कोरोनावायरस से बचने के लिए सुरक्षित रूप से मास्क का सही उपयोग कैसे करें?

 

 

कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बाद देश भर में एक समय पर इसकी बिक्री इतनी ज्यादा होने लगी कि इसके दाम एक दम से बढ़ गए और कई जगह लोगों को मास्क तक नहीं मिले। कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क का सही इस्तेमाल कैसे करें इसके बारे में भी आपको पता होना बहुत जरुरी है।

 

जैसे ही कोरोनावायरस भारत में आया उसके बाद मास्क की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी थी। कोरोनावायरस पूरी दुनिया में अपने पैर पसार चुका है, जिसके बाद सभी देशों में इसे मानव जाति को बहुत हानि पहुँचाई हैं और लगातार इसके मामले सभी देशों में तेजी से सामाने आ रहें हैं।

 

जबकि अभी तक इसका वैक्सीन खोजा नहीं जा सका है। इसलिए अभी तक लोगों के मन में इसे लेकर डर बना हुआ है। यही वजह है की लोग इससे बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल कर रहें हैं। लेकिन आप ऐसे में मास्क का उपयोग करना ना भूले, लेकिन इसके लिए आपको मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए।

 

 

 

मास्क क्या है? (What is a mask)

 

 

फेस मास्क का इस्तेमाल मुँह से फैलने वाली बीमारी को रोकने के लिए किया जाता है। मास्क का ज्यादा इस्तेमाल डॉक्टर करते हैं, इसे डेंटल, आइसोलेशन, लेजर, मेडिकल या सर्जिकल मास्क भी कहा जा सकता है। फेस मास्क वो चीज है जो नाक और मुँह को ढँक कर रखती हैं। मास्क कई अलग-अलग ब्रांड और विभिन्न रंगों में आते हैं। फेस मास्क आपको प्रदूषण से भी बचाते हैं।

 

फेस मास्क कीटाणुओं को नहीं फैलने देता। जब कोई व्यक्ति बात करते वक़्त खाँसता, छींकता है, तो उसके मुँह से छोटी बूंदें निकलती हैं जिनमें कीटाणु होते हैं जो दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आप मास्क पहनते हैं तो उन कीटाणुओं की संख्या को कम कर सकते है और अन्य व्यक्ति इससे संक्रमित होने से बच सकते हैं।

 

 

 

सुरक्षित तरीके से मास्क का सही उपयोग कैसे करें (How to use the mask correctly)

 

 

 

  • मास्क को छूने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी या हैंड सैनिटाइजर से साफ करें।

 

 

  • आपके मास्क में किसी भी प्रकार का अन्य छेद नहीं होने चाहिए। क्योंकि इससे आप संक्रमण को फैलने से रोक नहीं सकते और संक्रमण से बच भी नहीं सकते।

 

 

  • इस बात का ध्यान रखें की आपका मास्क के किनारों पर अच्छे से धागों से सिला होना चाहिए और आपका मास्क एक अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए।

 

 

  • आपके मास्क का सफेद भाग आपकी नाक और मुँह की तरफ होना चाहिए और मास्क का रंगीन हिस्सा बाहर की तरह होना चाहिए और आपके मास्क का अंदर का हिस्सा बाहर की त्वचा पर नहीं छूना चाहिए।

 

 

  • आपका मास्क एलेस्टिक बैंड वाला होना चाहिए और इसका आकार ऐसा होना चाहिए जो आपकी नाक से आगे निकलते हुए आपके मुँह के अंदर साँस लेने के लिए थोड़ा गैप हो और यह आपकी ठोड़ी तक को कवर करे।

 

 

  • मास्क का इस्तेमाल करते समय उसे बार-बार नहीं छूना चाहिए, यदि आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके मास्क पर हाथों के द्वारा  कीटाणु आ सकते हैं जो बाद में आपके मुँह से अंदर जा सकते हैं।

 

 

  • इस बात का विशेष ध्यान रखें की अपने मास्क को अपनी गर्दन पर बिल्कुल भी ना लटकाएं, क्योंकि इससे मास्क के अंदर के हिस्से में कीटाणु घुस सकते हैं।

 

 

  • यदि आपने काफी लंबे समय तक मास्क लगा कर रखा है और वह पसीने से गीला हो गया है, तो उसे एक बंद कूड़ेदान में फेंक दें।

 

 

मास्क उतारने का सही तरीका (Right way to remove mask)

 

 

  • मास्क को उतारने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी या हैंड सैनिटाइज़र से साफ करें।

 

 

  • अपने एक हाथ से मास्क को सामने की ओर से पकड़े और अपने दूसरे हाथ से उसके इलास्टिक को पकड़े और उसे खींचे, ध्यान रखें की उतारते वक़्त मास्क के अंदर के हिस्से पर आपके हाथ ना लगे।

 

 

  • मास्क उतारने के बाद एक बार फिर अपने हाथ धोएं या सैनिटाइज़र से साफ करें, उसके बाद ही किसी अन्य चीज को छुएं।

 

 

  • यदि आपके मास्क की इलास्टिक कान के पीछे तक है, तो अपने दोनों हाथों से उसकी इलास्टिक को पकड़ के अपने मास्क को उतारे।

 

 

  • यदि आप काफी समय से एक ही मास्क का उपयोग कर रहें हैं, तो उसे बंद कूड़ेदान में फेंक दें।

 

 

 

यदि अभी तक आप मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहें है, तो आपको तुरंत मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इससे आप कई तरह के संक्रमण और प्रदुषण से बचते है। यदि आप मास्क आर्डर करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट से मास्क आर्डर कर सकते हैं और मास्क का सही तरीके से उपयोग करें।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।