कंधे के दर्द से राहत कैसे पाए, क्या है कोई उपाए

 

कंधे का दर्द जो की कंप्यूटर पर बैठने वाले हर व्यक्ति को होता है ! सबसे ज्यादा परेशान करने वाला दर्द यही होता है, यह दर्द इतना चुभने वाला होता है की ये आपका पूरा दिन ख़राब कर देता है, इस पर समय से ध्यान नहीं दिया जाए तो ये आपके लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है। लेकिन आप चिंता न करें हम केवल कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए  कुछ सर्वश्रेष्ठ तरीके बताएंगे और इसके साथ ही बात करेंगे कुछ तरीको के बारे में जिन्हे आप आसानी से करके कंधे के दर्द से छुटकारा पा सकते है। लेकिन इसका उपचार के विकल्प को कंधे की वर्तमान स्थिति के अनुसार ही माना जाता है।

 

वैसे तो कंधे का दर्द गलत ढंग से बैठे या सोने से भी होता है ज्यादातर लोगो को ये समस्या रात में सोने के बाद सुबह उठते समय होती है, क्योंकि कई बार गलत तरीके से सोने से कंधे और गर्दन में भी दर्द हो जाता है।

 

क्यों होता है कंधे में दर्द 

 

  • गलत ढंग से सोना
  • गलत ढंग से बैठना
  • किसी भी डायरेक्शन में ज्यादा देर तक बैठना
  • ज्यादा वजन वाली चीजे उठाना
  • जोर से झटका लगना

कुछ बेहतर तरीके जो कंधे के दर्द में देंगे राहत

 

बर्फ से सिकाई : जिसे हम अंग्रेजी में कोल्ड कंप्रेस कहते है जो कंधे में सूजन को कम करने में मदद करता है। यह तेज दर्द को कम करने में भी मदद करता है। दिन में कम से कम पांच बार 10 से 15 मिनट तक आइस पैक लगाएं। एक प्लास्टिक की थैली में बर्फ के टुकड़े को भर ले या एक नरम तौलिया में कोल्ड पैक लपेट कर सिकाई करें। कभी भी त्वचा पर सीधे कोल्ड पैक न लगाएं।

 

कम्प्रेशन : सूजन और दर्द को कम करने में कम्प्रेशन काफी अच्छा तरीका है। हमेशा कोल्ड कम्प्रेशन एक बेहतर तरीका है इसके प्रयोग के लिए इलास्टिक  बैंडेज का उपयोग करें। आप फार्मेसी से कंधे में लपेटने वाली पट्टी मांग सकते हैं। लेकिन इसे आराम से लपेटें  ज्यादा टाइट नहीं। ताकि आपके रक्त प्रवाह में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। यदि आपका हाथ सुन्न महसूस करने लगता है, या नीला हो जाता है, तो इस पट्टी को ढीला ही रखे।

 

गर्म पट्टी : गर्मी पट्टी तनावपूर्ण मांसपेशियों को आराम करने में मदद करती है और एक कंधे के दर्द को शांत करने में भी मदद करती है। यह कंधे में मांसपेशियों के दर्द और गठिया को कम करता है। या आप गर्म जेल का भी इस्तेमाल कर सकते है, हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल का उपयोग करें। यह कंधे के दर्द से राहत के लिए सबसे अच्छी तकनीकों में से एक है।

 

मांसपेशियों को दें आराम : अगर आपकी मांसपेशियों में तनाव रहता है या कंधे और गर्दन के आसपास ऐंठन है तो आपको मांसपेशियों को आराम देना चाहिए। अगर आपको कंधे से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या है तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकते है। याद रखें कि यदि आप ड्राइविंग करते है तो, मांसपेशियों को आराम देने की ज्यादा जरुरत है।

 

कंधे की मसाज : जब आप हल्के हाथों से दर्द वाले स्थान पर गर्म वाले लेप से मसाज करते हैं तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इस प्रकार आपके कंधों का दर्द व सूजन भी ठीक हो जाता है। मसाज करने के लिए आप नारियल, सरसों या ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

तकिया बदले : कभी-कदार कंधे में दर्द की वजह आपका तकिया भी हो सकता है यह एक तरीके का टोटका है जो बहुत समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि आप के कंधे में दर्द होतो आप अपना तकिया बदल कर देखे उससे भी आपको फायदा होगा और उस तकिये को धुप में रख दें।

 

कंधे के दर्द के लिए व्यायाम 

 

गर्दन से करें व्यायाम : अपनी गार्डन को एक बार निचे एक बार ऊपर, एक बार दाई और एक बार बाई तरफ करे कम से कम इसे 5 से 8 बार करें। ऐसे करके आप कंधे के दर्द से राहत प् सकते है।

 

स्ट्रेचिंग करें : हाथो से धीरे धीरे स्ट्रेचिंग करें इससे आपको दर्द तो होगा लेकिन कुछ देर में काफी आराम भी मिलेगा।

 

कंधे के उपचार के लिए जरुरी नहीं है की आप डॉक्टर से सलाह लें। बहुत कम ही ऐसा देखा गया है की कंधे के दर्द में सर्जरी की जरुरत पड़ी हो आमतौर पर ये देखा गया है की कंधे का दर्द दो से तीन दिन में ठीक हो जाता है। आप इन चीजों से को करके अपने कंधे के दर्द से छुटकारा पा सकते है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।