अपनी हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं

 

जैसे एक समय के बाद नई चीज पुरानी हो जाती जाती है। उसी प्रकार इंसान की हड्डिया भी पुरानी होने लगती है आप हड्डियों को मजबूत कैसे बनाए। आज इस लेख में आपको यही बताएंगे की आप अपनी हड्डियों (Bones) को मजबूत कैसे बनाएं। हड्डियों से जुड़ी समस्या ज्यादातर बुजर्गो को होती है। ये तो हम सभी जानते है की हड्डियां धीरे-धीरे घिसने और कमजोर होने लगती हैं। कई बार यह इतनी कमजोरी हो जाती है कि मामूली सी चोट लगने पर भी फ्रैक्चर तक हो जाता है। अपनी उम्र के अनुसार आपको अपनी हड्डियों की जरूरत और उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसके सहारे ही आप चलते है।

 

आप अपनी हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाना चाहते है तो बचपन से ही कुछ पौष्टिक चीजों का सेवन करें, जिससे आगे आने वाले समय में आपको हड्डी से जुड़ी कोई भी समस्या न हो। अगर आपकी हड्डियां सही सलामत नहीं रहेंगी तो आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारियां होने लगेंगी, जिनमें सबसे अहम बीमारी है जोड़ो के दर्द की समस्या

अपनी हड्डियों को मजबूत कैसे बनाए

 

जंक फ़ूड कम खाए : यदि आप अपनी हड्डियों (Bones) को मजबूत रखना चाहते है तो जंक फ़ूड से परहेज करें क्योंकी जंक फ़ूड आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों को दावत देते है जैसे हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और ये आपकी हड्डियों पर भी असर डालता है। आपकी हड्डियों (Bones) को कमजोर बनाता है।

 

सेब खाए : “एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे” ये इंग्लिश की कहावत तो आपने सुनी ही होगी। सेब एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। वहीं, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनेरल्स (Minerals)और पोटैशियम(Potassium) तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें मौजूद आयरन (Iron) और बॉरोन (Boron) का क़ॉम्बीनेशन हड्डियों को मजबूत रखता है।

 

हरी पत्तेदार सब्जिया : यदि आप अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा और आपके शरीर में हड्डियों (Bones) से जुड़ी बीमारी नहीं होगी।

 

नारियल का तेल : यदि आप अपने खान-पान में नारियल के तेल से बनी चीजों का इस्तेमाल करते है तो ये आपके लिए बहुत अच्छा होगा, एक रिसर्च में पाया गया है की हड्डियों (Bones) में ये एस्ट्रोजन की कमी को दूर करता है।

 

दूध : यदि आप चाय और कॉफी की जगह दूध (Milk)का सेवन ज्यादा करेंगे तो ये आपके लिए बहुत अच्छा होगा, क्योंकि दूध में कैल्शियम (Calcium) की मात्रा अधिक होती है। जो आपकी हड्डियों (Bones) को मजबूत रखता है। यदि आप दूध के साथ बादाम का सेवन भी करेंगे तो ये और भी अच्छा होगा।

 

तिल के बीज खाने के फायदे  : तिल में विटामिन-बी (Vitamin-B), कैल्शियम (Calcium) और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। जो आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है।

 

रोजाना व्यायाम : अगर आप अपनी हड्डियों (Bones)  को मजबूत रखना चाहते है। तो आप व्यायाम चाहे घर में करें या जिम में लेकिन एक अच्छे जानकार की सलाह से ही करें। क्योंकि व्यायाम को सही तरीके से करना अधिक जरूरी है। अपनी क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करें। व्यायाम के साथ सही खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है।

 

विटामिन डी (Vitamin-D): विटामिन डी एक ऐसा घटक है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में एहम योगदान निभाता है। क्‍योंकि विटामिन डी आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। यदि आप सुबह जल्दी उठकर 15 मिनट तक धूप लेंगे तो इससे आपके जोड़ो का दर्द और हड्डियों की समस्या दूर होगी।

 

जैतून का तेल : जैतून के तेल से मालिश करना ये आपकी हड्डियों को और भी मजबूती प्रदान करता है। यदि आप अपने खाने में इसके तेल का इस्तेमाल करते है, तो ये आपके लिए और भी अच्छा होगा।

 

हड्डियों (Bones) से जुड़ी समस्या किसी इंसान को तब होती है जब उसकी दिन चर्या गलत होती है और उसका आहार भी पौष्टिक नहीं होता है। हड्डिया इंसान के शरीर का एक बहुत एहम हिस्सा होती है। तो ऐसे में आपको अपने पुरे शरीर का बहुत ध्यान रखने की जरुरत है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।