोई पहाड़ नहीं तोड़ना है बस आपको घर पर रह कर ही कुछ साधारण तरीकों को अपनाना होगा उसके बाद आप अपने दिल को स्वस्थ रख पाएंगे। आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना लोगों को किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं लगता है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप रोजाना खुद को समय देंगे तो आप अपना  स्वास्थ्य बेहतर रख पाएंगे।

 

 

 

दिल को स्वस्थ रखने के तरीके

 

 

 

अपना वजन कम रखें

 

यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सबसे जरुरी है की आप अपने शरीर के वजन को बढ़ने ना दें, क्योंकि डॉक्टरों का कहना है की आपका बढ़ा हुआ वजन आपके दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए आपको अपना वजन नियंत्रण में रखना होगा। आपका बढ़ा हुआ वजन दिल की बीमारी के साथ और भी कई बीमारियों को लाता है जैसे डायबिटीज, किडनी, डिप्रेशन ये सभी बीमारियां आपको तब होती हैं जब आपका वजन ज्यादा होता है।

 

 

 

रोजाना करें व्यायाम

यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना कुछ समय के लिए व्यायाम करना बहुत जरुरी है। आप रोजाना 30 मिनट के लिए व्यायाम या योग करेंगे तो इससे आप मानिसक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहेंगे। ऐसा करने से आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही तरीके से होता है। अध्ययन से पता चलता है कि तेजी से चलना वयस्कों के दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। आपकी जीवनशैली भी इस बात पर निर्भर करती है की आप खुद को स्वस्थ रखने के लिए क्या करते हैं।

 

 

 

पौष्टिक भोजन

 

जब आपका भोजन पौष्टिक होता है तो उसकी वजह से भी आपका दिल स्वस्थ रहता है। आज के समय में लोगों का बिगड़ता खान पान ही उनके स्वस्थ को बिगाड़ रहा है। ऐसे बहुत से लोग है जो इस बात को नज़रअंदाज़ करते हैं, लेकिन बाद में उनकी ये लापरवही उन्हें दिल की बीमारी का मरीज बनाती है। यदि आप मौसमी सब्जियां और फलों का सेवन करेंगे तो इससे भी आपका हृदय स्वस्थ रहता है। जब आप बहुत ज्यादा फ़ास्ट फूड का सेवन करेंगे तो ये आपके लिए बहुत नुकसानदायक होता है इसकी वजह से आपको कई बीमारियां होती हैं। इसलिए आप यही कोशिश करें की घर के बने खाने का ही सेवन करें।

 

 

 

धूम्रपान ना करें

 

दिल के स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा धूम्रपान प्रभावित करता है। धूम्रपान की वजह से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। ये आपके दिल तक रक्त पहुँचाने वाली धमनियों में बाधा पैदा करता है। इसके अलावा ये आपके फेफड़ो को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुँचता है, इसकी वजह से कई लोगों को फेफड़ो का कैंसर भी हुआ है। धूम्रपान करने वाले लोगों को धीरे-धीरे हाथ और पैरों के जोडों को मोड़ने में भी बहुत दिक्कत होने लगती है, एक समय के बाद उन्हें किसी भी तरह का काम करने में परेशानी होती है।

 

 

शराब का सेवन ना करें

 

शराब भी इंसान के पूरे स्वास्थ्य को खराब करती है, शराब के सेवन से उस व्यक्ति की किडनी और लिवर बहुत जल्दी खराब होता हैं। ज्यादातर लोगों की किडनी के ख़राब होने का कारण शराब ही एक मात्र वजह होती है। ज्यादा शराब पीने से आपको डायबिटीज भी हो सकती है इसकी वजह से आपको कई बीमारियां हो सकती है। एक शोध में ये बात सामने आई हैै की आम लोगों के मुकाबले शराब का सेवन करने वाले लोगों का लिवर और किडनी समय से पहले खराब हो जाती है।

 

 

 

ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रखें

 

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें हमेशा अपना बहुत ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से उनके दिल के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। यदि आपको हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो उन्हें नियमित रूप से इसकी जाँच कराते रहना चाहिए। जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें बिल्कुल भी तनाव नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता है।

 

 

 

आज के समय में वायु प्रदुषण इतना ज्यादा है की बहुत से लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। इसलिए ये बहुत जरुरी है की आप अपने दिल को स्वस्थ रखें, तभी आप एक बेहतर ज़िन्दगी जी पाएंगे। इसके अलावा यदि आपको अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।