जाने हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के इलाज का खर्च।

जाने हाइमनोप्लास्टी सर्जरी क्या है। (What is Hymenoplasty surgery in Hindi)

 

 

 

हाइमनोप्लास्टी को हाइमन रफी के नाम से भी जाना जाता है। हाइमन म्यूकोसल ऊतक का एक पतला टुकड़ा होता है ,जो योनि के द्वार को पुरे या आशिंक रूप से ढकता है । अधिक से अधिक महिलाएं विभिन्न कारणों से हाइमन रिपेयर का विकल्प चुनती है। हाइमनोप्लास्टी (Hymen Surgery) के माध्यम से हाइमन या योनि की झिल्ली को पुर्ननिर्माण किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति के अंग की बनावट व्यक्तित्व के अनुसार अलग -अलग होती है। उसी प्रकार हाइमन की बनावट भी हर महिला की अलग – अलग होती है।

 

 

 

 

हाइमनोप्लास्टी किसलिए की जाती है ?

 

 

महिलाएँ विभिन्न कारणों से हाइमनोप्लास्टी (Hymen Surgery) कराती है। हाइमन टूटने के कई कारण हो सकते है। इनमें से कुछ कारण यह है :

 

  • वाहन दुर्घटना या चोटों के कारण भी हाइमन टूट या फट सकता है।

 

  • कई बार अधिक खेल कूद दौड़ भाग से भी हाइमन को नुकसान पहुँच सकता है।

 

  • अधिक व्यायाम से भी हाइमन को क्षति पहुंच सकती है।

 

  • कई बार यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएँ भी इस हाइमनो सर्जरी को कराती है।

 

  • घोड़े की सवारी, मोटरसाइकिल की सवारी या साइकिल अधिक चलाने से भी महिलाओं के हाइमन पर असर पड़ सकता है।

 

  • खेल कूद में भाग लेने वाली महिलाओं के साथ यह होने की संभावना ज्यादा रहती है।

 

 

 

हाइमनोप्लास्टी सर्जरी का खर्च कितना आता है। (How much does hymenoplasty surgery cost in India)

 

प्रत्येक व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और आंकांक्षाओ के अनुसार सर्जरी के लिए अलग -अलग राशि का भुगतान करना पड़ता है। हाइमनोप्लास्टी की सर्जरी के लिए अधिक से अधिक 20-30 हजार का खर्चा आता है। कई बार जो सर्जरी का खर्चा होता है वो किये जाने वाले हस्पताल पर आधारित होता है।

 

 

हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के लिए बेस्ट हस्पताल (Best hospital for hymenoplasty surgery in Hindi)

 

 

 

 

 

हाइमनोप्लास्टी से पहले:

 

  • डॉक्टर को अपनी स्वास्थय तथा अपनी बीमारीओं के बारे में पहले बताये यदि आप किसी तरह की दवाईओं का सेवन कर रहे है तो वो भी अपने डॉक्टर को बताये।

 

  • सर्जरी के कम से कम 15 दिन पहले रोगी को किसी तरह की दवाई या इंजेक्शन नहीं लेना चाहिए।

 

  • हाइमनोप्लास्टी एक परेशानी मुक्त प्रक्रिया है जिसमें निम्न्लिखित चरण शामिल है।

 

  • सर्जरी से पहले , प्रक्रिया को कम दर्दनाक बनाने के लिए रोगी को लोकल एनस्थीसिया दिया जाता है।

 

  • सर्जरी से 1 – 2 दिन पहले काम करना बंद कर देना चाहिए।

 

  • रोगी को सर्जरी से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए तथा अपने सारे संदेह को समाप्त कर लेना चाहिए।

 

 

हाइमनोप्लास्टी की प्रक्रिया:

 

हाइमन को ठीक करने के लिए पुराने हाइमन अवशेषों की जरुरत होती है। जिन महिलाओं ने जन्म दिया है उनके लिए भी इस सर्जरी को करना संभव है। इस प्रक्रिया में सर्जन योनि के किनारे से ऊतकों को निकालकर नया हाइमन बनाते है, और उस हाइमन का प्रयोग करके दोबारा से सिल दिया जाता है। इस सिलाई मे जिस धागे का इस्तेमाल किया जाता है वह ऊतकों में अपने आप घुल जाता है और इसे अलग से निकालने की जरुरत नहीं होती है।

 

 

कौन हाइमनोप्लास्टी सर्जरी नहीं करा सकती है।

 

हर कोई महिला इस सर्जरी को नहीं करवा सकती किन्ही कारणों से हर किसी महिला के लिए यह सर्जरी संभव नहीं है। हाइमन सर्जरी केवल 18 वर्ष के बाद हो सकती है। लेकिन यदि कोई महिला जननांगो के कैंसर या गंभीर यौन रोगो से ग्रसित हो तो वह महिला हाइमनोप्लास्टी सर्जरी नहीं करा सकती है। योनि महिलाओं के शरीर का सबसे संवेदनशील और नाजुक हिस्सा होता है इसलिए इस हिस्से की सर्जरी इन बीमारीओं के साथ कराने से महिलाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

 

 

हाइमनोप्लास्टी के बाद रिकवरी का समय कितना लगता है?

 

हाइमन सर्जरी एक से दो घंटे मे हो जाती है। हाइमनोप्लास्टी सर्जरी कराने के बाद पूरी तरह ठीक होने मे लगभग 1 महीना लग जाता है। सर्जरी होने के बाद रोगी को कुछ घंटो के लिए हस्पताल में रखा जाता है, ताकि सर्जरी के समय जो एनस्थीसिया रोगी को दिया गया था उसका असर कम हो और रोगी अच्छा महसूस करें और यह भी समझ पाए की किस तरह की देखभाल की जरुरत हैं तथा किस तरह दवाइओं का सेवन करना हैं। 4 – 5 सप्ताह तक रोगी को आराम की जरुरत होती है ताकि वह जल्दी ठीक हो सके।

 

 

 

हाइमनोप्लास्टी के बाद देखभाल कैसे करे ?

 

  • हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के बाद यह क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील होता है। सर्जरी के बाद यह क्षेत्र को ज्यादा न रगड़ें न खुजली करे।

 

  • सर्जरी के बाद कुछ सप्ताह तक तैरने से बचे।

 

  • दर्द और सूजन कम करने के लिए आइस पैक या सेक का प्रयोग करे।

 

  • सर्जरी के बाद 2 से 3 दिनों के लिए आराम करें और ज्यादा भाग दौड़ न करें।

 

  • यदि योनि मे अधिक दर्द है तेज भुखार है या घाव में सूजन है तो तुरंत अपने सर्जन को सम्पर्क करें।

 

  • सर्जरी के बाद महिलाओं को कुछ दिन तक भारी काम करने तथा भारी सामान उठाने से मना कर दिया जाता है।

 

 

 

यदि आप हाइमनोप्लास्टी सर्जरी का इलाज (Hyminoplasty surgery treatment in India) कराना चाहते हैं, या इस बीमारी से सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकता हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से ज=ल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।