जाने कमजोर दिल को मजबूत करने के उपाय।

आजकल के समय में दिल से सम्बंधित अन्य बीमारी देखने को मिल रही हैं यदि मनुष्य का दिल (हृदय) स्वस्थ नहीं रहेगा तो वह खुद भी पूर्णरूप से स्वस्थ नहीं रह सकता हैं। मनुष्य के शरीर में दिल अधिक महत्वपूर्ण अंग होता हैं तथा दिल से सम्बंधित कोई समस्या या फिर दिल के कमजोर होने पर वह ठीक से काम करना बंद कर देता हैं। किसी भी मनुष्य को हृदय से सम्बन्धित कोई बीमारी होती हैं तो व उसे नज़रअंदाज़ न करे और डॉक्टर से अवश्य सलाह ले।

 

 

 

हार्ट (दिल) कैसे काम करता हैं ?

 

 

दिल मनुष्य का एक अहम अंग होता हैं,ये हमारे पूरे शरीर में ब्‍लड को सप्‍लाई करने का काम करता है। ब्‍लड की मदद से शरीर में ऑक्‍सीजन और पोषक तत्‍वों को भेजा जाता है और कॉर्बन डाइऑक्‍साइड व अन्‍य अपश‍िष्‍ट पदार्थों को शरीर के बाहर न‍िकालने का काम करता है। हार्ट को हमारे कार्डियोवास्कुलर सिस्टम का सबसे जरूरी अंग माना जाता है।

 

 

 

हार्ट (दिल) से जुडी बीमारियाँ कौन-कौन सी होती हैं ?

 

 

यदि किसी मनुष्य को दिल से सम्बंधित कोई बीमारी या फिर मनुष्य का दिल किसी कारणवश कमजोर हो जाता हैं तो वह ठीक से काम करना बंद कर देता जिससे की व्यक्ति को अधिक परेशानी हो सकती हैं। दिल से सम्बंधित अनेक बीमारी होती हैं जैसे की-

 

 

  • बार्लो सिंड्रोम (Barlow’s Syndrome)

 

  • प्रिंजमेंटल एंजाइना (Prinzmetal Angina)

 

  • कार्डियक सिंड्रोम X (Cardiac Syndrome X)

 

  • एबस्टीन एनोमली (Ebstein’s Anomaly)

 

  • ईसेनमेंजर सिंड्रोम (Eisenmenger Syndrome)

 

  • टेट्रालजी ऑफ फॉलोट (Tetralogy Of Fallot)

 

  • कोनिस सिंड्रोम (Kounis Syndrome)

 

 

 

कमजोर दिल को मजबूत करने के उपाय।

 

 

मनुष्य के दिल का कमजोर होना अधिक घातक आता हैं यदि कोई समस्या होती हैं तो मनुष्य की जान को भी खतरा हो सकता हैं। यदि किसी भी व्यक्ति का दिल कमजोर या फिर कोई समस्या हो तो वह डॉक्टर से अवश्य मिले तथा इसके अलावा कुछ सामान्य बातों का भी अधिक ख्याल रखे जैसे की –

 

 

तनाव और चिंता: कोई मनुष्य किसी भी कारण से परेशान या फिर चिंतित रहता हैं तो उसका प्रभाव दिल और दिमाग दोनों पर पड़ता हैं इसलिए मनुष्य को तनाव में नहीं रहना चाहिए।

 

 

खान-पान: दिल को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य को अपनी रोजाना जीवनशैली में पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। यदि हम कुछ खाते हैं तो उसका प्रभाव हमारे दिल पर जरूर पड़ता हैं इसलिए हमे अस्वस्थ खाने का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।

 

 

शराब: शराब का सेवन अधिक हानिकारक होता हैं तथा शराब का सेवन करने से मनुष्य के केवल दिल पर ही नहीं अन्य अंगो पर भी अधिक गलत प्रभाव पड़ता हैं जिससे की मनुष्य के बीमार पड़ने के आसार अधिक हो जाता हैं इसिलए शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

 

योग: सुबह की तजि हवा का हृदय पर अच्छा प्रभाव पड़ता हैं, माना जाता हैं की प्रतिदिन सुबह उठकर ताजी हवा में योग करने से व्यक्ति का हृदय स्वस्थ रहता हैं साथ ही शरीर में भी फुर्ती बनी रहती हैं इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए सुबह उठकर योग अवश्य करे।

 

 

धूम्रपान: यदि किसी मनुष्य को दिल से सम्बंधित कोई समस्या होती हैं तो धूम्रपान से दूर रहना चाहिए क्योकि इसका सेवन करने से दिल के साथ-साथ लिवर, किडनी और अन्य अंगो को भी खतरा रहता हैं जिसे की मनुष्य की जान भी जा सकती हैं।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।