आई फ्लू के लक्षण।

बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां और संक्रमण होने का खतरा रहता हैं इन्ही में से एक संक्रमण आई फ्लू हैं जिसे कंजंक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है यह भारत में बड़ी तेजी से फैल रही हैं। इस समस्या में आंखों में लालिमा, जलन, खुजली, दर्द और पानी आना जैसी कई परेशानियां होती हैं। आँखों का इन्फेक्शन आमतौर पर एक आँख से शुरू होता हैं और दूसरी आँख तक फैल जाता हैं यह संक्रमण बहुत दर्दनाक होता हैं। यदि किसी मनुष्य को आई फ्लू की समस्या अधिक गंभीर होती हैं तो वह डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

 

 

 

आई फ्लू होने के लक्षण क्या होते हैं ?

 

 

आई फ्लू के निम्नलिखित लक्षण होते हैं जैसे की –

 

 

  • आंखों का ये संक्रमण आंखों की सफेद सतह की ऊपरी परत में होता है।

 

  • आंखें लाल हो जाना।

 

  • रौशनी के प्रति सवेंदनशीलता।

 

  • आंखों से पानी आने लगना

 

  • आंखो में तीव्र जलन होना।

 

  • पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगना।

 

  • आंखों में चुभन होना।

 

  • सूजन व तेज दर्द होना।

 

 

  • संक्रमण के कारण बुखार होना।

 

 

आई फ्लू होने के कारण क्या हो सकते हैं ?

 

 

आई फ्लू होने के निम्नलिखित कारण होते हैं जैसे की –

 

  • आंख में संक्रमण एक वायरस या बैक्टीरिया के कारण हो सकता है।

 

  • यह वायरस सर्दी व जुखाम के कारण आंखो में फैल सकता है।

 

  • कुछ रोग भी आई फ्लू का कारण बन सकते है। जैसे खसरा, सर्दी, फ्लू इत्यादि।

 

  • आंखो में संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है। यह हवा के माध्यम नहीं फैलता बल्कि संक्रमित सतह को छु कर ही केवल फैलता है।

 

  • संक्रमित व्यक्ति का तौलिया व अन्य निजी सामान इस्तेमाल करने के कारण दूसरे व्यक्ति को भी आंखो में संक्रमण होने लगता है।

 

  • यदि आप किसी तरह का लेंस पहनते है। अगर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते है तो अपने लेंस को स्पर्श करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धो ले।

 

 

 

आई फ्लू को ठीक करने के लिए क्या करें ?

 

 

आई फ्लू को कम करने के लिए कुछ घरेलु उपाय होते हैं जैसे की –

 

 

 

  • आई फ्लू (वायरल या बैक्टीरियल) के कारण के आधार पर, डॉक्टर संक्रमण को कम करने के लिए एंटीवायरल या एंटीबायोटिक आई ड्रॉप की सलाह दे सकते हैं।

 

 

  • शहद आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों के संक्रमण को ठीक करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच शहद मिला लें। अब इस पानी से आंखों को धोएं। ऐसा करने से आंखों में दर्द और जलन से भी राहत मिल सकती है।

 

 

  • गुलाब जल त्वचा के साथ-साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आई फ्लू की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। गुलाब जल आंखों को ठंडक पहुंचाता है और आंखों को साफ भी करता है। इसके लिए गुलाब जल की दो-दो बूंदें आंखों में डालें। ऐसा करने से आंखों में दर्द और जलन से राहत मिलेगी।

 

 

  • नियमित रूप से अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं, खासकर अपनी आंखों या चेहरे को छूने से पहले और बाद में उन वायरस और बैक्टीरिया को फैलने से रोका जा सकता है जो आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

 

 

  • प्रभावित आँख पर गर्म सेक करने से आई फ्लू कम होता है। एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर धीरे से बंद आँख पर दिन में कई बार कुछ मिनटों के लिए रखें।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप ( +91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।