फिट बॉडी पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

 

 

एक्सरसाइज करना हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायेदमंद होता है। अगर आप चाहते है की आपकी बॉडी फिट रहे तो रोज सुबह एक्सरसाइज करे। एक्सरसाइज करने के लिए सुबह का समय सबसे सही होता है। ऐसा करने से आपके शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है। इसका कारण यह है कि अगर आप 6-7 घंटे की नींद के बाद जब सुबह उठते हैं, तो आपका शरीर बिल्कुल फ्रेश होता है। और एक्सरसाइज करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है और आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं। एक्सरसाइज करने के बाद आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज हो जाता है।

 

सुबह उठकर वर्कआउट के रूप में एक्सरसाइज या योगा करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य सही रहेगा, शरीर में हारमोन्स भी संतुलित बने रहेगें और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। आज हम आपको बता रहें हैं, एक्सरसाइज करने के वह फायदे जिसे करने से आपकी बॉडी फिट रहेगी।

 

 

 

फिट बॉडी पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

 

 

पुश-अप

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

  • पुश-अप एक्सरसाइज करने के बहुत लाभ है। अगर आप अपने कंधे और सीने को चोड़ा करना चाहते है, तो पुश-अप्‍स से अच्‍छा व्‍यायाम नहीं हो सकता। इसको आप घर पर भी कर सकते है।

 

  • पुश-अप्स करते वक्त अपने शरीर के पोस्चर का ध्यान रखें। यह व्यायाम सीने और हाथों के साथ पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। और साथ ही आपकी बॉडी को भी फिट रखता है।

 

 

 

एब्डॉमिनल क्रंचेज

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

  • इस एक्सरसाइज के जरिए आप अपनी एब्स को शेप में ला सकते है। रिसर्च के मुताबिक, इस एक्सरसाइज के करने से मांसपेशियों में मॉलिक्यूलर बदलाव आते हैं, जो घंटों तक दौड़ लगाने या साइकिल चलाने के समान हैं।

 

  • इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं, फिर घुटनों को मोड़ ले और अपने हाथों को मोड़कर सिर के नीचे रख लें। इसके बाद अपने कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर की तरफ उठाएं और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। यह एक्सरसाइज कम से कम 12 बार करें।

 

 

 

चेयर स्टेप

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

चेयर स्टेप करने के दौरान इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शरीर सीधा हो। इसके लिए ऐसी कुर्सी का चयन किया जाए जिसका संतुलन सही हो।

 

 

 

शोल्डर स्ट्रेच

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

स्ट्रेचिंग करने से आपकी पीठ के ऊपरी हिस्से और कंधों को बहुत आराम मिलता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एकदम सीधे बैठ जाएं फिर सांस को खींचते हुए कंधे को कान के पास ले जाएं। अपने कंधे को धीरे से घुमाते हुए और कान से दूर ले जाते हुए सांस छोड़ें। कंधे घुमाने की यह क्रिया तीन बार दाई और तीन बाईं ओर करें। दोनों कंधों को सांस खींचते हुए कानों के पास ले जाएं। दोनों कंधों को सांस छोड़ते हुए और घुमाते हुए नीचे लाएं।

 

 

 

चेस्ट स्ट्रेच

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

इस एक्सरसाइज को करने से यह पीठ के बीच के हिस्से को सही आकार में लाता है। साथ ही रीढ़, कंधे, पीठ के निचले हिस्से को भी मजबूत करता है। 10-15 बार इसे करे।

 

 

 

साइकिलिंग

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

अगर आप साइकलिंग करते हैं, तो आपके घुटने लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। साइकलिंग करने से आपके घुटनों की मूवमेंट होती है, जो उन्हें मजबूत रखने में फायदेमंद होता है।

 

 

 

जम्पिंग रोप एक्सरसाइज

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

यह एक वार्मअप एक्सरसाइज है। इसके जरिए आप 1 घंटे में लगभग 670 कैलरीज तक बर्न कर सकते हैं। वहीं जम्पिंग रोप्स से आपकी बॉडी का ब्लड सर्क्युलेशन तेज होता है और आपके शरीर के अंग भी मजबूत होते हैं।

 

 

 

तैराकी

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

सबसे बढ़िया वर्कआउट तैराकी है। इसमें आपकी पूरी बौडी मूवमेंट्स होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक घंटा तैराकी से आप 585 कैलरीज तक घटा सकते हैं।

 

 

 

सीढ़ियां चढ़ना

 

fit body paane ke liye kare ye exercise in hindi

 

सीढ़ियां चढ़ने उतरने से भी आप काफी कैलरीज जलाते हैं। रीसर्च में यह सामने आया है कि आप सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से लगभग 852 कैलरीज को अपनी बॉडी से घटा सकते है।

 

 

अगर आप फिट बॉडी चाहते है, तो अपने रोजाना के वर्कआउट में एक फास्ट एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। दरअसल ये एक्सरसाइज आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाएगी और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाएगी। लेकिन, किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।