गर्भावस्था में किस प्रकार के व्यायाम हो सकते है फायदेमंद

 

गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने के कई फायदे होते हैं। व्यायाम आपके शरीर के साथ-साथ शिशु को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइये जानते है गर्भावस्था में किस प्रकार के व्यायाम हो सकते है फायदेमंद और सुरक्षित।

 

 

गर्भावस्था के दौरान व्यायाम आपको प्रसव और शिशु के जन्म की मेहनत के लिए तैयार करता है। यह आपको गर्भावस्था के दर्द और पीड़ा से राहत देता है और जन्म के बाद दोबारा शरीर को उसी आकार में आने में मदद करता है।

 

 

मगर, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला के लिए सभी तरह के व्यायाम सुरक्षित नहीं हैं। यहां जानें कि गर्भवती महिलाओं के लिए कौन से व्यायाम अच्छे माने जाते हैं और साथ ही हमेशा अपने शरीर की क्षमता के अनुसार व्यायाम करें।

 

 

गर्भावस्था में करे ये व्यायाम

 

 

स्ट्रेचिंग व्यायाम

 

यह व्यायाम गर्भावस्था के दौरान करने से मांसपेशियां लचीली और गर्म होती है। इससे गर्भावस्था में प्रसव के समय काफी फायदा मिलता है।

 

 

कंधों का घुमाएं

 

गर्भवस्था के दौरान इस व्यायाम को करने से बहुत फायदे मिलते है। अपने कंधो को आगे की ओर लाएं फिर उन्हें ऊपर की ओर उठाएं उसके बाद पीछे की तरफ नीचे झुकाएं। इस प्रक्रिया को दोनों ओर चार बार दोहराएं।

 

 

तैराकी (एरोबिक)

 

तैराकी गर्भावस्था के दौरान बाजूओं और टांगों का बहुत ही अच्छा व्यायाम है और इससे आपके दिल और फेफड़ों की भी कसरत होती है। तैराकी कमर दर्द और टांगों में सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

 

 

जांघों को मोड़ना

 

अपने एक पैर को दूसरे पैर से करीब दो फीट आगे की ओर रखें। दोनों पंजे एक ही दिशा में हों। अब अगले पैर पर वजन डालते हुए आगे झुकें। पैर बदलकर इस प्रक्रिया को दोहराएं।

 

 

पैर को हिलाएं और टखने घुमाएं

 

अपने पैरों के सहारे बैठे और पंजो को फैलाएं। पैरों को हिलाते हुए ऊपर उठाएं फिर नीचे लाएं। पैरों के सहारे बैठें और अपने अंगूठों को रिलैक्स रखें। उसके बाद पंजो को एक बड़ा गोला बनाते हुए घुमाएं। इस प्रक्रिया में अपने पंजों व टखनों का पूरा इस्तेमाल करें। इस तरह से इस व्यायाम को चार बार दायीं तरफ व चार बार बांई तरफ घुमाते हुए करें।

 

 

टेलर व्यायाम

 

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं घर पर आसानी से टेलर व्यायाम कर सकती हैं। इससे महिलाओं के श्रोणि, नितंब व जांघ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही कमर दर्द में भी आराम मिलता है। जानें कैसे करें टेलर व्यायाम।

 

  • दोनों पैरों को सामने की ओर फैला लें। दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और दोनों तलवों को आपस में मिला लें।

 

  • अपने दोनों हाथों से पैरों की अंगुलियों को पकड़ें और एड़ी को शरीर के पास लाने का प्रयास करें।

 

 

  • सामान्य गति से सांस लें और दोनों पैरों के घुटनों को एक साथ ऊपर की ओर लाएं फिर नीचे की ओर लाएं। ऐसा करते हुए कोशिश करें कि पैर जमीन को न छूने पाएं।

 

  • इसके बाद पैरों को धीरे-धीरे सीधा कर लें और कुछ समय तक शरीर को ढीला छोड़ दें।

 

 

गर्भावस्था के दौरान ऊपर बताये गए व्यायाम करने से गर्भवती महिला के साथ-साथ होने वाले बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन कोई भी व्यायाम करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।