बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट क्या है जानिए इसका खर्च कितना होगा?

घुटने शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। घुटने व्यक्ति को चलने, खड़े रहने और दौड़ने में मदद करते हैं। लेकिन आज के समय में कई लोगों को घुटनों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पहले घुटनों से जुड़ी समस्या ज्यादातर बुजुर्गों को होती थी। लेकिन अब ये समस्याएं युवाओं में भी होने लगी हैं। दरअसल, आधुनिक जीवनशैली, शारीरिक गतिविधि की कमी, खाने की समस्या और चोट लगने के कारण ज्यादातर लोगों को घुटने की समस्या होती है।

 

घुटने की कुछ समस्याओं में आपको घुटने की सर्जरी यानी घुटने का रिप्लेसमेंट करवाना पड़ता है। आज हम बात कर रहे हैं बाइलेटरल नी रप्लासमेंट के बारे में, अब बहुत से लोग ये सोच रहें होंगे की बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट क्या है? तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे और इसमें कितना खर्चा होता है यह भी बताएंगे।

 

 

बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट क्या है? (What is Bilateral Knee Replacement in Hindi)

 

 

जब किसी व्यक्ति के दोनों घुटने ज्यादा खराब हो जाते हैं तब डॉक्टर उस व्यक्ति को बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाने की सलाह देते हैं। बाइलेटरल  नी रिप्लेसमेंट को डबल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है। इस सर्जरी में दोनों घुटनों को रिप्लेस किया जाता है। जब दोनों घुटनों को एक ही समय में बदल दिया जाता है, तब इस सर्जरी को बाइलेटरल  नी रिप्लेसमेंट के रूप में जाना जाता है।

 

 

बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का खर्च कितना है? (What is bilateral knee replacement surgery cost in Hindi)

 

बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की लागत लगभग 1,50,000 रुपये से  शुरू होती है। यदि आप बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सटीक लगाता जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं डॉक्टर से संपर्क करने के लिए  यहाँ क्लिक करें

 

 

आपको कब बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता होगी? (When would you need Bilateral Knee Replacement Surgery in Hindi)

 

बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट का सबसे आम कारण गंभीर गठिया (severe arthritis) है जो दोनों घुटनों में दर्द और जकड़न पैदा करता है जिससे दैनिक जीवन की गतिविधियों को करने में भी समस्या होती है और इस वजह से जीवन की गुणवत्ता में काफी कमी होती है। दर्द आमतौर पर तब बढ़ जाता है जब आप कुछ वजन उठा लेते हैं इसके अलावा जैसे खड़े होना और चलने में भी समस्या होती है। घुटने का गठिया एक प्रगतिशील स्थिति है जो आमतौर पर समय के साथ और भी बिगड़ जाती है।

आपको बता दें कि बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए एक सही उम्मीदवार एक युवा, स्वस्थ, और जिसका वजन नियंत्रित है। एक साथ प्रक्रिया पर विचार करने का एक अन्य कारण उन रोगियों के लिए है जिनके दोनों घुटनों खराब हैं। एक ही समय में दोनों घुटनों को ठीक करने से रोगी को रोजमर्रा के काम को करने में आसानी होती है और उसकी जीवन की गुणवत्ता में भी सुधर होता है।

 

 

बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए बेस्ट हॉस्पिटल (Best Hospital for Bilateral Knee Replacement Surgery in Hindi)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यदि आप इनमें से किसी भी अस्पताल में इलाज करवाना चाहते हैं तो हमसे व्हाट्सएप (+91 9654030724) पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान क्या होता है? (What happens during bilateral knee replacement surgery in Hindi)

 

 

सर्जरी से ठीक पहले, मरीज एनेस्थीसिया दिया जाएगा। सर्जरी करीब एक से दो घंटे तक चलती है, आपका सर्जन आपके घुटने के ऊपर एक लंबा सर्जिकल कट लगाएगा। त्वचा और मांसपेशियों को वापस खींचकर, वे क्षतिग्रस्त उपास्थि और हड्डी को काट देंगे।

वे आर्टिफिशियल घुटने के जोड़ को आपकी फीमर, या जांघ की हड्डी, और टिबिया से जोड़ देंगे, जो आपके निचले पैर की मुख्य हड्डी है। वे विशेष सीमेंट, पिन और स्क्रू का उपयोग करके यह सर्जरी करेंगे। इसके  बाद में, आपका सर्जन चीरे के घाव को टांके से बंद कर देगा और एक पट्टी लगा देगा। सर्जरी के बाद आपको एक विशेष रिकवरी रूम में रखा जाएगा और कुछ दिन बाद आप अपने घर जा सकते हैं लेकिन आपका डॉक्टर आपको कुछ निर्देश देंगे जिसका पालन आपको करना पड़ेगा।

 

हमने इस लेख में आपको बाइलेटरल नी रिप्लेसमें क्या है और इसका खर्च कितना है इसके बारे में बताया है यदि आप इससे सम्बंधित और कोई तरह की  जानकरी हासिल करना चाहती है। तो यहाँ क्लिक करें या आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9654030724) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।