गर्मियों में कच्चा आम खाने के चमत्कारी फायदे

गर्मियों के मौसम का सबसे प्रमुख फल आम (Mango) है। कच्चा आम खाना हर किसी को पसंद होता है। आम के अंदर विशेषता के चलते इसे फलों का राजा (Fruit of King) भी कहा जाता है लेकिन कच्चे आम का भी अपना महत्व है। कच्चे आम में विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। काला नमक के साथ कच्चे आम का खाना बेहद फायदेमंद होता है। शुगर (Diabetes) के मरीजों के लिए तथा लू से बचाव के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

 

कच्चा आम खाने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताते है .

 

लीवर के लिए फायदेमंद

mango

 

कच्चे आम का सेवन करने से लीवर अच्छा रहता है। जिन लोगों को लीवर की परेशानी को दूर करना हो उन्हें कच्चा आम जरूर खाना चाहिए।

 

एसिडिटी में फायदेमंद

mangoes

 

कच्चा आम खाने से पेट की बहुत से समस्याएं दूर होती हैं। गर्मियों में मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी (Acidity) होना आम बात है। ऐसे में खाने के साथ कच्चे आम को भी खाना जरुरी है जिससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी।

 

लू से बचाव

raw mango

 

गर्मियों में लू से बचाव के लिए कच्चे आम का खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए कच्चे आम का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की आपूर्ति के लिए भी कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है।

 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

 

कच्चा आम रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी खाया जाता है। बहुत से रोगों से लड़ने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम (Immune System)का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इम्यून सिस्टम को कच्चा आम खाने से मजबूत बनाता है.

 

शुगर लेवल कम करने में मददगार

 

कच्चे आम के सेवन से शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं इसका इस्तेमाल शरीर में आयरन की कमी के लिए भी किया जाता है।

 

पेट के रोगों के लिए

 

पेट संबंधी रोगों के लिए कच्चा आम बेहद फायदेमंद होता है। इसके खाने से एसिडिटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। कच्चा आम खाने से आंतों में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है। अपच और कब्ज जैसी समस्या से निपटने के लिए भी कच्चे आम का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

 

उल्टी में

 

उल्टी आने और जी मचलाने की होने वाली समस्या से निजात पाने के लिए कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए काले नमक के साथ कच्चे आम को खाने से जल्दी लाभ मिलेगा।

 

रक्त प्रवाह

 

कच्चे आम में विटामिन-सी होता है जो रक्त कोशिकाओं (Blood Cells)को मुलायम बनाता हैं इससे पूरे शरीर में खून का दौरा सही तरीके से चलता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।