हमेशा जवान और फिट कैसे रहें

 

 

हमेशा स्वस्थ, जवान और फिट कैसे रहें

 

 

हम सभी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, और हमेशा जवान दिखना चाहते हैं। पर अधिकतर लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के तरीकों का पता नहीं है। अंग्रेजी में एक मुहावरा भी है, हेल्थ इज वेल्थ। स्वस्थ रहना हमे कई प्रकार की बिमारियों से बचाता है, और हमे ऊर्जावान भी बनाये रखता है। पर आज-कल के भागदौड़ भरे जीवन और व्यस्त दिनचर्या में अस्वस्थता लोगों के जीवन में एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। लेकिन आप स्वस्थ रहेंगे तभी किसी कार्य को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। स्वस्थ और फिट रहना आपके शरीर और चेहरे पर दिखने वाले उम्र के असर को भी कम करता है। यदि आप अपने उम्र से अधिक दिखते हैं तो आप खुद को लोगों के बीच असहज महसूस करते हैं। तो आइये जानते हैं, व्यस्त दिनचर्या में स्वस्थ, और फिट रहने के साथ जवान दिखने के लिये क्या करें?

 

 

स्वस्थ एवं संतुलित आहार का सेवन करें: ध्यान रखिये स्वस्थ आहार स्वस्थ जीवन की कुंजी है। आप हानिकारक आहार का सेवन करके स्वस्थ नहीं रह सकते। जैसे एक अच्छे वाहन को इस्तेमाल करने के लिए अच्छे ईंधन की आवश्यकता पड़ती है, उसी प्रकार आपका आहार आपके शरीर का ईंधन है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार लेना बहुत ही आवश्यक है। स्वस्थ आहार लेना आपको कई प्रकार के रोगों से बचाता है, और आपके अन्दर की ऊर्जा को बनाये रखता है। जिससे आपको अपना कार्य करने में आसानी होती है। स्वस्थ्य आहार लेना, आपके चेहरे पर उम्र का असर भी कम ही दिखता है, और आपको  जवान दिखने में मददगार होता है।

 

 

स्वस्थ आहार कैसे लें

 

 

अपने आहार में फलों और सब्जियों को भरपूर मात्रा में शामिल करें। सब्जियां और फल आपके पाचन तंत्र को अच्छे से कार्य करने में मदद करती हैं और आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देती हैं।

 

 

खराब वसायुक्त आहार को छोड़ दें फ़ास्ट फ़ूड और ज्यादा तैलीय चीजों को खाने से बचें।

 

 

  • अपने आहार की समीक्षा करें: आप जो भी आहार लेते हैं, उसकी एक सूचि बनाएं और उनसे मिलने वाले पोषक तत्वों की गड़ना करें। कम से कम अपने आहार में  प्रोटीन, कार्बोहइड्रेट और कैलोरी की गड़ना करें और आश्वयकता के अनुसार इनकी मात्रा को बढ़ाएं या घटायें। इसमें आप किसी ट्रेनर या स्वास्थ्य-विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

 

 

  • शारीरिक रूप से सक्रिय रहें: शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आपको फिट रखता है और आपके शरीर में खून का बहाव भी सुचारु रूप से होता है, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आप फिट रहते हैं। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये कम से कम 30-60 मिनट पैदल चलें, दौड़ लगाएं, या फिर आप कोई खेल भी खेल सकते हैं, जिसमें शारीरिक रूप से मेहनत करना हो। आप शारीरिक सक्रिय रहने के लिये साइकिलिंग और स्विमिंग भी कर सकते हैं।

 

 

  • नियमित रूप से व्यायाम करें- नियमित रूप से व्यायाम करना आपको फिट रखने में मदद करता है। यदि आपके पास समय की कमी है और आप जिम नहीं ज्वाइन कर सकते तो आप घर पर नियमित रूप से व्यायाम कर सकते हैं। रोजाना 30 मिनट का व्यायाम भी आपको शारीरिक रूप से फिट रखेगा, और आप कई बिमारियों से बच सकते हैं।

 

 

  • वजन नियंत्रित करें: एक रिसर्च के मुताबिक, भारत के मेट्रो शहर में आधे से ज्यादा लोग वजन के अधिक होने से परेशान हैं। अपने वजन को बॉडी मास इंडेक्स के अनुसार मापें। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ, यूनाइटेड स्टेट्स के अनुसार, आपका बॉडी मास इंडेक्स 18.5-24.9 तक होना चाहिए। बॉडी मास इंडेक्स 24.9 से अधिक होने पर आप अधिक वजन के शिकार हो सकते हैं और बॉडी मास इंडेक्स 30 से अधिक होने पर आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से घिर सकते हैं। इसीलिए अपने वजन को मापें और उसे जरूरत के अनुसार नियंत्रित करें।

 

 

  • धूम्रपान छोड़ दें: आप धूम्रपान नहीं करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिये बेहतर है, परन्तु यदि आप धूम्रपान करते हैं तो इसे जल्दी से जल्दी छोड़ देना आपकी सेहत के लिये फायदेमंद होगा। धूम्रपान करने से आपके फेफड़ों में गंभीर दिक्कत हो सकती है और यह दिल से जुडी बीमारियों के लिये भी खतरनाक है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल करीब एक करोड़ लोगों की मौत तम्बाकू की वजह से होती है। लम्बे समय से तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर बुढ़ापे के संकेत और लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं। तो फिट और जवान रहने के लिये धूम्रपान को छोड़ दें

 

 

  • हानिकारक पेय का सेवन बंद कर दें: कोई भी हानिकारक पेय, जैसे – शराब, कैंसर होने के खतरों को बढ़ा सकता है। इसलिए इन पेय का  सेवन बंद करना ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद होगा।

 

 

  • सूर्य की तेज रोशनी से बचें: सूर्य की तेज रौशनी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। सूर्य की तेज रौशनी से आपकी त्वचा जल सकती है, जिससे आपको जले हुए स्थान पर पीड़ा भी होती है। इसलिए सुबह के 10 बजे से शाम के 4 बजे के बीच में धुप में निकलने से बचें।

 

 

  • मानसिक तनाव को कम करें: अपने तनाव के स्तर को नियंत्रित करें। ज्यादा तनाव लेना आपके पुरे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है।

 

 

  • अच्छी नींद लें: आज की व्यस्त दिनचर्या में आपको सोने के लिये जरूरी वक़्त नहीं मिल पाता है। अच्छी नींद का आपके स्वास्थ्य के साथ बहुत ही गहरा सम्बन्ध है। जरूरी नींद ना लेने से सरदर्द और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अच्छी नींद न लेने से आपके आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। गुणवत्तापूर्ण नींद आपको तनावमुक्त रखती है और आपके चेहरे की चमक बरक़रार रखती है, और आप लम्बे समय तक जवान दिखते हैं। अच्छी नींद लेने से आप तरो-ताजा महसूस करते हैं।

 

 

ज्यादा तनाव लेने से आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। तनाव लेने से आपकी मनोदशा अधिकतर समय अच्छी नहीं होती। तनाव के स्तर को कम करने के लिये आप अपना पसंदीदा खेल खेल सकते हैं। लोगों से ज्यादा मिलना-जुलना भी आपके तनाव के स्तर को कम करता है। कुछ रिसर्च बताते हैं, कि ज्यादा तनाव लेने से आप समय से पहले ही उम्रदराज दिखने लगते हैं।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।