आईवीएफ के बारे में पूछे गए प्रश्न

आईवीएफ का मतलब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन होता हैं तथा यह एक तरह की प्रक्रिया हैं जिससे की कई लोगो को माँ-बाप बनने का सुख प्राप्त होता हैं। कई बार ऐसा होता हैं कि कई महिलाओं या फिर पुरुष में किसी समस्या के कारण बच्चा पैदा नहीं हो सकता हैं तो आईवीएफ उस समस्या का एक अच्छा समाधान होता हैं। भारत में आईवीएफ की मदद लेना अनेक लोगो के लिए सही साबित हुई हैं। आईवीएफ की प्रक्रिया के लिए भारत के कई अच्छे सेंटर हैं जिसमे की कई आईवीएफ पूर्णरूप से सफल हुए हैं।

 

 

 

आईवीएफ प्रक्रिया के बारे में पूछे गए प्रश्न-

 

 

 

1. आईवीएफ कितनी उम्र तक होता है ?

 

 

आईवीएफ के लिए महिलाओं की उम्र 30-35 साल की उम्र में होना चाहिए, परन्तु महिला को किस उम्र में आईवीएफ करना चाहिए उसके बारे में चिकित्सक अच्छे से बता सकते हैं, क्योंकि सभी महिलाओं की शारीरिक मेडिकल अवस्था एक जैसी नहीं होती हैं।

 

 

 

2. भारत में आईवीएफ का खर्च कितना आता हैं ?

 

 

भारत में आईवीएफ का खर्च 80,000 से 2,00,000 तक के बीच में होती हैं परन्तु यह तय नहीं रहती हैं। आईवीएफ का खर्चा भारत में होने वाले अस्पतालों और करने वाले चिकित्सकों पर निर्भर करता हैं।

 

 

 

3. क्या आईवीएफ की प्रक्रिया में कोई जोखिम है?

 

 

आईवीएफ का इलाज शुरू करने से पहले इस प्रक्रिया में होने वाले जोखिमों को समझना आवश्यक होता है। आईवीएफ के कुछ साइड इफेक्ट फर्टिलिटी मेडिकेशन, अनेक गर्भधारण, इक्टोपिक गर्भधारण एवं ओवेरियन हाइपरस्टिमुलेशन सिंड्रोम हो सकते हैं।

 

 

 

4. आईवीएफ के इलाज के दौरान क्या खाना चाहिए?

 

 

आईवीएफ के इलाज के दौरान सेहतमंद व संतुलित आहार लेना चाहिए। अपने आहार में बड़े परिवर्तन न करें। ताजा फल, सब्जियां, खड़े अनाज, फलियां, लीन प्रोटीन, लो-फैट डेयरी पर्याप्त मात्रा में लें। स्पर्म की सेहत बनाए रखने के लिए भी आहार महत्वपूर्ण है, इसलिए पुरुष साथी को भी अपने आहार के मामले में सावधान रहना चाहिए।

 

 

 

5.क्‍या तनाव लेने से आईवीएफ साइक‍िल प्रभाव‍ित होती है?

 

 

तनाव से कई तरह की शारीर‍िक समस्‍याएं होने लगती हैं जैसे- बीपी बढ़ना, हार्ट रेट बढ़ना आद‍ि। यदि आप तनावमुक्‍त रहेंगी, तो आईवीएफ की सफलता दर ज्‍यादा रहेगी। आईवीएफ के दौरान तनावमुक्‍त रहने के ल‍िए क‍िसी अच्‍छे संस्‍थान की मदद ले और अपने डॉक्टर से भी अवश्य सलाह ले।

 

 

 

6.क्या आईवीएफ प्रक्रिया महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है?

 

 

आईवीएफ प्रोसेस महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित है, एक ऐसी तकनीक है जिस पर काफ़ी सालों से रिसर्च होती रही है, इसलिए यह माँ और बेबी दोनों के लिए सुरक्षित है।

 

 

 

7.आईवीएफ ट्रीटमेंट की सफलता दर क‍ितनी होती है?

 

 

ट्रीटमेंट की औसत सफलता दर करीब 70 से 75 प्रत‍िशत होती है। लेक‍िन मह‍िला को थायराइड, डायब‍िटीज, पीसीओडी, एनीम‍िया, मोटापा या अन्‍य क‍िसी प्रकार की बीमारी है, तो दर कम भी हो सकती है।

 

 

 

8.आईवीएफ कराने के बाद क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

 

 

आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद सामान्‍य द‍िनचर्या फॉलो कर सकते हैं, परन्तु महिलाओं को कई बातो का ध्यान अवश्य रखना चाहिए जैसे की-

 

 

  • आईवीएफ प्रक्र‍िया के बाद ज्‍यादा शारीर‍िक श्रम करने से बचें।

 

  • आईवीएफ के दौरान मह‍िलाओं को यात्रा न करने की सलाह देते हैं, ज‍िससे वजाइनल इन्‍फेक्‍शन के खतरे को कम क‍िया जा सके।

 

  • ट्रीटमेंट के बाद साफ-सफाई का ख्‍याल रखें, हेल्‍दी डाइट लें और सामान्‍य द‍िनचर्या फॉलो करें।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।