कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथ धोने का सही तरीके क्या है?

 

 

हाथ धोना सभी को बहुत जरुरी है फिर चाहे वो कार्यालयों हो, दुकान हो, होटल या अस्पताल सभी जगह इस बात का ध्यान रखा जाता है। ऐसा करने से आप खुद को स्वास्थ्य रख सकते हैं और कई तरह के संक्रमण से भी बचे रह सकते हैं। हाल ही में चीन के वुहान से जन्मा कोरोनावायरस COVID-19 से बचने के लिए भी आपको ऐसा करना होगा तभी आप इसके संक्रमण से बच सकते हैं।

 

जब आप अपने हाथों को धोएंगे तो इससे आप बैक्टीरिया और कीटाणुओं को फैलने से रोकने का रहे हैं, इसलिए सभी को यह पता होना चाहिए कि इसे सही तरीके से कैसे किया जाए। अच्छी बात यह है कि आप जहां भी काम करते हैं वहां भी आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

 

इस लेख में आपको हम बताएंगे कि हाथ धोने का सही त्तरीका क्या है और आप इसे कैसे पूरा करें, ताकि आप अपने संक्रमण से बचे रहें सकते हैं और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके नुकसान पहुँचाने से बचा सकते हैं।

 

 

 

कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथ धोना इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

 

 

हाथ धोना  जरूरी है क्योंकि आपके हाथों से ही गंदगी, वायरस और बैक्टीरिया ज्यादा फैलता ये इसके प्राथमिक वाहक हैं, क्योंकि हमारे हाथ पूरे दिन में कई अलग-अलग चीजों के संपर्क में आते हैं। जब आप बिना हाथ धोएं किसी भी चीज को छूते हैं तो ऐसे में बहुत आसानी से वह कीटाणु और बक्टेरिया आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और आपको बीमार कर देते हैं।

 

अगर आप सही तरीके से हाथ धोते हैं तो आप बहुत से संक्रमण से बचे रहते हैं लेकिन जब आपकी हाथ धोने की प्रक्रिया गलत होती है तभी आप बीमार होते हैं ऐसे लोग अन्य लोगों को भी बीमार करते हैं।

 

 

 

गलत तरीके से हाथ धोने से बैक्टीरिया कैसे फैलाता हैं

 

 

  • आपको यह जानकर हैरानी होगी की विश्व स्तर पर, केवल पांच में से एक व्यक्ति बाथरूम का उपयोग करने के बाद अपने हाथ धोता है।

 

 

  • जॉब करने वाले सभी कर्मचारी के हाथ प्रतिदिन 10 मिलियन बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं।

 

 

  • लगभग  61% स्वास्थ्य सेवा पेशेवर (healthcare professionals) अपने हाथों को सही ढंग से साफ नहीं करते हैं।

 

 

  • लगभग 50% अस्पताल द्वारा संक्रमणों को बेहतर हाथ स्वच्छता के माध्यम से आसानी से रोका जा सकता है।

 

 

  • दूषित हाथ वायरस को 5 से अधिक सतहों या 14 अन्य वस्तुओं में स्थानांतरित कर सकते हैं।

 

 

  • गीले हाथ सूखे हाथों की तुलना में 1,000 गुना अधिक बैक्टीरिया फैलाते हैं।

 

 

  • बैक्टीरिया हाथों पर 3 घंटे तक जीवित रह सकता है।

 

 

  • दुर्भाग्य से, बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि अपने हाथों को ठीक से कैसे धोना है। खानपान जैसे कार्यस्थलों में, हाथ धोने की उचित प्रक्रियाओं का पालन करना व्यवसाय की खाद्य सुरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए गलती के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है।

 

 

यही कारण है कि सभी कर्मचारियों को सही हाथ धोने की तकनीकों को याद दिलाना चाहिए, जो उन्हें उपयोग करना चाहिए। अच्छी खबर यह है कि आप आसानी से हाथ की स्वच्छता की जानकारी को पास कर सकते हैं और स्वस्थ रहने का भी अच्छा तरीका हैं, इनका पालन करने में हर कोई सक्षम है।

 

 

 

कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथ धोने का सही तरीका क्या हैं?

 

 

आपको कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथों को धोना चाहिए तभी आप कई संक्रमण से बच सकते हैं

 

 

गीले हाथ

 

अपने हाथों को गीला करें और उसे अच्छा से रगड़े उसके बाद साबुन लगाएं।

 

 

एक साथ अपनी हथेलियां रगड़े

 

गोलाकार गतियों में अपने हाथों को हथेली पर रगड़ें, क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज घुमाएँ।

 

 

हाथों के पिछले हिस्से को रगड़ें

 

अपनी उंगलियों को दूसरे हाथ के पिछले हिस्से पर अच्छे से रगड़े, अपनी दाईं हथेली का उपयोग करें और फिर स्वैप करें।

 

अपने फिंगर्स को इंटरलिंक करें

 

अपनी उंगलियों को आपस में जोड़ लें, उसके बाद अपनी हथेलियों और उंगलियों को आपस में रगड़ें।

 

 

उंगलियों से रगड़े

 

अपनी उंगलियों को एक साथ मिलाएं, अपने दाहिने हाथ के ऊपर और अपने बाएं हाथ के नीचे। अपनी उंगलियों को गूंथने के साथ उसे अच्छे से रगड़ें, फिर स्वैप करें।

 

 

अंगूठे को साफ करें

 

अपनी उंगलियों के साथ अपने अंगूठे को भी साफ़ करना ना भूले उसे अपनी चारों उंगलियों से अच्छे से क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज घूमते हुए अच्छे से रगड़े ऐसा ही दूसरे अंगूठे के लिए भी करें।

 

 

अपनी उंगलियों के साथ हथेलियों को रगड़ें

 

अपनी उंगलियों से अपनी हथेलियों को भी रगड़े क्योंकि ये भी आपके हाथों का एहम हिस्सा है, अपनी बाईं हथेली पर अपनी उंगलियों को रगड़ें और दाई हथेली को साफ़ करने के लिए भी ऐसा ही करें।

 

 

एक बार जब आप सही हाथ धोने के तरीकों के बारे में जानते हैं तो  आप स्वस्थ रख सकते हैं इसके अलावा आपको गर्म पानी के साथ अच्छी तरह से कुल्ला करना चाहिए और एक साफ, तौलिये या टिश्यू से अपने हाथ पोछने चाहिए। वैसे तो पेपर टॉवेल आपके हाथों को सुखाने का सबसे हाइजीनिक तरीका है, लेकिन आपके वर्कप्लेस में ऑटोमैटिक हैंड ड्रायर्स का इस्तेमाल भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके आलावा आप सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।