मांसपेशियों में दर्द : जाने कारण लक्षण और प्रकार

 

 

क्या आप भी रहते है मांसपेशियों में दर्द की समस्या से परेशान? तो इसे नजरअंदाज न करे, नहीं तो आपको आगे चलकर बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे देखा जाए, तो मांसपेशियों में दर्द तब होता है, जब मांसपेशियों पर बहुत ज्यादा खिंचाव (over stretched) या तनाव डाला जाता है। यह आमतौर पर अधिक परिश्रम या अधिक भारी सामान उठाने की वजह से होता है। मांसपेशियों में दर्द की समस्या शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, लेकिन आमतौर पर यह निचली पीठ, गर्दन, कंधे और हैमस्ट्रिंग (hamstring) में सबसे सामान्य है, हैमस्ट्रिंग जांघ के पीछे की मांसपेशी होती है।

 

 

मसल्स में खिंचाव (Muscles Strains) दर्द का कारण बन सकता है। मांसपेशियों में दर्द की समस्या को बर्फ की सिकाई और दवाओं के साथ घरेलू उपचार से भी दूर किया जा सकता है। लेकिन यह समस्या काफी गंभीर हो जाए, तब ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच कराने की आवश्यकता पड़ सकती है।

 

 

आइये जानते है मांसपेशियों में दर्द के प्रकार, लक्षण और कारण।

 

 

मांसपेशियों में दर्द के प्रकार

 

मुख्य रूप मायलजिया के चार प्रकार होते है, इसके प्रकार में शामिल है –

 

एपिडेमिक मायलजिया

 

यह मांसपेशियों का दर्द है, जिसे बोर्नहोम भी कहा जाता है। यह दर्द मुख्य रूप से संक्रमण की वजह से होता है। इसमें दर्द पेट के ऊपर वाले भाग और छाती के निचे वाले भाग में होता है।

 

 

फाइब्रोमायलजिया

 

यह एक फैलने वाला दर्द होता है, जो शरीर के दोनों तरफ को प्रभावित करता है, यह दर्द कभी कम तो कभी बहुत ही गंभीर हो सकती है।

 

 

ट्रेपेजियस

 

मायलजिया के प्रकार को ट्रेपेजियस भी कहा जाता है। इस प्रकार में गर्दन का हिस्सा प्रभावित होता है, यह दर्द काफी लम्बे समय तक रहता है।

 

 

पोलिमायलजिया

 

यह अमेरिका के बुजुर्गो में होने वाला सबसे आम जोड़ो की सूजन वाला रोग है। इसमें बहुत गंभीर दर्द होता है, जो मुख्य रूप से शरीर के कंधो, गर्दन, ऊपरी बाहें और पीठ जैसे भागो को प्रभावित करता है।

 

 

मांसपेशियों में दर्द के लक्षण

 

 

  • अचानक मांसपेशियों में दर्द होना

 

  • मांसपेशियों में सूजन या लालिमा आना

 

  • आराम करने पर दर्द महसूस होना

 

  • मांसपेशियों में ऐंठन होना

 

 

 

मांसपेशियों में दर्द के कारण

 

 

  • मांसपेशियों में दर्द का इलाज सही तरीके से करने के लिए आपके लिए मांसपेशियों में दर्द का कारण जान लेना भी जरूरी है, ताकि इसके इलाज में आसानी हो। नीचे हम मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव के कारण आपको बता रहे हैं।

 

  • जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से व्यायाम व योग करने से।

 

  • ज्यादा देर तक बाइक या गाड़ी में बैठकर सफर करने से, ज्यादा चलने से, ज्यादा देर तक खड़े रहने से या ज्यादा देर तक बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है।

 

  • किसी तरीके की बीमारी होने से जैसे – गठिया, सूजन या फिर हड्डी व मांसपेशियों से संबंधित परेशानी के कारण।

 

  • खेलते, भागते या चलते वक्त गिर जाने से मांसपेशियों में चोट लग जाने से भी मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है। कभी-कभी पुरानी चोट के कारण भी ऐसा होता है।

 

  • गलत तरीके से सोने से भी मांसपेशियों में तनाव आता है।

 

 

 

अगर आपके मांसपेशियों में दर्द की समस्या रहती है, तो इसे हल्के में न ले और तुरंत ही अपने डॉक्टर से सम्पर्क करे। डॉक्टर मांसपेशियों में दर्द (Muscles Strains) की स्थिति में चिकित्सा इतिहास की जानकारी लेता है और शारीरिक परीक्षण करता है।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।