डिमेंशिया से बचने के लिए खाद्य पदार्थ

डिमेंशिया (Dementia) को मनोभ्रंश भी कहा जाता है यह बीमारी इंसान के मानसिक स्थिति पर बुरा असर डालती है। मनोभ्रंश होने पर उस व्यक्ति की सोचने की क्षमता प्रभावित होती है और रोजमर्रा के काम काज करने में भी दिक्कत होने लगती है।

 

आपको बता दे की अल्जाइमर रोग आमतौर पर डिमेंशिया (Dementia) का मुख्य कारण है। यह स्मृति हानि के साथ जुड़ा एक शब्द है। डिमेंशिया के रोगी के व्यवहार में परिवर्तन का कारण यह भी है। अधिक उम्र होने पर इस रोग के होने की संभावना ज्यादा होती है।

 

डिमेंशिया (Dementia) से पीड़ित लोग स्मृति हानि का सामना करते हैं, इसके अलावा मनोभ्रंश से पीड़ित व्यक्ति को बातचीत करने में समस्या और उसकी मनोदशा में बदलाव होता है। यदि आप इस तरह के गंभीर लक्षणों का सामना कर रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हालांकि, कुछ खाद्य पदार्थ हैं जो आपको डिमेंशिया जैसी बीमारी से लड़ने में मदद कर सकते है। ये खाद्य पदार्थ शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं और मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी बढ़ाते हैं।

 

 

 

डिमेंशिया के लक्षण (Symptoms of Dementia in Hindi)

 

 

  • रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत आना,

 

  • चीजों को रख कर भूल जाना,

 

  • व्यवहार में अचानक बदलवा होना,

 

  • कोई भी काम करने में बहुत सोचना,

 

 

 

 

डिमेंशिया से बचने के लिए खाद्य पदार्थ (Foods to Prevent Dementia in Hindi)

 

 

 

करी पत्ता 

 

डिमेंशिया से बचाव के लिए करी पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ता मस्तिष्क में प्‍लाक के प्रसार को रोकता है। मनोभ्रंश को रोकने के लिए ये  बहुत अच्छा उपाए है। बल्कि इसे खाने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में भी सुधार होता हैं।

 

 

बेरी

 

बेरी एंथोसायनिन (Anthocyanin,) का अच्छा स्रोत होता है, जो मनोभ्रंश और अल्जाइमर को रोकता है। इसके अलावा, बेरीज में विटामिन सी, ई और कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर पोषक तत्‍व भी होते हैं, जो बेहतर मानसिक स्वास्थ्य का विकास करने में आपकी मदद करते है। यदि आप ब्लूबेरी, चेरी और स्ट्रॉबेरी का सेवन करेंगे तो ये आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

 

 

ब्रोकली

 

ब्रोकली का सेवन मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। ब्रोकली में कोलीन (Choline) होता है, जो सोचने की क्षमता को बढ़ाता है। डिमेंशिया से बचाव के लिए ब्रोकली का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

 

 

मछली

 

मछली में ओमेगा-3 और फैटी एसिड (Omega-3 and fatty acids) होता है, जो आपके दिमाग को तेज रखने में आपकी मदद करता है। इसके बेहतर परिणाम के लिए अपने आहार में मछली को शामिल करें। यदि आप मछली का सेवन नहीं कर सकते हैं तो आप फ्लैक्ससीड्स का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 और फैटी एसिड (Omega-3 and fatty acids) होता है।

 

 

बीन्‍स

 

बीन्स और फलियां ये आयरन (Iron), पोटैशियम (potassium), मैग्नीशियम (Magnesium) और फोलेट (Folate) का समृद्ध स्रोत हैं। जो न्यूरॉन्स और अन्य शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता है। मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को बढ़ाने और मनोभ्रंश से बचने के लिए अपने आहार में अधिक बीन्स और फलियों को शामिल करें।

 

 

​ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ

 

ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करें क्योंकि ये आपके दिमाग को तेज करने में मदद करता है। फ्लैक्स सीड्स, आलमंडस, वॉल नट्स, चिया सीड्स आदि ये सभी ओमेगा 3 से भरपूर होते है।

 

 

जामुन

 

जामुन का सेवन करने से आपके मस्तिष्क का विकास अच्छे से होता है। पाचन तंत्र के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो कैंसर को रोकने में कारगर होते हैं।

 

 

 मेवे

 

अनसाल्टेड नट्स (Unsalted nuts) एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) और स्वस्थ वसा में उच्च होते हैं। अखरोट विशेष रूप से ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये आपकी याददाश्त अच्छी रखने में आपकी मदद करता है।

 

 

साबुत अनाज

 

साबुत अनाज में बहुत से फाइबर युक्त चीजें होती हैं जो आपके मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छी रहती है। साबुत अनाज में जौ, ज्वार, चना, बाजरा, राई, ब्राउन राइस और गेहूं शामिल हैं।

 

 

जैतून का तेल

 

आप यही कोशिश करें की खाना पकाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। क्योंकि ये आपके शरीर को नुकसान नहीं करता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट और विटामिन ई होता है, साथ ही ये कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है।

 

 

 

डिमेंशिया से बचने के अन्‍य उपाय

 

 

डिमेंशिया जैसी बीमारी से बचने के लिए आपको रोजाना एक्‍सरसाइज करना चाहिए। जो लोग एक्‍सरसाइज नहीं करते हैं उनमें एक उम्र के बाद डिमेंशिया और अल्‍जाइमर जैसी बीमारियां होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा आपको मस्तिष्‍क से जुड़े खेलों में हिस्‍सा लेना चाहिए। किताबें पढ़ें और अपनी जीवनशैली में सुधार करें और अपना खान-पान अच्छा रखें।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।