एंटी-एजिंग फूड्स त्वचा की देखभाल के लिए

एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरुरी है की आप क्या खाए। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ एंटी एजिंग फूड्स के बारे में, जिन्हें खाने से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा और आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे। अक्सर लोग तभी बीमार पड़ते है जब उनका भोजन अच्छा नहीं होता है। लेकिन अच्छे भोजन के साथ जरुरी है की आप थोड़ा शारीरिक श्रम भी करें चाहे फिर आप व्यायाम करें या योग।

एंटी एजिंग फूड्स का मतलब क्या होता है ?

 

एंटी एजिंग फूड्स  मतलब होता है जो फल, सब्जियां और कई अन्य खाद्य पदार्थ जो प्राकर्तिक रूप से इंसान के शरीर के लिए अच्छे हो और उसे खाने से वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करें। जो उसके पूरे शरीर का विकास करें जैसे त्वचा (Skin) , मांसपेशियां (Muscles), हड्डियां (Bones), दिमाग (Brain) आदि, इन सभी चीजों को सही रखने के लिए जो खाद्य पदार्थ होते है उन्हें हम एंटी एजिंग फूड्स कहते है।

 

एंटी एजिंग फूड्स कौन से है ?

 

अनार : अनार किसी भी इंसान के शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करता है और शरीर में खून के स्तर को बेहतर रखता है।

 

पालक : आपको ये तो मालूम ही होगा की पालक में सबसे ज्यादा आयरन पाया जाता है। लेकिन आपको बता दें की पालक में विटामिन A भी होता है। जो आपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है।

 

अंगूर : पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा अंगूर होते है और यह एक बहुत ही अच्छे एंटी एजिंग फूड्स में से एक है। ये त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या को दूर करता है।

 

शकरकंद : शकरकंद में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये भी शरीर में त्वचा से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करता है।

 

हल्दी : हल्दी का प्रयोग भारत के लगभग सभी घरों में होता है, इसे इंग्लिश में टर्मरिक कहते है। जब किसी इंसान को चोट लग जाती है और उसके शरीर पर सूजन हो जाती है, तो उसे हल्दी का दूध देने से बहुत फायदा होता है। यह मसल्स रेप्चर होने पर उन्हें बनाने का काम करती है।

 

स्प्राउड्स : इसको ज्यादातर वो लोग खाते है जो जिम जाते है, क्योंकि यह शरीर को बहुत ताकत प्रदान करता है। और इसमें  बीटा-कैरोटीन (Beta Carotene) और आइसोथियोसायनेट्स (Isothiocyanates) त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

ग्रीन टी : मोटापा कम करने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करते है और ये आपके शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने का काम करती है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसको पीने के अनेक फायदे होते है।

 

डार्क चॉक्लेट : 100 gm डार्क चॉक्लेट में  11.9 mg आयरन (Iron), मैग्निशयम (Magnesium) 228 mg और 7.79 gm  प्रोटीन (Protein) ये सभी चीजें पाई जाती है, इसलिए इसका प्रयोग जरूर करें। 

 

बादाम : बादाम में ओमेगा 3 और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते है। इसको खाने से दिमाग भी तेज होता है और इसमें विटामिन E भी पाया जाता है जो त्वचा को अच्छा रखता है।

 

लाल शिमला मिर्च : ये भी एंटी एजिंग फूड्स में आता है। इसका प्रयोग लगभग सभी लोग करते है इसका प्रयोग ज्यादातर फ़ास्ट फ़ूड के पकवान बनाने के लिए किया जाता है।

 

अंडे : इसमें विटामिन ए, बी और ई काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसका सेवन रोज करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही ये शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण भी करती है।

 

दही : दही खाने से आपकी पाचन शक्ति अच्छी होती है और ये कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। दही खाने से शरीर में हेअल्थी बक्टेरिया बनते है और ये स्किन के लिए भी अच्छा होता है।

 

ये सभी चीजें एंटी एजिंग फूड्स में आती है और इन सभी का सेवन करने से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान के शरीर के लिए एक अच्छा आहार खाना बहुत जरुरी है नहीं तो उसे कई अन्य बीमारी होने का खतरा रहता है। यदि आपको भी अपनी शरीर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते है

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।