
इंसान के शरीर को स्वस्थ रहना है और बीमारियों से बचे रहना है तो जरुरी है की उसे अपना इम्यून सिस्टम अच्छा रखना होगा। इम्यून सिस्टम का सही होना आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी बहुत मदद करता है। इसके कमजोर होने से शरीर में कई बीमारियों के होने का खतरा होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।
एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए जरुरी क्यों है?
दरअसल एंटीऑक्सीडेंट में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और बुढ़ापे की बीमारियों को खत्म करने के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट युक्त भोजन का सेवन से शरीर में कई पोषण संबंधी कमियों दूर हो जाती है। जब आपके पास शरीर में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, तो आप आहार में कुछ चीजों को शामिल करके इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ
कीवी
कीवी खाना में थोड़ी खट्टी होती है इसमें विटामिन सी, ई से भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देने के साथ-साथ शरीर की ख़राब कोशिकाओं को भी ठीक करने का काम भी करता है।
स्ट्रॉबेरी
देखने में बहुत सुंदर लाल रंग की स्ट्रॉबेरी खाने में मीठी और स्वाद से बहरपुर होती है। ये स्ट्रॉबेरी विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होती हैं। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करती है। इसे लेने से हमारा दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
ब्लूबेरी
पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ब्लूबेरी हृदय के साथ-साथ मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। ब्लूबेरी में कैलोरी भी कम मात्रा होती है। जिसके कारण यह आपके वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है।
आम
इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट जैसे कोलन कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। फाइबर और विटामिन के अधिक सेवन के कारण, यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करके वजन घटाने में मदद करता है।
चेरी
चेरी कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम से भरपूर होती हैं जो शरीर को पोषण प्रदान करती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और नींद न आने जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
अनार
अनार के सेवन से शरीर में पाए जाने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ ये शरीर को बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा विटामिन, आयरन, फैटी एसिड होते हैं।
टमाटर
टमाटर शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। इसे रोज की डाइट में शामिल करने से कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। आप चाहें तो इसे दिन में कभी-भी खा भी सकते हैं।
एंटी ऑक्सीडेंट डाइट प्लान
- नाश्ता – दूध / ब्लू बेरी शेक + (1-2) मेवे / कीनू का दलीय / वेजिटेबल सैंडविच / उबले हुए अंडे।
- 11 बजे – ग्रीन टी + फ्लेक्स सीड्स एक चम्मच / फल (जामुन, सेब, अनार, नारंगी) ।
- दोपहर के भोजन में बीन्स + हरी पत्तेदार सब्जी 1 कटोरी /सी फूड्स (मछली, शीरामप) बाजरे की रोटी (1-2) दही के साथ चिया सीड्स, सलाद।
- शाम (4-5) – डार्क चॉकलेट शेक / पालक सूप / ग्रीन टी / चुकंदर का रस / फल।
- रात का खाना (8-9) – हरी पत्तेदार सब्जी + दाल 1 कटोरी + बाजरे की रोटी (1-2), सलाद।
- रात के खाने के बाद एक चम्मच फ्लेक्स सीड्स, दूध क साथ।
- अपने आहार में जैतून के तेल का इस्तेमाल किया।
आज कल के समय में वैसे भी इंसान के शरीर में कौन सी बीमारी कब हो जय इसका पता नहीं चल पता है यही वजह है की आपको अपने सेहत का बहुत ध्यान रखना पड़ता है।
यदि आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते है तो आप इन सभी चीजों का सेवन करें इससे आप खुद को ज्यादा अच्छे तरीके से स्वस्थ रख पाएंगे। नही तो आप दिए गए डाइट प्लान को भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके आलावा आपको अगर किसी भी तरह की परेशानी है तो आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते है।
Disclaimer: GoMedii एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।