आँखों में पानी आने के कारण और इसका इलाज।

आँख शरीर का बहुत अहम् हिस्सा होता हैं सभी मनुष्य को आँखों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। आँखों से जुड़े कई संक्रमण मनुष्य की आँखों को कमजोर बनाते हैं जिसकी वजह से वह कभी कभी अच्छे से देख भी नहीं पाते हैं। प्रदूषण के कारण तथा कंप्यूटर और मोबाइल के अधिक संपर्क में आने से भी आँखों से सम्बंधित संक्रमण होने लगते है। आँखों से पानी आना अधिकतर गर्मी के मौसम में होता हैं यदि यह समस्या लगातार होती हैं तो यह गंभीर बात हो सकती हैं इसलिए इसका इलाज सही समय पर डॉक्टर से करवा लेना चाहिए। आँखों से पानी आने के कई अन्य कारण हो सकते हैं जैसे की आई एलर्जी, कंजक्टिवाइटिस (आंख आना) और कॉन्टैक्ट लैंस का लगाना।

 

 

 

आँखों से पानी आने का कारण क्या होता हैं ?

 

 

 

  • आंखों में अत्यधिक आंसू

 

  • आंखों से मवाद निकलना

 

  • कॉन्टैक्ट लेंस से असहज महसूस करना

 

  • पलकों का चिपकना (खासकर सुबह के समय में)

 

 

 

आँख से पानी आने के घरेलू उपाय।

 

 

अधिकतर यह माना जाता हैं की शरीर में कमजोरी होने के कारण आँखों से पानी आता हैं। इस समस्या का इलाज पूरी तरह से संभव होता हैं इसके कुछ घरेलू इलाज होते हैं जैसे की –

 

 

  • बर्फ: यदि किसी मनुष्य के आँखों से पानी अधिक बहता हैं तो वह साफ़ रुमाल में बर्फ को लपेट लें और फिर आँखों पर लगाए इससे आँखों से पानी बहना कम हो जाता हैं तथा आखों को किसी भी संक्रमण से अधिक आराम भी मिलता हैं।

 

  • त्रिफला: आँखों में पानी आने की समस्या से दूर होने के लिए त्रिफला लाभदायक होता हैं जैसे की त्रिफला के पानी से आँखों को धोएं यह आँखों से पानी की समस्या को कम करता हैं।

 

  • गुलाब जल: गुलाब जल की मदद से आंखों को ठंडक म‍िलती है। गुलाब जल को कॉटन पर डालकर आंखों पर लगाएं। इससे आंखों से पानी आने की समस्‍या दूर होगी। आप द‍िन में दो से तीन बार इस उपाय को दोहरा सकते हैं।

 

  • गरम पानी: आँखों से पानी निकलने पर गरम पानी का इस्तेमाल बहुत अच्छा रहता हैं कुछ दिनों तक गरम पानी से आँखों की सिकाई करने से आँखों से पानी निकलने की समस्या खत्म हो जाती हैं।

 

  • कच्चा आलू: आंखों से पानी निकलने की समस्या से निपटना है तो आलू का भी इस्तेमाल कर सकते है। दरअसल कच्चे आलू में एंस्ट्रिजेंट के गुण होते हैं जो आंखों की इस समस्या में जल्द ही राहत दिलाने में कारगर होते हैं इसका इस्तेमाल करने के लिए आपक आलू को काट लें और उसे पानी से धो लें, उसके बाद एक पतली सी स्लाइस काटें और 10 मिनट तक फ्रिज में रखें औऱ उसके बाद आंखों के ऊपर थोड़ी देर के लिए रख दें आपको बहुत आराम मिलेगा।

 

  • नारियल तेल: नारियल तेल को हमेशा से एक अच्छा मॉइस्चराइजर कहा जाता रहा है और आँखों से पानी आने पर इसे आँखों के चारो ओर हलकी हलकी मसाज करके लगायें जिससे आपकी आँखों से पानी आने की समस्या दूर हो जायेगी और आपको आराम मिलेगा।

 

  • बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा किसी भी इन्फेक्शन को ठीक करने में बहुत कारगर होता है। जब आपकी आँखों से पानी निकले तो आप हलके गुनगुने पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इससे आँखों को धोये जिससे आपकी आंखो से यह जलन खुजली और पानी आना बंद हो जाएगा।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।