क्या मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था में कोई खतरा होता है ?

 

मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था के दौरान खतरा हो सकता है और साथ ही उनके होने वाले बच्चे को भी। अगर आप मधुमेह रोगी है, तो गर्भावस्था के दौरान शरीर में ब्लड ग्लूकोज का नियंत्रित होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था के दौरान सिर्फ उनके स्वास्थ्य पर ही असर डालता है , बल्कि होने वाले बच्चे के विकास पर भी प्रभाव डालता है।

 

अगर गर्भवती महिला के शरीर में गर्भावस्था के दौरान ब्लड़ ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित नहीं रहती है, तो गर्भपात होने की समस्या, समय से पहले बच्चे का जन्म, जन्म में दिक्कत या फिर और कई अन्य समस्याएं आ सकती है और मां-बच्चे दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था के दौरान अपना और अपने बच्चे का ख्याल रखना चाहिए।

 

मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था के दैरान समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना चाहिए और साथ ही शुगर लेवल भी चेक करवाना चाहिए। अगर गर्भावस्था के शुरूआती स्टेज में महिला को मधुमेह की समस्या हो जाती है, तो बच्चे को सबसे ज्यादा खतरा होता है। ब्लड़ शुगर बढ़ने से बच्चे के शरीर के अंगों के निर्माण में दिक्कत होती है। इसलिए हम यह कह सकते है की मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था में खतरा रहता है।

 

यहां कुछ टिप्स बताएं जा रहे है जो मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था के दैरान स्वस्थ बनाएं रखने में सहायक होते है.

 

मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था में रखना चाहिए इन बातों का ख्याल

 

ब्लड शुगर कंट्रोल रखना

 

मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था के दौरान अपने शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना चाहिए। और साथ ही डॉक्टर से नियमित जांच भी करवाते रहे और उनके द्वारा दिए गए दवाइयों का समय पर सेवन करे। ऐसा करने से शुगर की मात्रा कण्ट्रोल में रहेगी।

 

 

व्यायाम करना

 

गर्भावस्था के दौरान मधुमेह रोगी महिला को व्यायाम करने से लाभ मिलता है। मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था में एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए, इससे बॉडी, हेल्दी रहती है। घर के बाहर थोड़ी देर के लिए टहलें और छोटे – छोटे स्टेप वाली एक्सरसाइज करें।

 

 

नियमित रूप से मेडीकल टेस्ट करवाना

 

अगर आप पहले से ही डायबटीक है, तो गर्भावस्था के दौरान आपको हर महीने अपनी शुगर जांच अवश्य करवानी चाहिए। इसके अलावा, अपने डॉक्टर से सम्पर्क करती रहें ताकि कोई दिक्कत न हो। डॉक्टर की सभी सलाह को गंभीरता से लें।

 

 

मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था में रखना चाहिए स्वस्थ जीवनशैली

 

एक मधुमेह रोगी महिला को अपनी लाइफस्टाइल को सबसे पहले सुधारना चाहिए। रोज सुबह समय से उठकर योगा और ध्यान लगाना चाहिए, थोड़ी देर टहलना चाहिए और हेल्दी ब्रेकफास्ट भी करना चाहिए। इससे बच्चे के शरीर में विकास अच्छी तरह होता है।

 

 

फास्ट फूड न खाना

 

गर्भवती महिला को संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए ताकि बच्चा और मां दोनो ही स्वस्थ रहें। अधिक मात्रा में फास्ट फूड न खाएं, जिनमें शुगर या स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है उन आहारों के सेवन से भी बचे। डायबटीज मरीज को हमेशा जंक फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

 

 

स्वस्थ भोजन

 

मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था में डायटीशियन से सम्पर्क करके फूड चार्ट बनवा लेना चाहिए और उसी हिसाब से भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से उनके शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्व पहुंचेगें।

 

 

योगा

 

रोजाना सुबह उठ कर योगा और मेडीटेशन से बॉडी को रिलैक्स मिलता है। नियमित रूप से ऐसा करने से दिल और दिमाग शांत रहते है और हार्मोन्स भी संतुलित रहते है। गर्भावस्था के दौरान डायबटीज होने पर ट्रेनर के गाइडेंस में ही योगा करें।

 

 

रिलैक्स

 

मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था के दौरान अधिक तनाव और परेशान नहीं होना चाहिए, उन्हें अच्छे से आराम करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। किसी प्रकार का तनाव न लें और अच्छे कामों में समय बिताएं।

 

 

मेडीकल सलाह को गंभीरता से लेना

 

मधुमेह रोगी महिला को गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की हर सलाह माननी चाहिए। गर्भावस्था के दौरान कोई रिस्क न लें और समय पर दवाईयों का सेवन करें। डॉक्टर के सलाह के बिना किसी प्रकार की कोई भी दवा न खाएं, ऐसा करना आपके और बच्चे, दोनों के लिए खतरा बन सकता है।

 

 

अगर आप मधुमेह रोगी महिला है, तो ऐसे में आपको अपने भोजन पर संयम और संतुलन रखना चाहिए। इसके अलावा डायटिशियन विशेषज्ञ की सलाह पर एक डायट प्लान बना लेना चाहिए। साथ ही कार्बोहाइड्रेट का कम सेवन और कोल्ड ड्रिंक, पेस्ट्री, मिठाइयां जैसी अधिक मीठे पदार्थो से परहेज करे और समस्या ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क करे

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।