छाती में जमे बलगम का इलाज कैसे करें, जानिए इसके आसान उपाय

 

 

सामान्य सर्दी या फ्लू होने पर छाती में बलगम जमा हो जाते हैं। ये बलगम आपके वायुमार्ग को बंद कर देते हैं जिसकी वजह से साँस लेने में दिक्कत होती है। जब आप बीमार हो जाते हैं, तो आपका शरीर में वायरस कफ बनाने लगता है, अगर यह आपके शरीर में ज्यादा समय तक रहता है तो यह आपको गंभीर बीमार बना सकता है।

 

छाती में जमे बलगम को बाहर निकालना बहुत जरुरी है। अब आप यह सोच रहे होंगे की आप इस बलगम का इलाज कैसे करें, इसके लिए आप कुछ घरेलु उपाय करके छाती में जमे बलगम को आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

 

यदि आपको लगातार खाँसी हो रही हैं, तो आपके सीने में बलगम जमने की संभावना हो सकती है। लेकिन यह निश्चित रूप से आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है, ये कई अन्य जटिलताओं को जन्म दे सकता है। इससे पहले कि आप डॉक्टर के पास जाएं, कुछ चीजें हैं जो आप घर पर आसानी से कर सकते हैं।

 

 

 

छाती में बलगम जमने का कारण

 

 

छाती में जमा बलगम का ज्यादा होना आमतौर पर चिंता का कारण होता है। हालांकि, किसी व्यक्ति को नियमित रूप से खाँसी और साँस लेने में दिक्कत होती है तब यह आपको अधिक परेशान कर सकता है।

 

 

निम्नलिखित समस्याएं छाती में बलगम पैदा कर सकती हैं:

 

 

  • अम्ल प्रतिवाह (acid reflux)

 

 

  • एलर्जी

 

 

  • दमा

 

 

  • बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण

 

 

  • क्रोनिक ब्रोंकाइटिस (chronic bronchitis)

 

 

  • पुरानी प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग (Chronic obstructive pulmonary disease (COPD)

 

 

  • सिस्टिक फाइब्रोसिस (cystic fibrosis)

 

 

 

 

 

इस लेख में, हम घर पर छाती में जमे बलगम से राहत पाने के तरीकों का वर्णन करते हैं।

 

 

 

छाती में जमे बलगम का घरेलु इलाज

 

 

नमक का पानी

 

नमक और गर्म पानी के मिश्रण से गरारे करने से गले और छाती में जमे बलगम को हटाया जा सकता है। एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण से गरारा करें और इससे आपको गले की खराश तुरंत कम होने लगेगी और छाती में जमा बलगम बाहर निकलेगा लेकिन आपको इसे दिन में कम से कम चार बार करना होगा।

 

 

 

शहद

 

शहद एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है और शोध बताते हैं कि इसमें एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। 2007 के एक अध्ययन ने बच्चों में होने वाली साँस के संक्रमण को दूर करने का काम करता है। शहद के इस्तेमाल से तुरंत राहत मिल जाती है। हालांकि, एक और अध्ययन में ये पता चला की शहद दवा के मुकाबले प्रभावी रूप से बच्चों में तीव्र खाँसी का इलाज करता है।

 

 

 

भाप

 

आपकी छाती में जमे बलगम भाप लेने से पिघलने लगता है जिसके बाद यह अपने आप निचे जाने लगता है और आपके मल के रस्ते बाहर निकल जाता है। इससे आपकी खाँसी भी कम होने लगती है। नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट का मानना है कि स्टीम वेपराइज़र का उपयोग करने से छाती में जमा बलगम निकल जाता है। यदि इसकी वजह से आपको रात की नींद में कठिनाई  होती है तब आपको ये जरूर करना चाहिए। एक पतीले में पानी को खौला लें उसके बाद अपने पूरे चेहरे को धक लें और गर्म पानी के पतीले को अपने चहरे के ऊपर रखें और उसके बाद मुँह और नाक से जोर जोर से साँस लें, ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

 

 

 

अदरक

 

ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है और इसमें पॉलीफेनोल भी पाया जाता है, जो छाती में जमे बलगम से छुटकारा दिलाता है। बच्चा हो या बड़ा अदरक प्राचीन काल से एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। आप चाहें तो अदरक का एक बड़ा टुकड़ा लें और उसे चूसे इससे आपको खाँसी और खराश से राहत मिलेगी।

 

 

 

प्याज और नींबू

 

प्याज में सल्फर और कुरसेटिन होता है जो बलगम को कम करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। आप 1 प्याज को पीस लें फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। एक कप पानी में इसको डालकर 3 मिनट के लिए उबालें। ठंडा होने पर दिन में तीन बार पीने से आपकी छाती में जमा बलगम की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

 

 

 

हल्दी

 

सभी के घरों में हल्दी इस्तेमाल की जाती है, दरअसल इसमें करक्यूमिन होता है, जो शरीर के अंदर जमे हुए बलगम को निकालता है। इसे गुनगुने पानी में काली मिर्च के साथ मिलाएं और इसे दिन में दो बार पिएं। इसे दो बार से ज्यादा ना पिएं नहीं तो इससे आपको उल्टी आ सकती है।

 

 

यदि आपको या घर में किसी अन्य व्यक्ति को लंबे समय से ऐसा हो रहा है और इन घरेलु उपचार से भी यह ठीक नहीं हो रहा है, तो आपको इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ऐसे में आप हमारे डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं और इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। छाती में जमा बलगम किसी गंभीर बीमारी में भी बदला सकता है, उसके बाद आपको इसके इलाज के लिए ज्यादा परेशान होना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते इसका इलाज करें।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।