घर पर वजन कैसे कम करें, जानिए आसान उपाय

 

 

आज के दौर में लोगों का बढ़ता वजन उनके लिए एक बड़ी परेशानी की वजह बनता जा रहा है। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए जिम भी जाते हैं, लेकिन उससे भी उन्हें ज्यादा फायदा नहीं होता है। काश ऐसा होता की आप कुछ भी खाते और आपका वजन नहीं बढ़ता तो ये आपक लिए कितना अच्छा होता और आप कई बीमारियों से भी बचे रहते, लेकिन ये ऐसा होना नामुमकिन है। हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग प्रकर का होता है सभी एक समान नहीं होते हैं। लेकिन आप अपने बढ़ते वजन को कम कैसे करें, वो भी घर बैठे आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।

 

 

 

वजन बढ़ने के कारण

 

 

  • खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना : जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं या लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो इसकी वजह से भी उनका वजन बढ़ता है।

 

 

  • भूख लगने पर खाना न खाना : जब आपको भूख लगती है और तब आप खाना नहीं खाते हैं तो इसकी वजह से आप एक बार में बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं और धीरे धीरे ये आपकी आदत बन जाता है।

 

 

  • अनियमित दिनचर्या : इसकी वजह से आप कई बीमारियों का शिकार होते हैं मोटापे का सबसे मुख्य कारण यही है आपकी गलत दिन चर्या।

 

 

  • हमेशा कुछ न कुछ खाते रहना : ये आदत बहुत से लोगों में होती है, इसकी वजह से उनका मोटा बहुत तेजी से बढ़ता है।

 

 

  • बिल्कुल भी व्यायाम ना करना : जो लोग बिल्कुल भी व्यायाम नहीं करते है और शारीरिक श्रम नहीं करते हैं तो इसकी वजह से भी उनके साथ ऐसा होता है।

 

 

  • फास्ट फूड का ज्यादा सेवन : आज कल बढ़ता वजन छूटे बच्चों की जीवन का भी हिस्सा बनता जा रहा है इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है फास्ट फूड।

 

 

  • तेल और चिकनाई वाला भोजन ज्यादा करना : जायदा मसालेदार भोजन और चिकनाई वाला भोजन आपके शरीर का मोटापा बढ़ता है।

 

 

  • हमेशा बैठे रहना : आज के समय में बहुत से लोग ऐसे है जो सिटींग जॉब करते है जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ता है।

 

 

  • थायराइड : जिन लोगों का वजन बढ़ता है तो इसके पीछे का एक कारण थायराइड भी हो सकता है। क्योंकि ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें थायराइड होता है और उनका वजन तेजी से बढ़ता है।

 

 

 

घर पर वजन कम करने के लिए टिप्स

 

 

ग्रीन टी

 

ग्रीन टी के सेवन से आप अपना वजन सामन्य से जल्दी घटा सकते हैं इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे आपका चयपाचय ठीक रहता है, ये आपके शरीर से विषैले पदार्थ को भी बाहर निकालती है। आप दिन भर में 2 से 3 ग्रीन टी का सीन कर सकते हैं।

 

 

ज्यादा मात्रा में पानी पिएं

 

यदि आपको बहुत अधिक भूख लगती है तो आपको पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिए। आपकी भूख कम होने लगेगी और इससे आपका पाचन तंत्र भी सही बन रहेगा और आपकी बॉडी हइड्रेटेड रहेगी।

 

 

भोजन की मात्रा सीमित रखें

 

आपका वजन तब भी बहुत तेजी से बढ़ता है जब आपका भोजन सीमित मात्रा से ज्यादा होता है। आप खुद भी अपने खाने की आदत से परेशान हैं और यही वजह है की आपका वजन बढ़ने लगता है। इसलिए ये बहुत जरुरी है की आप एक सीमित मात्रा  भोजन करें। ऐसा करने  से भी आप घर पर ही अपना वजन कम कर सकते हैं।

 

 

घर पर वजन कम करने के उपाय

 

 

यदि आप घर पर रह कर ही अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए रोजाना सुबह उठाकर व्यायाम या योग करना पड़ेगा ऐसा करने से आप घर पर ही अपना वजन कम कर सकते हैं वजन कम करने वाले योगासन :

 

 

बालासन

 

पेट कम करने के साथ बालासन आपकी मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। ऐसा करने के लिए, आप अपने घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं। गहरी सांस लें और आगे की ओर झुकें। आपकी छाती को जांघों को छूना चाहिए और माथे से फर्श को छूने की कोशिश करनी चाहिए।

 

 

भुजंगासन

 

यदि आपके पेट पर चर्बी ज्यादा है और आप इसे कम करना चाहते हैं तो रोजाना भुजंगासन जरूर करें ये आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा है। घर पर रह कर ही आप वजन कम कर पाएंगे। इस आसन को करने से वजन बहुत जल्दी से कम होने लगता है। भुजंगासन करने के लिए अपने पेट के बल लेटें। अब अपने दोनों हाथों को अपने माथे के नीचे रखें। इसे दोनों पैर की उंगलियों से रखें। फिर अपने माथे को ऊपर उठाएं और दोनों हाथों को कंधों के रूप में लाएं।

 

 

कपालभाति

 

ये आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है कपालभाति प्राणायाम करने के लिए, आपको एक खुला वातावरण (जहाँ शुद्ध हवा हो) और साफ़ जगह का चुनाव करना है। फिर हाथों को अपने घुटनों पर ज्ञानमुद्रा में रखें और तेजी से साँस ले और छोड़े ऐसा कम से कम 15 मिनट तक करें इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।

 

 

धनुरासन

 

ये आसान करना थोड़ा मुश्किल होता है अधिक मोटे लोग इस आसान को जल्दी नहीं कर पाते हैं। इस आसान को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। फिर, पैरों को आपस में जोड़ लें। अपने दोनों पैरों को मोड़ें। घुटनों और पंजों के बीच एक फुट का अंतर रखकर दोनों पैरों की एड़ियों को हाथों से पकड़ें। हाथों की मदद से, दोनों पैरों के घुटनों, जांघों और धड़ को ऊपर की ओर उठाएं।

 

 

चक्रासन 

 

यह आसान वजन कम करने के साथ साथ आपके शरीर में ऊर्जा भी बनाए रखता है इस आसान को करने के लिए आप पहले पीठ के बल लेट जाएं उसके बाद अपने घटने मोड़ लें और अपने हाथों सर के बराबर उल्टा करें उसके बाद अपने हाथों और पैरों के सहारे अपने बॉडी को ऊपर की ओर उठाएं ऐसा करने से आपका वजन जल्दी घटेगा।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।