रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू उपाय

इस समय हर व्यक्ति स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहना चाहता है। हम सब जानते प्रतिरक्षा प्रणाली इम्यून सिस्टम (immune system) बीमारी पैदा करने वाले रोगाणुओं से लड़ने में सहायक है और ये आपको बीमार पड़ने से बचाती है। इसलिए, ज़रूरी है कि आपकी बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो और आप कई तरह की बीमारियों के होने से बचे रहें। हेल्दी इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) लोगों के खाने , नींद, व्यायाम और जीवन शैली के कई पहलुओं पर निर्भर करता है। हेल्दी भोजन आपकी इम्यून सिस्टम के निर्माण और उसे मज़बूती देने में बहुत साहयक होता है। एक मज़बूत रक्षा तंत्र जो संक्रमण और सूक्ष्मजीवों के खिलाफ काम करे, वो स्वस्थ आहार के माध्यम से आपके शरीर को दी जाने वाली दैनिक पोषण पर निर्भर करता है। कुछ खाद्य पदार्थों में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के गुण होते हैं, जो रोगों के प्रतिरोध के निर्माण में शरीर के कामकाज को अच्छा करते हैं। आज कुछ ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप अपने रोज़ के खाने में शामिल करे और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के  उपाय

 

1. दही:

 

अपने खाने के साथ दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये काफी फायदेमंद रहता है। दही एक स्वस्थ बैक्टीरिया की श्रेणी में आता है, जो बहुत से रोगाणुओं को आंत और आंत के आसपास के क्षेत्र पर हमला करने से रोकते हैं। इसे प्रोबायोटिक के रूप में भी जाना जाता है और ये पाचन में भी मदद करता है।

2. लहसुन:

 

यह एक सबसे लोकप्रिय सुपर-फूड है, जो रोज हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरिया और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, ये बैक्टीरिया और रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं।

 

3. मशरूम:

 

यह बॉडी की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। मशरूम के भी कई किस्म होते हैं और ज़्यादातर मशरूम में औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने में काफी सहायक होते हैं।

 

4. चाय:

 

चाय पीने बालो के लिये अपनी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है ग्रीन टी या ब्लैक टी, ये एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है जो बॉडी के इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

 

5. पालक:

 

यह एक हरी पत्तेदार सब्ज़ी है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए आवश्यक विटामिन और पोषक तत्वों पाए जाते है। इसमें बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्टर हैं।

 

6. ब्रोकोली:

 

सबसे हेल्दी सब्ज़ियों में से एक है ब्रोकोली, जो शरीर की इम्यूनिटी को मज़बूत करने के लिए जरुरी विटामिन और पोषक तत्वों से भरा है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के अलावा विटामिन ए, सी और डी मौजूद होते हैं। अपने भोजन में कच्चे या हल्के पके हुए ब्रोकोली को खाने में शामिल कर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

 

7. नींबू:

 

विटामिन सी का एक सबसे अच्छा स्रोत है नींबू। वास्तव में, नींबू, संतरा, अंगूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के स्रोत अच्छे होते हैं और हमारे शरीर के इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में काफी अच्छे होते हैं। शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में विटामिन सी आवश्यक है, जो संक्रमण के खिलाफ लड़ते हैं।

 

8. हल्दी:

 

इसमें एंटी-इन्फ्लैमटरी गुण होते हैं जो बहुत से रोगों को रोकने और उसके ईलाज में मदद करते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है और ये अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।

 

9. शकरकंद:

 

इसमें बीटा कैरोटीन कंटेंट तत्व मौजूद होते है, जो एक विटामिन ए का अच्छा बहुत अच्छा श्रोत है। यह एक सुपर फूड है, जिसे आप अपने डाइट में शामिल कर अपनी इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

 

10. ओट्स और अनाज:

 

बीटा-ग्लुकन कंटेंट नामक एक फाइबर अनाज में मौजूद होता है और इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण पाया जाता है, जो आपके शरीर की इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।