सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है, जानिए इसके कारण, लक्षण और इससे बचने के उपाय

 

 

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस (Cervical spondylosis) ये किसी भी व्यक्ति को हो सकता है इसका संबंध गर्दन से होता है। आपको बता दें की इंसान की गर्दन में सात छोटी हड्डियाँ होती हैं, जिसकी मदद से हम अपनी इच्छानुसार गर्दन को किसी भी आकार में घुमाते हैं। लेकिन जब हम गर्दन के सहारे दीवार का टेक लेते हैं या लेट कर टीवी देखते हैं, तब हमारी बॉडी के गलत पॉस्चर की वजह से हमे इस तरह की बीमारी होती है।

 

 

इंसान का शरीर किसी रोबोट से कम नहीं है हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है। कभी-कभार हमारी कुछ गलत आदतों की वजह से हमारे साथ ऐसा होता है। गलत ढंग से सोना भी सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस (Cervical spondylosis) का एक कारण है।

 

 

सिर के नीचे ऊँचा तकिया लगाना और कंप्यूटर के सामने ज्यादा समय तक बैठे रहना, गर्दन पर जोर देना बैठते वक़्त, बिल्कुल भी शारीरिक श्रम और योग ना करना इस बीमारी के कारणों को बढ़ावा देता है। यह ज्यादातर 40 साल से ऊपर के लोगों में होता है। जो लोग आंखों और गर्दन पर अधिक जोर देते हैं, उनमें यह बीमारी होने की संभावना अधिक होती है।

 

 

 

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस के कारण (Causes of Cervical Spondylosis in Hindi)

 

 

दरअसल सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, हालांकि, बुजुर्गो में इसके होने की अधिक संभावना होती है।

 

 

  • अधिक वजन होना,

 

 

  • व्यायाम ना करना,

 

 

  • गर्दन पर चोट लगना,

 

 

  • स्पाइनल सर्जरी करवाना,

 

 

  • वजन उठाते वक़्त गर्दन पर जोर देना,

 

 

  • परिवार में पहले किसी को यह बीमारी होना,

 

 

  • गलत ढंग से बैठना, लेटना, सोना,

 

 

  • ऊँचा तकिया लगाना।

 

 

 

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस के लक्षण (Symptoms of Cervical Spondylosis in Hindi)

 

 

  • गर्दन को घूमाने में दर्द महसूस होना,

 

 

  • गर्दन में अकड़न महसूस होना,

 

 

 

 

  • लेटते वक़्त दर्द होना,

 

 

  • दर्द कि वजह से चिड़चिड़ापन,

 

 

  • गर्दन से लेकर रीढ़ की हड्डी में दर्द होने,

 

 

  • रीढ़ की हड्डी में चोट लगना,

 

 

  • गर्दन और हाथों में झुनझुनी महसूस होना।

 

 

 

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस के उपचार (Treatment of Cervical Spondylosis in Hindi )

 

 

 

आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपको अपने आहार में ताज़ी हरी और पत्तेदार सब्जियाँ खानी चाहिए। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। पालक, गाजर और चुकंदर का जूस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

 

 

 

यदि आपको इस तरह की कोई भी समस्या होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से जाँच करानी चाहिए। यदि पैरों में सूजन है, तो यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन की भी जांच करानी चाहिए।

 

 

 

अपने खान पान में तली, भुनी चीजें, मीट, शराब, कोल्ड ड्रिंक आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और अपने शरीर का वजन नियंत्रण में रखना चाहिए, इससे आपको काफी हद तक फायदा मिलेगा, लेट कर टीवी देखने से बचें।

 

 

 

गर्दन में दर्द बदलते मौसम की वजह से भी हो सकता है। ये दर्द कुछ लोगों को ठंड के मौसम में भी होता है। यदि आप इससे बचना चाहते है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे की सोते समय अपनी गर्दन के नीचे बहुत ऊँचा तकिया ना लगाएं, खड़े रहते समय या बैठते वक़्त अपना स्ट्रक्चर सही रखें, तभी आप स्पोंडिलोसिस से बचे रह सकते है।

 

 

 

कुछ प्रभावी योगासन सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस (Cervical spondylosis) में आपको काफी राहत दें सकते है। सुबह खाली पेट कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास फायदेमंद है।

 

 

 

मकरासन

 

मकरासन करने से आपको गर्दन में होने वाले इस दर्द से धीरे-धीरे राहत मिल जाएगी। इस आसन को करने के लिए आपको पेट के बल लेटना होगा और फिर अपने हाथों के सहारे गर्दन को टिकाना है इस आसन को आप जितनी देर तक करना चाहे उतनी देर तक करें।

 

 

 

मत्स्यासन

 

ये आसन इस बीमारी के लिए रामबाण इलाज है, यदि आपकी गर्दन में अक्सर दर्द रहता है तो आपको रोजाना इस आसन को करना चाहिए। यदि आपको अपने कंधे में भी दर्द रहता है तो इस आसन को करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

 

 

 

भुजंगासन

 

 

भुजंगासन भी आपकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है, इस आसन को करने के लिए आपको अपने हाथों के सहारे अपने धड़ को ऊपर की ओर उठाना होता है।

 

 

 

धनुरासन

 

 

धनुरासन, इसे करने से आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों में खिचाव होता है और आपको गर्दन और रीढ़ की हड्डी की समस्या नहीं होती है और आप इस बीमारी से बचे रहते हैं।

 

 

 

शवासन

 

 

शवासन ये सभी आसनो को करने के बाद, सबसे आखिर में किया जाता है, ये आपके पूरे शरीर को बहुत रिलैक्स फील कराता है।

 

 

ये सभी आसन करने से आपको सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस (Cervical spondylosis) जैसी बीमारी से राहत मिलेगी। आपकी कुछ गलत आदतें ही आपको इस बीमारी का शिकार बनाती है। यदि आप भी इस तरह की बीमारी से परेशान है तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह लें सकते है

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।