कोरोनावायरस में विटामिन सी की क्या भूमिका है?

 

 

विटामिन सी की उच्च खुराक कोरोनोवायरस का इलाज कर सकती है? दरअसल दुनिया भर के शोधकर्ता कोरोनावायरस का प्रभावी उपचार खोजने की दौड़ में लगे हुए हैं। COVID-19 से बचने के लिए निरंतर डॉक्टर सोशल मीडिया पर लोगों को कई तरह की सलाह दे रहे हैं, जिसे तेजी से लोग फॉलो कर रहें हैं। इस तरह के एक दावे ने हाल के दिनों में ऑनलाइन प्लेट फार्म्स पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

 

तेजी से फैल रहे कोरोनोवायरस के प्रकोप से लड़ने का कोई भी उपाय और दवा का अभी तक पता नहीं चला है और इसे लेकर पूरी दुनिया काफी चिंतित हैं। लेकिन, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि सोशल मीडिया पर दिए गए अध्ययन वास्तविक हैं, और ना ही कोई वैज्ञानिक इस बात का समर्थन कर रहा हैं कि विटामिन सी आपको कोरोनावायरस से बचाएगा।

 

 

 

चीन के डॉक्टरों ने उपचारों के लिए विटामिन सी को चुना है

 

 

कोरोनोवायरस के लिए प्रभावी उपचार की खोज करने में डॉक्टर और वैज्ञानिक एक साथ जुटे हुए हैं मौजूदा एंटीवायरल, एंटीमाइरियल, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी और सीओवीआईडी ​​-19 के खिलाफ अन्य दवाओं का परीक्षण कर रहे हैं। इसी बीच चीन के डॉक्टरों की टीम ने उपचारों की सूची में विटामिन सी को शामिल किया है।

 

कोरोनावायरस में विटामिन सी की क्या भूमिका है इसे पढ़ने के बाद आपको पता चल ही जाएगा। दरअसल वुहान विश्वविद्यालय के झोंगनान अस्पताल में ने हाल ही में गंभीर और तेजी से फैल रहे इस संक्रमण (SARI) के उपचार के लिए विटामिन सी की प्रभावशीलता का परीक्षण किया है।

 

आपको बता दें की इस अध्ययन से ये पता चला है कि विटामिन सी एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सिडेंट है, जो फेफड़ों को साइटोकिन-इंडियूसेड (cytokine-induced) क्षति को रोकने में मदद कर सकता है। विटामिन सी खाने से हमारे शरीर की कोशिकाओं में से एक प्रकार का प्रोटीन निकलता है जिसे साइटोकिन्स कहा जाता है।

 

ये एक ऐसा प्रोटीन है जो हमारे शरीर को इन्फ्लेमेशन और अन्य संक्रमण से बचाता है। इसके साथ ही ये फेफड़ो में होने वाले संक्रमण से भी आपकी रक्षा करता है। कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों में गंभीर फेफड़े की सूजन और श्वसन (साँस) लेने में कठिनाई की वजह से उनकी मौत हो रही है। ये इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

 

इस अध्ययन से इतना साफ हो गया है कि विटामिन सी का सेवन सामान्य सर्दी जुकाम को रोकता है। विटामिन सी इन्फ्लूएंजा संक्रमण के बढ़ते जोखिम और गंभीरता से संबंधित है। डॉक्टरों की टीम का उद्देश्य यह देखना है कि क्या विटामिन सी COVID-19 से जुड़े वायरल निमोनिया के खिलाफ समान प्रभाव डालता है।

 

हालांकि सभी विशेषज्ञ इससे सहमत नहीं हैं। “आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सही से काम करने के लिए भी विटामिन सी की आवश्यकता होती है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है की आप विटामिन सी का सेवन ज्यादा करें और जुकाम से बचे रहेंगे। अगर आप इसका सेवन पहले से कर रहें हैं, तो आप बेहतर महसूस करेंगे। मौसम बदलने पर होने वाले आम सर्दी जुकाम से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में जरुरी है की आप विटामिन सी का सेवन करना ना भूलें।

 

 

 

कोरोनावायरस से बचने के लिए विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ

 

 

 

महिलाओं को 75 ML और पुरुषों को 90 ML विटामिन c की आवश्यकता रोजाना होती है और यह हमारे शरीर की प्रतिरक्षा को सुधारने में मदद करता है। किसी भी इंसान के शरीर में इसकी कमी होने पर उसे बहुत सी स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। उनसे बचने के लिए आप इन चीजों का सेवन जरूर करें :

 

 

अमरूद

 

अमरुद विटामिन सी से भरपूर होता है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। यह सभी के लिए फायदेमंद है। 100 ग्राम अमरूद में लगभग 228.3 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।

 

 

 

मटर

 

मटर में आयरन के साथ-साथ विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। कई लोगों के घरों में मटर को सब्जी, मिलकर भी खाया जाता है कुछ लोग इसे कच्ची खाना भी पसंद करते हैं।

 

 

 

केला

 

केला में कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं इसके साथ ही इसमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। केला के प्रति 100 ग्राम में 120 मिग्रा विटामिन सी होता है।

 

 

 

तरबूज

 

तरबूज में विटामिन सी पाया जाता है। यह हमारा दैनिक विटामिन सी मूल्य का लगभग 110% हमारे शरीर को देता है। इसमें 8.1 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।

 

 

 

लीची

 

लीची विटामिन सी से भरपूर होती है, इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है।लीची के प्रति 100 ग्राम में 71.5 मिग्रा विटामिन c होता है।

 

 

 

अंगूर

 

आपको बता दें की अंगूर में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। वैसे इसमें विटामिन सी के अलावा फाइबर, विटामिन ई भी होता है। अगर इसे भोजन में शामिल किया जाए तो यह टीबी, कैंसर और रक्त विकार में काफी राहत पहुंचाता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।